HIGHLIGHTS
- सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन: मारवाड़ी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
- तीज मेले में लगे विभिन्न प्रकार के स्टाल रहे आकर्षण का मुख्य केंद्र
- हरियाली तीज पर पारंपरिक वेश- भूषा में सजी महिलाएं

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं महिला मंडल द्वारा बढ़ौली चौराहा के पास स्थित एक होटल में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ बीना सिंह एवं डॉ अंजलि सिंह (प्रधानाध्यापिका विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी सोन महिला मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया एवं महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड ने सयुक्त रूप से बताया कि तीज मारवाड़ी समाज का सबसे बड़ा पर्व है।

इस त्योहार पर सभी सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं हाथों में मेहंदी रचाती है वह तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन के साथ झूले का आनंद लेती हैं।

मेले में लगे विभिन्न प्रकार के प्रसाधन सामग्री, राखी, भगवान की पोशाक आदि के स्टाल लगाए गए थे जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों और सावन के मल्हारो पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

महिलाओं और बच्चों को बहुत तरह के गेम्स खिलाए गए और जीतने वाले को उपहार दिया गया। सेल्फी कॉर्नर की भी व्यवस्था की गई थी जहां महिलाओं ने सेल्फी खींची और जमकर मस्ती की और साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया,सचिन रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, पूर्व अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल, महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, पूनम खेतान, मीरा जालान, सुनीता सराफ, चित्रा जालान, दीप्ति केडिया, पूनम केडिया सहित महिलाए उपस्थित रही।


























