HIGHLIGHTS
- पं. विद्याधर इण्टर कॉलेज व परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
सोनभद्र। गुरुवार को पण्डित विद्याधर इण्टर कॉलेज एवम परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में 78वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण के उपरान्त भारत माता सहित देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर बलिदानी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

छात्र/छात्राओं ने अपनी ओजस्वी एवं मधुरता से युक्त मनमोहक गीत सुनाए। विद्यालय के प्रबंधक डाँ0 धर्मवीर तिवारी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “यहीं राष्ट्रीय त्योहार हमारे अतीत के भूलों के उद्ण्ड परिणामों को सुधारने वाले अमर बलिदानियों की स्मृति दिलाते हैं तथा हमें मिलजुलकर देश का विकास करने एवं जन कल्याणकारी कार्य करने का संदेश देते हैं।”

खेलकूद एवं पौधरोपण के उपरांत छात्रों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर अध्यापक/अध्यापिकाओं में संरक्षक श्री सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां, शशि कुमार, मनीष कुमार दुबे, चंद्रभान देव,राजू प्रसाद, अमित कुमार, आदित्य शर्मा, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा, श्वेता सिंह, शशि पटेल, आरती, एवम इंद्रावती मौर्या उपस्थित रही।




































