अंगूठे का क्लोन बनाकर आधार से पैसा निकालने वाले शातिर CSC केंद्र संचालक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • सीएससी संचालक ग्राहकों के अंगूठे के क्लोन बना निकालने वाले दो गिरफ्तार
  • दो बायोमेट्रिक मशीन, दो मोबाइल, 6 अंगूठे के क्लोन और 44800 रुपये नगद बरामद किया

सोनभद्र। जनपद के घोरावल कोतवाली पुलिस ने दो ऐसे लोगो को गिरफ्तार किया है जो ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित करने के साथ ही अंगूठे के क्लोन बनाकर ग्राहकों के खाते से पैसा निकाल लेते है। पुलिस ने इनके पास इलेक्ट्रॉनिक सामान और अंगूठे के क्लोन व नगदी बरामद किया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि शिवनरायन विश्वकर्मा पुत्र प्रेमनाथ विश्वकर्मा ग्राम करीबराव थाना घोरावल द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि लवकुश यादव पुत्र प्रभु यादव व मनोज यादव पुत्र शिवनरायण यादव निवासीगण ग्राम करीबराव द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन कर आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकालने का कार्य किया जाता है।

Advertisement

10 जुलाई को लवकुश यादव के पास दस हजार रुपये व 11 जुलाई को मनोज यादव के पास पांच हजार रुपये निकलवाने के लिए गया तो बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर बताया कि सर्वर डाउन है पैसा नहीं निकलेगा तथा बगल में रखी पिघली हुयी मोमबत्ती पर अंगूठा लगवा लिया और बोला कि पैसा निकालकर आपको दे दूंगा, परन्तु उनके द्वारा शिव नारायण की सर्वर डाउन होने का बहाना बताकर पैसा नहीं दिये।

Advertisement

जब शिव नारायण अपने बैंक जाकर खाता की जांच करवाया तो 10 जुलाई को दस हजार रुपये व 11 जुलाई को पांच हजार रुपये निकाला जा चुका था। उक्त घटना के सम्बन्ध में जांच कर घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

Advertisement

थाना घोरावल पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्त लवकुश यादव पुत्र प्रभु यादव और मनोज यादव पुत्र शिव नारायण निवासी करीबराव को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक सामान, अंगूठे का क्लोन व 44800 नगद रुपये बरामद किया गया।

Advertisement

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोरावल पर धारा-319 (2), 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस व 66सी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि हम लोग मोबाइल व बायोमैट्रिक मशीन का उपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके अपने वायलेट में पैसा ट्रांसफर कर लेते है

Advertisement

तथा पिघली हुई मोमबत्ती पर ग्राहकों का अंगूठा लगवाकर बाद में फेविकोल डालकर अंगूठे का क्लोन तैयार कर बाद में उसी अंगूठे के क्लोन का उपयोग करके ग्राहकों के खाते से पैसा निकालते थे। इसी तरीके से इनके द्वारा कुल 07 लोगों के साथ क्रमशः 2800, 6300, 3000, 4200, 5000, 10000, 6000 रुपये (कुल 37300 रुपये) का धोखाधड़ी किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें