अजीत कुमार सिंह
सोनभद्र, ओबरा। नगर के मां शीतला मार्ग स्थित शीतला मंदिर में सोमवार से हरि कीर्तन अखंड आयोजन किया गया जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शीतला धाम सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन सेवार्थ रूप में मंगलवार को किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मां शीतला सेवा धाम समिति के अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता,

सचिव गणेश प्रसाद अग्रहरी, कोषाध्यक्ष किशोरी दास बंसल, एवं संरक्षक बलवंत अग्रवाल के साथ रामजीअग्रहरि, अरुण अग्रहरी ,अनिल केसरी, चुन्नीलाल बाजपेई ,अच्छे लाल शुक्ला जी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें महिला मंडल की सभी महिलाएं भजन कीर्तन के साथ उपस्थित रही।




























