HIGHLIGHTS
- महिला डॉक्टर के साथ हुआ सामुहिक दुष्कर्म के विरोध मे डॉक्टरो नो कि अनिश्चित कालीन के लिए हड़ताल
- स्लग-डॉक्टर के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने कामकाज किया ठप
- जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कैंडिल मार्च निकाला
सोनभद्र। कलकत्ता मैं महिला डॉक्टर की हुई हत्या को लेकर डॉक्टरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा। डॉक्टर के हत्यारोपी को फांसी देने समेत अन्य मांगों को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों ने ओपीडी सेवाएं ठप कर दी है। मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। वही इमरजेंसी में सिर्फ गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टर रिचा पांडेय और डॉ शिवेंद्र ने कहा कि देश भर के डॉक्टर पिछले कई सालों से सरकार से सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, विवश होकरकामकाज ठप करना पड़ा। डॉ अरुण और डॉ सुकृति ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती तब तक ओपीडी सेवाएं शुरू नही की जाएगी। डॉ उजाला व डॉ सुकृति ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जाय।





































