HIGHLIGHTS
- तिरंगा यात्रा मे राबर्ट्सगंज विधानसभा मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल घोरावल विधानसभा मे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्या रहे उपस्थित
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विधानसभा घोरावल व राबर्ट्सगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा मे राबर्ट्सगंज विधानसभा मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल घोरावल विधानसभा मे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्या मौजूद रहे इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी जनपदवासियों के साथ मिलकर हर घर पर तिरंगा लगाते है और

सबको जागरुक करने के लिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दो विधानसभाओ मे बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाला गया है। 15 अगस्त को गरीब या अमीर हो छोटा घर या बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी सभी मे उत्साह दिखायी देता है। जब कालोनी या सोसाइटी के एक एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते ही देखते दूसरे घरो पर तिरंगा दिखने लगता है।

यानि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे के शान मे एक बेहतरीन त्यौहार के रुप मे बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह तरह के कार्यक्रम भी होने लगे है। 15 अगस्त आते आते घर में दफ्तर में कार मे तिरंगा लगाने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट बाजार में दिखने लगते है इस कार्यक्रम के प्रति लोगो मे इतना उत्साह है कि तिरंगा अपने दोस्तो और पड़ोसियो को बांटते है तिरंगे को लेकर उल्लास ये उमंग हमे एक दूसरे से जोड़ती है।





























