श्रीराम कथा आयोजन को लेकर समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • श्री राम कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श भरे जीवन का होता है समागम




अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। प्रभु श्रीराम का जीवन आदेशों से भरा हुआ रहा है। उनके जीवन को आत्मसात करने का सबसे सशक्त माध्यम श्रीराम कथा श्रवण है, जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में में भगवान श्री राम के आदर्शों को उतार सकतें हैं। उक्त बातें ओबरा नगर स्थित श्री राम कथा आयोजन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक में वक्ताओं ने व्यक्त किए। श्री राम कथा आयोजन समिति से जुड़े देवेंद्र केसरी के आवास पर आहूत की गई।

Advertisement

बैठक में श्री रामकथा आयोजन को लेकर सभी ने अपने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम की भव्यता की भी रणनीति बनाई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को ओबरा नगर स्थित आरती चित्र मंदिर प्रांगण में होने वाले श्री राम कथा जो परम पूज्य श्री राजन जी महाराज के मुखारविंद से होना सुनिश्चित हुआ है को लेकर की जा रही तैयारी पर भी चर्चा हुई। इसी के साथ ही कथा को सफल बनाने के साथ ही साथ समिति से जुड़े हुए जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे दीनदयाल केसरी ने कहा कि इस कार्यक्रम में हमारे समिति के जितने भी पदाधिकारी हैं वह सभी जी जान से जो भी उनसे हो सके वह अपनी सहभागिता दें। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त दिन रविवार को पुनः एक बार बैठक आहूत होगी जिसमें सभी सदस्यों को उनके कार्यभार का दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर श्री राम कथा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य धुरंधर शर्मा, राजीव वैश्य, वीरेंद्र केसरी, जयशंकर भारद्वाज, अनिल कांत वाष्णेऺय, पुष्पराज पांडेय, अजय तिवारी, विवेक मालवीय, जयप्रकाश केसरी, समीर माली अरविंद सोनी, जीतू केसरी, जयप्रकाश केसरी, चंद्रशेखर केसरी, शिवजी प्रसाद केसरी सहित समिति से जुड़े हुए पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें