सरकार बेरोजगार युवकों को उपलब्ध करा रही है रोजगारः भूपेश चौबे

सोनभद्र। मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1 हजार 36 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद में चयनित शोध अधिकारियों को विधायक सदर ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1 हजार 36 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार सहित चयनित शोध अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने जनपद के चयनित पांच शोध अधिकारियों में से चार शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का विरतण किया। इस दौरान विधायक सदर ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराकर नव युवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।

Advertisement

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों बेरोजगार युवकों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने नव नियुक्त शोध अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाये, उसका निर्वहन पूरे ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करने सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर एसीएमओ डॉ० आरजी यादव, डीपीएम रिपूंजय श्रीवास्तव अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें