सोनभद्र। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता फारूक अली जिलानी और संचालन मोबिन अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं प्रदेश सचिव मोहम्मद जलालुद्दीन ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग की पार्टी है।

इस पार्टी में हर वर्ग का सम्मान है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर विकास करने का काम किया था। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष फारूक अली जिलानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है

और हम समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी के नीतियों को गांव-गांव जाकर बताने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार हो सके।

बैठक में मुख्य रूप से वकील खां जुनैद अंसारी, फरीद खान, मोहम्मद हफीज, फुलील मोहम्मद, ताहिर नजमुद्दीन, जफर हुसैन, असलम खान, मंजूर खान, नूर मोहम्मद, मोहम्मद शाहिद, सैयद अली, पांचयू रहमान रुस्तम के साथ अशोक पटेल, अनिल प्रधान सचित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















