सदर विधायक ने 56 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • लोकतंत्र को रौदने वाले लोकतंत्र की दे रहे दुहाई- सदर विधायक
  • जब भाजपा सरकार जनहित में कार्य कर रही है तो लुटेरे प्रवृत्ति के लोगो को बर्दास्त नहीं हो रहा है- सदर विधायक

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के लसड़ा गांव में 56 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में कतिपय लोग सत्ता के लोभी हो गए हैं और वह लोग लोकतंत्र के नामपर  जनता को गुमराह कर रहे है
    

Advertisement

सदर विधायक ने लसड़ा गांव में बने मिनी स्टेडियम आगनबाड़ी भवन व आर आर सी सेन्टर  ग्राम वन का लोकार्पण किया। ग्राम प्रधान  रुची पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता की इस मौके पर ग्रामवन के तहत विधायक ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया।

Advertisement

इस दौरान भूपेश चौबे ने कहा की आज देश का माहौल खराब करने पर कुछ लोग तुले हुए हैं वह संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। यह दुहाई देने वाले वहीं लोग हैं जो सन 75में लोकतंत्र को रौद चुके हैं। जबरिया कुर्सी पर काबिज होने के लिए अदालत का फैसला होते ही देश को जेल बना दिए। आज जब देश प्रदेश में भाजपा की लोकप्रिय सरकारें जनहित का कार्य कर रही हैं तो लुटेरी प्रवृत्ति के लोगों से यह बर्दास्त नहीं हो रहा

Advertisement

विधायक भूपेश चौबे ने ग्रामीणों का आवाहन करते हुए की अधिक से अधिक पेड़ लगाकर जन जीवन को सुरक्षित रखे
इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, दयाशंकर पांडे, संतोष पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना, जिला विकास अधिकारी, शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा, रविंद्र वीर यादव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश गिरी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विनय मिश्रा, विकास मिश्रा शिबू चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें