दि आर्यन एकेडमी में भारत विकास परिषद ने लगाया स्वास्थ्य कैंप, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

HIGHLIGHTS

  • बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में स्थित दी आर्यंस एकेडमी मे भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष अजित जायसवाल के नेतृत्व में  विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर परडॉ रोहित केडिया ने बच्चों का दंत परिक्षण करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह शाम ब्रश करना चाहिए। सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए।

Advertisement

कुछ भी खाने के बाद मुंह व दांत अवश्य साफ करना चाहिए। सभी बच्चों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना चाहिए। जब शरीर स्वस्थ्य रहेगा तभी हम नियमित शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।

Advertisement

और देश के विकास में अपना सहयोग कर सकते हैं. डॉ काम्या श्रीवास्तव ने बच्चों के आंखों का परिक्षण किया व कुछ बच्चों को चश्मा लगाने की सलाह भी दी। साथ ही बच्चों को पोषक तत्व से भरपूर भोजन करने की सलाह दी। जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो स्वस्थ आंखों के लिए जरूरी है।

Advertisement

साथ ही यह भी बताया कि इस बरसात के मौसम में भोजन घर का बना खाना चाहिए और बाजार में बिक रहे फास्ट फूड को खाने से पूरा बचना चाहिए। और हमेशा स्टडी टेबल पर बैठकर ही पढ़ना चाहिए। मोबाइल बहुत ज्यादा देर तक नहीं देखना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक विनोद जालानजी ने उपस्थित डॉक्टरों को सम्मानित किया और परिवारजनों का आभार जताया।

Advertisement

इस मौके पर प्रधानाचार्य चित्रा जालान, अनीता गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शिवम केशरी, संदीप जायसवाल नवीन पांडेय, सुषमा पांडेय,हरि ओम पांडेय, अश्विनी मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें