स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारी हमारे प्रेरणास्रोत : डॉ प्रदीप यादव

HIGHLIGHTS

  • काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस 100वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित।
  • “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है अब जोर कितना बाजुएं कातिल में है”।
Advertisement


सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर सोनभद्र “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय” के तत्वावधान में शुक्रवार को “काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस के 100वीं वर्षगांठ” का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन परिसर प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव ने किया।

Advertisement

एनएसएस इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पांडेय ने विषय स्थापना के साथ कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में डाॅ० दिनेश कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक मील का पत्थर बताया और राम प्रसाद बिस्मिल सहित सभी क्रान्तिकारी नायकों के बलिदान को नमन किया।

Advertisement

आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में अपने सम्बोधन में डाॅ अविनाश कुमार दूबे ने काकोरी एक्शन दिवस और युवा क्रन्तिकारी संगठन के आजादी के लिए दिये गये योगदान का विश्लेषण किया और इसे एक सराहनीय कदम बताया। अध्यक्षीय सम्बोधन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव ने वर्तमान युवा पीढ़ी का राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारी हमारे प्रेरणास्रोत हैं।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ विनोद कुमार पाण्डेय ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन  शताब्दी वर्ष समारोह को राष्ट्र समारोह के रूप में आयोजन के लिए संकल्प व्यक्त करते हुए शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां, राजेन्द्र लाहिड़ी और रोशन सिंह के गुनगुनाये गीत ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है अब जोर कितना बाजुएं कातिल में है’ को गुनगुनाकर राष्ट्र के प्रति स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता को ब्यक्त किया।

Advertisement



समारोह में सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने किया। कार्यक्रम में डॉ रागिनी श्रीवास्तव, डॉ रणबीर प्रताप सिंह, ज्योति, पूनम, विनित, रोहित, अभिषेक, अनिष,पूजा, आदित्य, अविनाश की सहभागिता महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें