देश की तरक्की, खुशहाली में युवाओं का योगदान जरूरी- एमआर पाठक

सोनभद्र। धर्मा फाउन्डेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवश के अवशर पर रावर्ट्सगंज स्थित संस्था कार्यालय पर 78 वां स्वतंत्रता दिवश धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के सेवा निवृत्त सब रजिस्टार मार्कन्डेय राम पाठक द्वारा ध्वजा किया गया।

Advertisement

जिसमें फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक (पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एशोसिएशन) समेत संस्था के पदाधिकारीयों व अन्य गणमान्य लोगों विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सब रजिस्टार मार्कन्डेय राम पाठक ने कहा कि हमारे देश के जाबाज रणबाकुरों ने अपने जान की बाजी लगाकर देश की आजादी के लिए वर्षों तक संघर्ष किया लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया

Advertisement

तब जाकर हमे यह आजादी मिली है हमारे स्वंत्रता संग्राम सेनानियो ने हमे आजादी दिलाने के लिए बड़ी कीमत चुकाई है जिसको हम कभी भुला नही सकते देश के लिए अपना सर्वस्त्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी आज भी अपने त्याग बलिदान व विचारों से हमारे प्रेरणा के केंद्र है।

Advertisement

संस्था में युवाओं से अपील करते हुए पाठक ने कहा कि देश विरोधी विदेशी ताकतें नशीले व जहरीले मादक पदार्थों का कारोबार करके हमारे समाज और संस्कृति को चोट पहुंचाने के साथ युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में जुटी हुई हैं जिससे हमें सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है ऐसे समय मे आप युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ देश के तरक्की, खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता है।

Advertisement

संस्था परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रबंधक अरुण शंकर पाठक द्वारा आगन्तुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिसमे प्रमुख रूप पंकज चौबे, डा. शिरोमणि पाण्डेय, शुभम गुप्ता, संदीप दुबे, स्वपन तिवारी, सुनील पाठक, राजेश शुक्ला समेत दर्जनों लोग मौजद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें