अजीत कुमार सिंह
ओबरा, सोनभद्र। नगर स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार पहाड़ी मन्दिर सेक्टर 3 ओबरा में धर्म प्रचारक रामायण रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जहां भक्ति रस में सरोबोर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ओबरा नगर के सेक्टर तीन में पहाड़ी पर स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी का पावन चरित्र संगीतमय रामलीला के रूप में दर्शाया जा रहा है।

जहां ओबरा नगर सहित आसपास के गांवों के सभी धर्म प्रेमीजन पधारकर रामलीला का आनंद लें रहें हैं। बताते चले कि धर्म प्रचार रामलीला मंडल में विंध्याचल से कलाकार आए हुए है, जिनके कला कौशल के साथ रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण देख बरबस ही लोग खिंचें चलें आ रहें हैं।


















