क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा बिजली,पानी और स्वास्थ्य की समस्या

राज्यमंत्री संजीव गोंड ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक  सभागार में  मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के अध्यक्षता में आयोजित की गई।मुख्य अतिथि  समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड  ने कहा कि यह आकांक्षी जिला  घोषित है और बिजली,पानी ,स्वास्थ्य , समेत जो भी समस्या आ रही है उसका निस्तारण तत्काल करे।

Advertisement

अन्यथा एक सप्ताह बाद भी शिकायत  मिलती है तो  सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत स्तर पर सभी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सदन में जो भी समस्या आई है उसका हर हाल में निस्तारण किया जाए।

Advertisement

इसके पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक मौर्या ने हर घर नल जल योजना के तहद  जलाशय का पानी आपूर्ति में पारा की मौजूदगी का निस्तारण कराया जाए।अन्यथा पूरा क्षेत्र प्रदूषित पानी के चपेट में आकर स्वास्थ्य से जूझेगा। उन्होंने  सीएचसी में गंदगी को लेकर  भी आवाज उठाई।

Advertisement

अन्य सदस्यो ने झोला छाप पर कार्यवाही और मच्छर रोधी दवा छिड़काव की मांग रखी तथा नियमित बिजली आपूर्ति की मांग और जर्जर तार बदलने का आग्रह किया।

Advertisement

सीएचसी अधीक्षक डा पी  एन सिंह ने स्वास्थ योजनाओं की जानकारी दी पशु चिकित्साधिकारी राहुल राज ने पशु बीमा और मौसमी बीमारियो को लेकर जानकारी दी।खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने बताया कि 15 विद्यालय में शिक्षक नही है। कृषि विभाग से श्रवण कुमार ने बताया की 22 हजार किसानों में 18 हजार को प्रधान मंत्री किसान निधि का लाभ मिल रहा है।सोलर पंप लगवाने का भी आह्वान किया।

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,राम विचार गोंड,जनकधारी तथा विधायक प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कई समस्याओं  को लेकर आवाज उठाते हुए निस्तारण की मांग रखी।खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा  फहराने और एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अजय सिंह ने करते हुए  पिछली कार्यवाही बैठक में पढ़ कर सुनाया।

Advertisement

मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रामदयाल प्रजापति,दिनेश जायसवाल,संगीता जायसवाल, अरुण उपाध्याय,  श्रवण कुमार,सुजीत सिंह, राजु खरवार,दीनबंधु यादव सहित बीडीसी सदस्य और प्रधान उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें