जर्जर सड़क के पुनः निर्माण को लेकर राष्ट्रीय जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

अजीत कुमार सिंह

डाला (सोनभद्र): राष्ट्रीय जनता पार्टी (महाकाल सेना) के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में तेलगुड़वा से कोन, कचनरवा, विंढमगंज तक की सड़क का पुनः निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर तेलगुड़वा चौराहा पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

Advertisement

तत्पश्चात जिलाधिकारी सोनभद्र को नामित ज्ञापन उप जिलाधिकारी ओबरा को सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता पार्टी (महाकाल सेना) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि बीते कई वर्षों से तेलगुड़वा से कोन, कचनरवा, विंढमगंज तक की सड़क की हालत बेहद खराब है और आए दिन लोग इस खराब सड़क की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

Advertisement

परंतु अब तक उक्त सड़क का पुनः निर्माण नहीं करवाया गया है, जिससे तेलगुड़वा से कोन, कचनरवा, विंढमगंज तक की जनता बेहद कष्ट में है। और कहा कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपनी रोज़मर्रा की भागदौड़ में हर रोज़ इस जर्जर सड़क से होकर जाना पड़ता है जिससे उन्हें हर वक्त किसी अप्रिय घटना के घाट जाने का भय लगा रहता है।

Advertisement

और कहा कि जब कभी भी उक्त क्षेत्र से किसी गर्भवती महिला या किसी मरीज़ को उत्तम चिकित्सीय सुविधा हेतु जिला मुख्यालय या अन्यत्र स्थान ले जाना होता है तो उन्हें तेलगुड़वा तक लाने में ही गड्ढे भरी सड़क के झटकों से मरीज की हालत खराब हो जाती है।

Advertisement

प्रदर्शन के अंत में उप-जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों का मांगपत्र/ज्ञापन स्वीकार किया गया। धरना प्रदर्शन का संचालन मुरारी नाथ कुशवाहा द्वारा किया गया। इस दौरान दिनेश कुमार जायसवाल, शुभम जायसवाल, संतेश्वर कुशवाहा, श्री राम जयसवाल, दीपक कुमार, अविनाश, बृजेश कुमार, मोनू वर्मा, सोनू भारती, निर्भय जायसवाल, लोकेश प्रजापति, दीपू शर्मा, विकास साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें