जब तक रोड नहीं बनेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा- दयालु



HIGHLIGHTS

  • जब तक रोड नहीं बनेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा – दयालु

अजीत कुमार सिंह

डाला, सोनभद्र।  रविवार को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना “एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर” के तत्वाधान में तेलगुड़वा से कोन रोड बनाओ संघर्ष समिति ने तेलगुड़वा में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर किया और अपने विचार रखें।

Advertisement

नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा की जिला खनिज निधि का अरबो रूपया सोनभद्र में बेकार में पड़ा हुआ है और 13 वर्षों से उक्त रोड बन नहीं पा रही है यह रोड झारखंड से जुड़ी हुई है एक दूसरे प्रदेश से मिलती है और आज रोड कम, गड्ढे ज्यादा हैं यह रोड जल्द से जल्द बने। और कहा कि आगे के कार्यक्रम में गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान कराकर मुख्यमंत्री जी के पास पहुंचाया जाएगा की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि पैसा पड़ा हुआ है सोनभद्र का और रोड बन नहीं पा रही, जिससे सरकार की भी छवि खराब हो रही है।

Advertisement

ẞ3 मुख्य वक्ता रहे अपना दल एस श्रमिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि आम आदमी राहत की सांस तब लेगा जब तेलगुड़वा से लेकर कोन तक की रोड जल्द बनेगी। कोई बहन प्रेगनेंसी के समय में अगर बस से आ रही है तो उसे जो दिक्कत होती है वह वही जानती है और एक बहन की मृत्यु भी हो चुकी है। खराब रोड के कारण आम आदमी का बुरा हाल है! राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के बैनर तले रोड की मांग की गई है।

और कहा कि जब तक यह रोड नहीं बनेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा और जिला प्रशासन को जागना होगा, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने घर और परिवार के लिए रोड नहीं मांग रहा है यह आम आदमी के लिए राहत की सांस होगी, जब यह रोड बनाई जाएगी। नेतृत्व कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि आम आदमी से पूछा गया तो आम आदमी ने अपनी जब पीड़ा बताई तो आंखों से आंसू भी छलक आए।

Advertisement

कई मृत्यु हो गए लोग समय से पहुंच नहीं पाए जिला अस्पताल और यह रोड झारखंड से मिलती है। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना महताब आलम, श्रमिक मंच प्रदेश सचिव विनोद यादव, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना संतोष कनौजिया, विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस ओबरा विकास कुमार गौड़, चंद्रशेखर पटेल, राजेंद्र भारती, विभास, आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें