HIGHLIGHTS
- विश्व आदिवासी दिवस पर निकाला गया भव्य जुलूस
सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल पर शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस पर मेला और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख मान सिंह , बसपा नेता संजय कुमार गोंड के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि 9 अगस्त को पूरी दुनिया में आदिवासी दिवस का आयोजन हो रहा है।हमारी जीवन शैली और संस्कृति दुनिया को भाती रही है जरूरत है कि हम संस्कृति का सरंक्षण करे और जो बुराइयां समाज और परिवार को तोड़ रही है उससे मुक्त हो।

इसके लिए दारू शराब सबसे बड़ा बाधक है।हमे शिक्षित होना है और समाज को आगे ले जाना है।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और संजय गोंड ने आदिवासी संस्कृति की सराहना की और कहा कि हम प्रकृति पूजक है।और हमे जल ,जंगल ,जमीन का सरंक्षण करना है। जंगल बचाना है ।इसके पूर्व ब्लॉक क्षेत्र के बकरिहवा से बभनी होते हुए म्योरपुर तक लगभग 40 किमी बाइक और अन्य वाहन से आदिवासियो ने जुलूस निकाला और बाजार का भ्रमण किया।

बड़ा देव स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ मेला का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त मुंबई से आए फिल्म निर्देशक और निर्माता ने भी उठाया।बसपा नेता संजय द्वारा भोजन की व्यवस्था किया गया। इसके साथ आरंग पानी में भी आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजक मंडल के जय मंगल,महीपत, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव,जवाहर लाल मरकाम,अरविंद ,नीरज मरकाम, राजू गुप्ता, हरी प्रसाद सलवंदी, सुबलाल उरेती आदि उपस्थित रहे।





























