सोनभद्र। बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और सदर ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत व पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा तथा सोनभद्र नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं नें अयोध्या धाम में सभी रामभक्तों के 500 वर्षों के लम्बी प्रतीक्षा व संघर्ष बलिदान के बाद बन रहे।

भव्य दिव्य श्री राम मन्दिर के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन के शुभ अवसर पर चल रहे मन्दिरों में स्वच्छता कार्य के क्रम में 17 जनवरी के दोपहर में स्वच्छता का कार्य सोनभद्र नगर के श्री दण्डईत बाबा मन्दिर प्रांगण में सभी कार्यकर्ताओं नें मन्दिर की धुलाई व झाड़ू लगाकर स्वच्छता का कार्य सामूहिक रूप से किया,


और उसके उपरान्त सभी कार्यकर्ता भक्तों नें जय श्री राम के उद्घोष से प्रभु श्री राम जी का जय जयकार किया,
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, गौरीशंकर मण्डल अध्यक्ष राहुल पटेल, पुष्पा सिंह, आशा विश्वकर्मा, रमेश मिश्रा, रविन्द्र केशरी, धीरेन्द्र पाण्डेय, रूबी गुप्ता, अशोक भारती, अभिषेक श्रीवास्तव, पप्पू दूबे, संजय जायसवाल, भईया लाल,संतोष भारती, दुर्गेश केडिया, मनीष वर्मा सहित अन्य कई महत्वपूर्ण रामभक्त कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उस्थिति रही,




















