देश एवं देशवासियों की सच्ची सेवा का पवित्र मार्ग है रक्तदान – डाक्टर अजय कुमार शर्मा

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता दिवस पर शिविर में 09 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • रक्तदाताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित
  • उत्सव ट्रस्ट द्वारा CISF यूनिट रिहंद हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पिपरी के सहयोग से किया गया था आयोजन।

सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट द्वारा सी०आई०एस०एफ० यूनिट रिहंद हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पिपरी के सहयोग से 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न।
          देश की आन बान और शान राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी तथा राष्ट्रगान के साथ उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड के डी०जी०एम० श्री डी०बी० यादव, डिप्टी कमांडेंट सी०आई०एस०एफ० श्री मुकेश कुमार, उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के निदेशक डॉक्टर अजय कुमार शर्मा व सह निदेशक श्री अभय कुमार,

Advertisement

चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनोज यादव, माइक्रोबायोलॉजिस्ट श्रीमती सोनालिका वर्मा, काउंसलर श्री रविंद्र कुमार, एल०टी० श्री दिनेश मोदनवाल व श्री अखिलेश कुमार सिंह, श्री दिनेश आदि सहित सी०आई०एस०एफ० के उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दीप प्रज्वलन, शहीदों को पुष्प अर्पण करते हुए भारत माता की जय के उदघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
         

Advertisement
Advertisement

अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड के डी०जी०एम० श्री डी०बी० यादव जी ने लाखों लोगों की शहादत के बाद मिली आजादी के सम्मान, डिप्टी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार ने देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों, निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा ने रक्तदान को देश एवं देशवासियों की सच्ची सेवा का पवित्र मार्ग बताया गया।
    

      कुल 09 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालों में रंजन कुमार, रतुल हुसैन, विशाल कुमार, विनोद कुमार, वीर अभिमन्यु प्रसाद, अंकित सिंह तोमर, भोलू सिंह, उमाकांत पाण्डेय व सुधीर साहू रहे। रक्तदान करने वालों को उत्सव ट्रस्ट की ओर से मेडल एवं सर्टिफिकेट आदि प्रदान किया गया ब्लड बैंक द्वारा भी उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया।

Advertisement

उत्सव ट्रस्ट आप सभी से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें जिससे कि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। रक्तदान करने से हमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा एव्ं फायदेमंद होता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें