विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

सोनभद। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस-2022 के तहत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आमजन को पर्यावरण संरक्षण संदेश देने हेतु पर्यावरण जागरूकता रैली और विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस “केवल एक पृथ्वी” थीम के अनुसार मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित अंबेडकर भवन से चिल्का झील तक पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी ने हरी झंडी के साथ रैली एवं विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। जागरूकता कार्यक्रम रैली में निवासियों की भारी भागीदारी देखी गई।
तदुपरान्त चिल्का झील आवासीय परिसर में बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), बिभास घटक, महाप्रबंधक (एफ़जीडी एवं प्रोजेक्ट), गोपाल दत्त, सीआईएसएफ़-कमांडेंट, महाप्रबंधकगण, विभाग प्रमुख , महिलाएं, बच्चे, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों गण द्वारा पौधारोपण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु बच्चों, गृहिणियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों, आसपास के स्थानीय समुदायों के लिए सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
श्री गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को सार्थक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आग्रह किया सभी अपने आस -पास पौधरोपण करें। हरित पृथ्वी बनाने एवं सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूकता बढ़ाएँ।

एनटीपीसी सिंगरौली ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कदम जैसे SO2 उत्सर्जन के नये मानको के पालन हेतु एफ़जीडी सिस्टम की स्थापना कार्य, एसपीएम उत्सर्जन कम करने हेतु ईएसपी का नवीनीकरण, जल संरक्षण के लिए ऐश वाटर रिसायक्लींग सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण हेतु डस्ट इक्स्ट्रेशन एण्ड सेपरेशन सिस्टम, 17 लाख से अधिक वृक्षारोपण, राख उपयोग वृद्धि हेतु एनएच के निर्माण एवं ऐश ब्रिक के निर्माण हेतु राख का प्रेषण, पर्यावरण अनुकूल हेतु 35 लाख राख ईंट का निर्माण अनेकों सार्थक उठाए गए है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी एवं सी एंड आई), नीलकमल भोगल, वेलफ़ैर इनचार्ज- वनिता समाज, बिजोय कुमार सिकदर, प्रमुख-मानव संसाधन, राजेश वर्मा, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी), वनिता समाज की सदस्या अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का आयोजन राजेश वर्मा, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी), एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

  • Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें