अलग राज्य गठन से ही पूर्वांचल का विकास संभव- पवन कुमार

HIGHLIGHTS

  • अलग राज्य गठन से ही पूर्वांचल का विकास संभव

सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्वांचल की तकदीर और तस्वीर बदलने की परिकल्पना अलग राज्य के बिना संभव नहीं है।

Advertisement

एड पवन कुमार सिंह ने सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य गर्त में है। यहां न तो अच्छी शिक्षा है, न स्वास्थ्य सुविधाएं, न रोजगार के अवसर और न ही विकास का कोई नामोनिशान। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें पूर्वांचल की समस्याओं को अनदेखा कर रही हैं, जबकि नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में लगे हुए हैं।

Advertisement



पूर्वांचल में अलग राज्य की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि जब तक पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। हमारी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए एक अलग राज्य जरूरी है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बदहाली पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यहां के बच्चों का भविष्य अंधकार में है।सोनभद्र में शिक्षा के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य के लिए “एम्स”  जैसा उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान खोला जाए एवम् बुनियादी सुविधाओं की कमी को पूरा  किया जाय, जिससे  पूर्वांचल के लोग पलायन करने पर मजबूर न हो।

Advertisement

उन्होंने सरकार से अपील की कि पूर्वांचल की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
पूर्वांचल के लिए अलग राज्य की मांग करते हुए एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि यदि सरकारें इस दिशा में कदम नहीं उठातीं, तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और तब तक आवाज उठाएंगे जब तक पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें