HIGHLIGHTS
- रेणुका बचाओ संघर्ष समिति ने करकोरी, पड़री में किया पौध रोपण कर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
- पर्यावरण सरंक्षण के लिए जल जंगल जमीन को सुरक्षित रखना जरूरी-
सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित सीएचसी के बगल में एक कोचिंग सेंटर परिसर , बभनडीहा ग्राम पंचायत के करकोरी और पड़री में रविवार को रेणुका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक विश्वनाथ पांडेय के नेतृत्व में समिति से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों ने अमरूद,अवाला,महुआ,आम ,पीपल, निम आदि प्रजाति के पौधो का रोपण किया और रोपित पौधो को बड़े होने तक देख रेख ,और सिंचाई करने का संकल्प लिया।

संयोजक श्री पांडेय और जगत नारायण विश्वकर्मा, ओ पी सिंह ने कहा कि जल जंगल ,जमीन का सरंक्षण कर हम प्रकृति का वैभव वापस ला सकते है।आज एक तरफ जंगल और नदियों को उजाड़ किया जा रहा है। नदियों का कलेजा छलनी कर हम मानवता नही दिखा रहे।


हम पौधे लगाए और उसका देखभाल बच्चो की तरह करे तो उसका परिणाम सार्थक निकलेगा। कहा कि आज रेणुका सहित कनहर , सोन , की दशा किसी से छुपी नहीं है।एक तरफ राखड,दूसरी तरफ खनन, से नदियों का अस्तित्व मिट रहा है।वही क्षेत्र में हवा पानी मिट्टी सब में प्रदूषण का वास हम लोगो जीवन को असाध्य बीमारी के दल दल में धकेला जा रहा है। इससे बचना है तो हमे संघर्ष करना ही होगा।

तहसील अध्यक्ष मोहर जायसवाल , राजीव मिश्रा ने कहा कि सरकार को क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।एक तरफ आदिवासियो के उत्थान और उनके विकास का नारा लगाया जा रहा है दूसरी तरह उन्हें ही सबसे ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है।मौके पर विजय, अशोक यादव,राम प्रसाद,देवानन्द राज कुमार, सन्तोष यादव, अजय, राम अवध, सोनू आदि उपस्थित रहे।





























