अधिवक्ता हितों की रक्षा करना बार एसोसिएशन का काम- पूनम सिंह

HIGHLIGHTS

  • दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारणी ने लिया शपथ

सोनभद्र। बार एवम बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कर अधिवक्ता एवम वादकारी हितों की रक्षा करना बार एसोसिएशन का दायित्व है। उक्त बाते  नगर स्थित केशरी एम्पायर निकट चंडी तिराहा के सभागार में दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्षा पूनम सिंह ने कहा। समारोह की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रसिद्ध नाथ सोनी ने एवम संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवम दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं द्वारा मंचासीन अतिथियों को माला,स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय को मुख्य अतिथि अधिवक्ता पूनम सिंह ने पद एवम गोपनीयता की  शपथ दिलाई एवम नव निर्वाचित कार्यकारणी के अन्य सभी पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रसिद्ध नाथ सोनी ने पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisement

इसके बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रसिद्ध नाथ सोनी के साथ एल्डर कमेटी के सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह एवम राकेश शरण मिश्र ने नव निर्वाचित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसमे उपाध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार केशरी,महासचिव पद हेतु फैजान अंसारी, कोषाध्यक्ष पद हेतु विजय कुमार जायसवाल, प्रवक्ता पद हेतु राकेश पति त्रिपाठी, सह सचिव पद हेतु प्रदीप धर दिवेदी,  को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य पद हेतु उमापति पांडेय,एवम जनार्दन पांडेय,को दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, विनोद कुमार चौबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्तमान महामंत्री राजीव सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय और सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा करते हुए दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारणी को अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने कहा कि मैं आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन करता हूं

Advertisement

और यह विश्वास दिलाता हूं अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से बिना किसी पक्षपात के सदा देश समाज एवम अधिवक्ता हितों के लिए करूंगा।
  कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रसिद्ध नाथ सोनी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सभी को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता रमेश कुमार केशरी,अधिवक्ता अमित कुमार पाठक, अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय, अधिवक्ता आशुतोष कुमार पाठक, अधिवक्ता दिनेश धर दुबे, अधिवक्ता विपिन दुबे, अधिवक्ता अमित कुमार पांडेय,अधिवक्ता नवीन कुमार पांडेय,हिमांशु मिश्र उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें