मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है एंटी लारवा व   कीटनाशक दवाई का किया जाए छिड़काव- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • डेंगू एवं मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सोनभद्र। मंगलवार को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू एवं मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मच्छर जनित रोगों का संचरण  चल रहा है ज

नपद में डेंगू तथा मलेरिया के प्रकोप की लगातार आशंका बनी बनी हुई है इसके क्रम में कुछ संदिग्ध मरीजों की भी सूचना प्राप्त हुई है इससे कैसे बचाव किया जाए।

Advertisement

उसे पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ एवं जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने विस्तृत प्रकाश डाला।

 वहीं कार्यशाला में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है परंतु अभी तक मुख्यालय पर न हीं एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया न हीं कीटनाशक दवाई छिड़की गई।

Advertisement

इस पर डीएमओ ने कहा कि नगर निकाय रावटसगंज को 7 जून को ही 20 लीटर टेमीफास एवं 15 किलो बी .टी.आई. उपलब्ध करा दिया गया है श्री शर्मा ने कहा कि बावजूद इसके इतनी गंभीर बीमारी के बचाव हेतु छिड़काव न कराया जाना चिंताजनक है जबकि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि लोगों को उपचार में कोई कमी ना रह जाए ना ही कोई वायरस फैले।

Advertisement

श्री शर्मा ने कहा कि डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु सामुदायिक  जागरूकता कार्यक्रम किया जाए एवं लोगों को बताया जाए की कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाए   भारतीय दंड संहिता की धारा 188A के अनुसार उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान भी किया गया है।             

Advertisement

जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने कहा कि 2023 में सोनभद्र के मकरी बारी एवं अन्य गांव में मलेरिया के प्रकोप से कई मौत हो चुकी है 2022-23 में मलेरिया एवं डेंगू के मामलों में वृद्धि भी देखी गई है उन्होंने कहा कि 2023 में मलेरिया की जांच दर 8.17 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि पूर्व में 3.31 प्रतिशत थी यह दर उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक थी यह स्थिति तब है जब  अधिकृत पैथोलॉजी से जो रिपोर्ट आती है। जो लाइसेंस विहीन पैथोलॉजी हैं वह इनमें शामिल नहीं है ।                             

Advertisement

नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि अब एंटी लारवा एवं कीटनाशक के छिड़काव की जिम्मेदारी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत की है परंतु देखा जाए तो अधिकांश गांव में अभी भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ है जो कभी भी विकराल रूप ले सकता है उन्होंने कहा कि नेटवर्क विहीन ग्रामों में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए एवं जनमानस को जागरूक किया जाए कि मलेरिया ,डेंगू, डायरिया, अन्य रोगो के बचाव हेतु क्या एहतियात बरते जाय। क्योंकि अब यह संचारी रोग गांव में भी तेजी से फैल रहा है।       

Advertisement

जिला मंत्री नरेंद्र मोदनवाल ने कहा कि जिला खनिज निधि से स्वास्थ्य विभाग को 40000 मच्छरदानी  प्राप्त हुई हैं परंतु अभी जनपद के दुरूह क्षेत्रो में मच्छरदानियों का वितरण नहीं हो सका है बैठक में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ, जिला  मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,कंसल्टेंट कुमार शुभम ,आरके सिंह ,अनिल दुबे, मधु आदि लोगों उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें