पति- पत्नी हत्याकांड: कैंडल मार्च निकाल कर सर्व समाज ने दिवंगतो को दी श्रद्धांजलि, हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़े की मांग

HIGHLIGHTS

  • सर्व समाज के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, न्याय दो.. हत्यारों को फांसी दो.. के लगाए नारे
  • स्वर्ण जयंती चौक पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले के अविलंब खुलासे और हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई। न्याय दो… हत्यारों को फांसी दो.. के जमकर नारे लगाए गए।

मनीष चौबे (राबर्ट्सगंज)

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी और उसकी पत्नी का बेरहमी से किए गए कत्ल का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। इससे खफा सर्व समाज के लोगों ने जहां मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला।

Advertisement

वहीं, स्वर्ण जयंती चौक पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले के अविलंब खुलासे और हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई। न्याय दो… हत्यारों को फांसी दो.. के जमकर नारे लगाए गए।

Advertisement

वी वांट जस्टिस.. के जमकर लगे नारे

अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक पटेल, आनंद पटेल आदि ने, जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज शहर के मेन चौक से स्वर्ण जयंती चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दो, हत्यारो को फांसी दो के लगाए गए नारे। वी वांट जस्टिस.. के स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ स्वर्ण जयंती चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement


शीघ्र नहीं हुआ खुलासा तो बड़े आंदोलन का अपनाया जाएगा रास्ता : विवेक

एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। हत्या की वजह क्या थी इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। नगर के व्यस्ततम और सुरक्षित इलाके में जिस तरह से खौफनाक वारदात हुई उसने लोगों को दहशत में डाल रखा है।

Advertisement

कहा कि अगर अविलंब मामले का खुलासा कर हत्यारों का की गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। हत्या का था इतना खौफनाक तरीका कि लोगों के खड़े हो गए थे रोंगटे बताते चलें कि गत शनिवार की भोर में, हत्यारों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से सटे मकान के उपरी तल में घुसकर,

Advertisement

व्यावसायिक धर्मेंद्र सिंह पटेल उर्फ गुड्डू और उसकी पत्नी मंजू देवी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या का तरीका कितना खौफनाक था कि मौके की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। हत्या की आखिर क्या थी वजह? तरह-तरह की चर्चाएं एक तरफ जहां घटना के चार दिन बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Advertisement

कोई प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा मसला होने का दावा कर रहा है तो कोई रुपए के लेनदेन से जुड़े प्रकरण को हत्या की वजह बताने में लगा हुआ है। सही वजह क्या है? इसकी जानकारी जहां अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, लोगों की निगाहें पुलिस की तरफ से की जा रही तफ्तीश और उसके जरिए आने वाले खुलासे पर बेसब्री से टिकी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें