मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा किया गया पढ़ें बेटियाँ- पढ़ाएं बेटियाँ योजना की शुरुआत

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक आज दिनांक 17 दिसम्बर 2021 को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निम्नलिखित प्रस्ताव रखा-

1. “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की जाय जिसका नाम- “पढ़ें बेटियाँ- पढ़ाएं बेटियाँ ” रखा जाय।
इस योजना के अंतर्गत हाईस्कूल, इण्टर व स्नातक उत्तीर्ण बेटियाँ व महिलाएं अपने घर पर सुरक्षित रह कर एक सप्ताह ( 7 दिनों) तक आस-पास के गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिन्ग पढ़ाने का कार्य करेंगी। जिससे गरीब बच्चों को कोचिन्ग शिक्षा का लाभ मिल सके। एक सप्ताह तक शिक्षण कार्य पूर्ण करने के बाद संस्था को आवश्यक फोटोग्राफ व कागजात संस्था के दिये गये WhatsApp No. 9935694130 या इमेल-  sonbhadramanavsewaashramsukrit@gmail.com पर भेजना अनिवार्य होगा। आवश्यक फोटोग्राफ व कागजात प्राप्त होने पर ट्रस्ट द्वारा “पढ़ें बेटियाँ- पढ़ाएं बेटियाँ ” का प्रमाण- पत्र ऑनलाइन/ ऑफलाइन प्रदान किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वर्तमान में इस योजना का लाभ जनपद सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, चंदौली व मिर्ज़ापुर की बेटियों/ महिलाओं को मिलेगा।
आवश्यकता पढ़नें पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा।

2. विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाए जिससे बच्चों के ज्ञान व अभिरुचि में वृद्धि हो सके।

3. नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराना।

4. कोविड- 19 टीकाकरण कराना।

5. नि:शुल्क कंबल वितरण।

6. खाद्य सामग्री का वितरण आदि।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रस्ताव को सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।

अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, सह ट्रस्टी शांति देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, सदस्य गण मदन लाल यादव, सूरज मणि, पंकज कुमार, श्याम बिहारी तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free