सोनभद्र। शनिवार को सोनभद्र दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल सहित जिला जेल, मेडिकल कॉलेज और विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में आज जन्म दिए 7 बेटियो को लेकर उनके परिजनों को बधाई देते हुए सरकार द्वारा महिलाओं को 15 हजार रुपए दिए जाने वाली योजना का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर बच्चो द्वारा रंग बिरंगे रूप में होकर तितली बनकर स्वागत किया और मनमोहक गीत भी सुनाई गई। उन्होंने आगे बताया कि जिला अस्पताल में लगभग सब कुछ ठीक है। बिजली कटौती की समस्या से निपटने को लेकर जनरेटर चलाने की बात कहते हुए भ्रूण जॉच करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बंद करने का विभाग को निर्देशित किया।







