नोटिफाइड एरिया के प्रथम अध्यक्ष बद्रीनारायण के नाम से कराया जाए उद्यान का निर्माण

HIGHLIGHTS

  • 5 अक्टूबर 1928 को नोटिफाइड एरिया रॉबर्ट्सगंज के प्रथम अध्यक्ष बने थे बद्री नारायण केसरवानी
  • 20 वर्षों तक रहा इनका कार्यकाल।
  • नहीं निर्मित है  प्रथम अध्यक्ष के नाम से कोई स्मारक, उद्यान, द्वार।
    • उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में प्रस्तावित रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास के नाम पर नहीं हो पाया।

सोनभद्र। अगस्त क्रांति के अवसर पर इतिहासकार एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने जिला अधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह से भेंट कर केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित, स्वरचित कृति भारतीय संस्कृति में सूर्योपासना एवं जनपद सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची एवं जनहित में प्रस्ताव दिया।

Advertisement

इस प्रस्ताव में उन्होंने यह मांग किया कि आजादी के 7 दशक से अधिक समय व्यतीत होने के पश्चात रॉबर्ट्सगंज नोटिफाइड एरिया के प्रथम अध्यक्ष बद्रीनारायण केसरवानी जिनका कार्यकाल 20 वर्षों तक रहा। इनके नाम पर आज तक कोई भी भी स्मारक, द्वार, उद्यान आदि का निर्माण नहीं कराया गया है।
 

Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष मे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित प्रख्यात क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी,  बलराम दास केसरवानी का नाम जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के बस स्टैंड पर अंकित नहीं हो पाया है।

Advertisement

  श्री केसरवानी ने प्रस्ताव के माध्यम से यह मांग किया कि प्रथम नोटिफाइड एरिया  अध्यक्ष बद्री नारायण जी के नाम पर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक उद्यान का निर्माण कराया जाए एवं इसमें सोनभद्र जनपद के सेनानियों के नाम, घटना आदि का विवरण गौरव स्तंभ पर अंकित कराया जाए। ताकि स्थानीय नागरिकों सहित सोनभद्र जनपद में आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, शोधार्थी प्रेरणा प्राप्त कर सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें