सोनभद्र की कवयित्री डॉ. रचना तिवारी हुईं गीत शिरोमणि सम्‍मान से सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सर्वभाषा ट्रस्‍ट ने स्‍थापना दिवस पर किया सम्‍मानित


सोनभद्र। पिछले दिनों हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं के श्रेष्‍ठ प्रकाशक ‘सर्व भाषा ट्रस्‍ट’ ने हिंदी भाषा, साहित्‍य एवं संस्‍कृति एवं गीत काव्‍य के प्रचार-प्रसार, उन्‍नयन एवं संवर्धन के लिए हिंदी की जानी मानी कवयित्री एवं गीतकार डॉ. रचना तिवारी को गीत शिरोमणि सम्‍मान से अलंकृत किया गया।

Advertisement

डॉ. रचना तिवारी को यह सम्‍मान ट्रस्‍ट के स्‍थापना दिवस पर आयोजित एक विशिष्‍ट समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्‍मान हिंदी के प्रतिष्‍ठित कवि-आलोचक डॉ. ओम निश्‍चल, डॉ. राहुल एवं डॉ. वेदमित्र शुक्‍ल के सान्‍निध्‍य में सर्वभाषा ट्रस्‍ट के सचिव केशव मोहन पाण्‍डेय ने भेंट किया। शाल से स्‍वागत के साथ उन्‍हें सम्‍मान प्रशस्‍तिफलक भेंट किया गया।

Advertisment

इस अवसर पर उपस्थित कवियों निशा भास्‍कर, सरिता शौकील, ओम निश्‍चल, डॉ. वेदमित्र शुक्‍ल व केशव पाण्‍डेय ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया । डॉ. रचना तिवारी के गीतों की भावमयी प्रस्‍तुति को विशेष सराहना मिली।

Advertisement

ज्ञातव्‍य है कि डॉ. रचना तिवारी पिछले तीन दशकों से हिंदी कविता, गीत, ग़ज़ल एवं अन्‍य छंदोबद्ध विधाओं के लिए समर्पित हैं, तथा पिछले कई सालों से सोनभद्र में गीत लेखनी संस्‍था का संचालन कर रही हैं।

Advertisement

विभिन्‍न काव्‍य विधाओं में डॉ. रचना तिवारी के कई संग्रह : ‘चली हूँ गीतों को गुनगुनाने, सपना खरीदो बाबूजी, निवाला क्‍यों नहीं मिलता, प्‍यास पानी से बड़ी है, ज़िंदा ख़त, झील में उतरी नाव, मेरे गीत तुम्‍हीं से जनमे व कुछ प्रेम मिलने के लिए नहीं होते’ प्रकाशित हो चुके हैं।

Advertisement

इस अवसर पर ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष कथाकार अशोक लव ने एक संदेश के जरिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं जिसमें उन्‍हें हिंदी के परंपरागत काव्‍यसौष्‍ठव का सक्षम रचनाकार बताया। सम्‍मान समारोह के अध्‍यक्ष डॉ. ओम निश्‍चल ने डॉ. रचना तिवारी के काव्‍य संसार में गीत के अप्रतिम अवदान की सराहना की तथा बताया कि वे गीत को अनेक राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों तक ले गई हैं

Advertisement

तथा इसे काव्‍य-प्रेमियों के मध्‍य लोकप्रिय बनाने में उनकी महती भूमिका है तथा अब तक वे अनेक सम्‍मानों– साहित्‍य गौरव सम्‍मान- 2010, काका हाथरसी सम्‍मान-2010, रूपनारायण त्रिपाठी सम्‍मान-2009, प्रखर सम्‍मान, झाँसी रानी सम्‍मान, महादेवी वर्मा सम्‍मान-2009, मुंशी प्रेमचंद सम्‍मान एवं हाल ही में आदित्‍य संस्‍कृति विशिष्‍ट सम्‍मान-2025 से विभूषित हो चुकी हैं।

आलोचक डॉ. राहुल ने रचना तिवारी की कविताओं में बिम्‍बों की अप्रतिम उपस्‍थिति को उनकी रचनाशीलता की ताकत बताया। हिंदी के लेखक सानेटकार डॉ. वेद मित्र शुक्‍ल ने डॉ. रचना तिवारी के काव्‍य-संसार में मौजूद तरलता सहजता और अचूक संप्रेषणीयता की सराहना की।

Advertisement 

अपने लेखकीय वक्‍तव्‍य में डॉ. रचना तिवारी ने सम्‍मान स्‍वीकार करते हुए ट्रस्‍ट की दीर्घजीविता की कामना की तथा कहा कि वे सोनभद्र में रह कर माँ भारती की इसी तरह सेवा करती रहेंगी। ट्रस्‍ट के सचिव केशव मोहन पाण्‍डेय ने ट्रस्‍ट के बहुभाषी प्रकाशनों एवं कार्यकलापों की चर्चा की तथा यह सम्‍मान ग्रहण करने के लिए डॉ. रचना तिवारी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

16 सितम्बर को होगा ‘मोदी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन- अशोक मिश्रा

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रो की प्रतिभाओ का होगा सम्मानः अशोक मिश्रा

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या 16 सितंबर को ‘मोदी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन सोनभद्र नगर के चण्डी तिराहे पर के पास स्थित एक मैरिज लान में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

Advertisment

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव कुमार गोंड समाज कल्याण राज्य मंत्री होंगे। इस समारोह के आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने उक्त जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत मे विस्तृत जानकारी देते हुए साझा किया।।

Advertisement

श्री मिश्रा ने बताया कि आधुनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शिक्षा, साहित्यिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान देने वाले मनीषी शामिल हैं।

उन्होंने कहा जो व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, साहित्यिक जगत में अपनी छाप छोड़ी है या सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अग्रणी रहे हैं, उन्हें उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में अपने विद्यालयों में उच्चतम प्रदर्शन कर अपने अभिभावकों और संस्थानों का मान बढ़ाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया, “विद्यार्थी और शिक्षक किसी भी समाज की उन्नति का आधार होते हैं।

Advertisement

उन्हें सम्मान देकर हम उन्हें देश और समाज के विकास के लिए प्रेरित करना चाहते हैं, जो एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Advertisement 

यह समारोह न केवल पीएम मोदी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम बनेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर योग्य व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास है। आयोजकों का मानना है कि इससे सोनभद्र जिले में सामाजिक जागरुकता और उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेने की संभावना है। इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा शहर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, आलोक रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयकर विभाग ने किया जागरूकता अभियान का आयोजन, एडिशनल कमिश्नर आयकर ने दी अग्रिम कर व छूट संबंधी जानकारी

HIGHLIGHTS

  • आयकर विभाग ने किया जागरूकता अभियान का आयोजन
  • एडिशनल कमिश्नर आयकर ने दी अग्रिम कर व छूट संबंधी जानकारी


सोनभद्र। आयकर विभाग, सोनभद्र ने शुक्रवार को होटल सवेरा राबर्ट्सगंज में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में अपर आयकर आयुक्त, रेंज-1 वाराणसी एतेशाम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement 



अंसारी ने आयकर अधिनियम के चैप्टर 6 के तहत मिलने वाली छूट और अग्रिम कर जमा करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन आयकर अधिकारी, वार्ड 3 (3) सोनभद्र रवि शंकर सिंह ने किया।

Advertisement



इस अवसर पर सोनभद्र जिले के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारी, बैंक अधिकारी और कर्मचारी, हिंडाल्को के अधिकारी तथा रिहंद डैम और अनपरा के अधिकारी भी शामिल हुए।



वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने मंच से कहा कि नीति आयोग के द्वारा पिछड़े जिलों में शामिल होने के बावजूद यह जनपद गाजियाबाद के बाद राजस्व के मामले में अव्वल है उन्होंने आयोजन मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisment



वरिष्ठ अधिवक्ता जे.पी. गुप्ता, अनिल सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट नीतीश केसरी, आकाश जायसवाल और संदीप जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करने वाली पूजा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन, हस्तशिल्प प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बालिकाओं में दिखी कला की चमक, मेहंदी से लेकर हस्तशिल्प तक प्रतियोगिता आयोजित

सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 दिवसीय कार्यक्रम का समापन नगर के बाल गृह बालिका रॉबर्ट्सगंज में धूमधाम से किया गया। समापन अवसर पर मेहंदी, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement
Advertisement


कार्यक्रम का आयोजन हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन सोनभद्र के अंतर्गत, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के निर्देशन एवं पूर्ववासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति के सहयोग से किया गया।

Advertisment



समारोह में डीएमसी नीतू यति, जी. एस. साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, संस्था की अधीक्षिका नीलम सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समय की मांग है।

Advertisement

यह न केवल लैंगिक असमानता को दूर करेगा, बल्कि रोजगार, वेतन अंतराल और सामाजिक समानता को भी गति देगा।

Advertisement 

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल परिवार और समाज ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी अहम योगदान देता है।

Advertisement

विविध नजरियों और नई संभावनाओं से जुड़े विचार वैश्विक चुनौतियों जैसे गरीबी उन्मूलन, टिकाऊ आविष्कार और कुशल मजदूरों की कमी से निपटने में कारगर साबित हो सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभित्र योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Advertisement

बालिकाओं ने मेहंदी, कढ़ाई और हस्तशिल्प में अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों से खूब सराहना पाई। इस अवसर पर रिंकू, राखी, सरिता, श्वेता समेत कई छात्राएं मौजूद रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कांग्रेसियों ने CMO कार्यालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, अवैध हास्पिटलो पर की कार्रवाई मांग

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेसियों ने CMO कार्यालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
  • अवैध हास्पिटलो पर की कार्रवाई मांग



सोनभद्र। जिले मे अवैध रूप से संचालित हास्पिटल, पैथोलॉजी सेन्टरो को बंद कराने, मेडिकल कालेज मे आईसीयू और डिजिटल एक्सरे को चालू कराने, मेडिकल कालेज को सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस दौरान जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जनपद मे मेडिकल कालेज में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध न होने से गंभीर बीमारी वाले मरीज रेफर होने पर रास्ते मे मौत हो जाता है।

Advertisement

डिजिटल एक्सरे मशीन एक वर्ष से बंद होने से मरीजों को दोगुनी दामों में प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरो मे कराना पड़ता है। वही हड्डी विभाग के चिकित्सको द्वारा मरीजों को इंप्लांट की खरीद बाहर से दोगुनी दामों में चहते दुकान से खरीदने की सलाह देते है।

Advertisment

जिले मे अवैध हास्पिटल स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण मे संचालित हो रहा है, जिससे मरीज़ आय दिन काल के गाल में समा रहे है। जिला सचिव सेराज हुसैन ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे अवैध हास्पिटल मे मरीजों का शोषण किया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही के नाम पर कोरम पूरा कर रहा है, बंद हॉस्पिटलो से धन उगाही कर उन्हें पुनः चालू किया जा रहा है।

Advertisement 

महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि अवैध हॉस्पिटल मे आए दिन महिलाओं के डिलेवरी के बाद चिकित्सको की लापरवाही से जच्चा बच्चों की मौत हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मौन है।

Advertisement

जिला महासचिव राहुल सिंह पटेल ने कहा की स्वास्थ्य विभाग मे भ्रस्टाचार चरम पर है। मेडिकल कालेज में दलालों का जमावड़ा रहता है।

Advertisement

पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और पूर्व जिला महासचिव कन्हैया पाण्डेय ने कहा की बीजेपी सरकार मे स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुका है। जनपद मे स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

उक्त मौके पर पूर्व पीसीसी सदस्य नूरुद्दिन खान, बंशीधर पांडे, जितेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष महिला काँग्रेस शांति विश्वकर्मा, संतोष नागर, शिव पूजन विश्वकर्मा, सीमू, रामरूप शुक्ला, सत्यम मिश्रा, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तबादला आदेश ठंडे बस्ते में : बड़े किसानों की खेती अटकी, छोटे किसानों की चांदी- ई. प्रकाश पाण्डेय

HIGHLIGHTS

  • तबादला आदेश ठंडे बस्ते में : बड़े किसानों की खेती अटकी, छोटे किसानों की चांदी
  • आदेश की अवहेलना पर किसानों का गुस्सा, विभाग की छवि दांव पर



सोनभद्र। उप कृषि निदेशक कार्यालय द्वारा जारी तबादला आदेश के बावजूद तीन प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) कर्मचारी अब तक अपने नए कार्यस्थल पर नहीं पहुँचे हैं। आदेशों की इस खुलेआम अवहेलना ने किसानों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़े किसान बेहाल, छोटे किसानों की मौज
भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जनपद के बड़े किसान खाद के लिए परेशान हैं, जबकि छोटे किसान बार-बार लाइन लगाकर एक-एक बोरी खाद प्राप्त कर रहे हैं और उसे ब्लैक में बेचकर फायदा कमा रहे हैं।
> “बड़े किसानों की ज़रूरत पूरी नहीं हो पा रही, वहीं छोटे किसान इस गड़बड़ी से मुनाफा कमा रहे हैं। इससे किसानों में गुस्सा और सरकार की छवि खराब हो रही है।”


Advertisment

किसानों का कहना है कि अधिकांश सहकारी समितियों में स्थिति बेहद खराब है।
बड़े किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही।
छोटे किसान बार-बार लाइन लगाकर खाद उठाकर काला बाज़ार में बेच रहे हैं।
वास्तविक ज़रूरतमंद किसान वंचित रह जा रहे हैं।


Advertisement
Advertisement

गोदाम इंचार्ज पर गंभीर आरोप

करमा ब्लॉक के गोदाम इंचार्ज रामेश्वर सिंह पर पहले से ही शिकायतें रही हैं। आरोप है कि वे सरकार द्वारा प्रदर्शनी हेतु दिए गए बीज भी मनमाने ढंग से पैसों के बदले बेच देते हैं।
कृषि सहायक सुरेंद्र जी और उच्च अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


Advertisement 

सख्त कार्रवाई की मांग

किसान संगठनों का कहना है कि तबादला आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मचारी अपने ‘मलाईदार पद’ छोड़ना नहीं चाहते। उनकी मनमानी और लापरवाही से सरकारी योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं।
किसान संगठनों ने मांग की है कि इन कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके और विभाग की साख बहाल हो।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

13 सितम्बर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत- जनपद न्यायाधीश

HIGHLIGHTS

  • जनपद सोनभद्र न्यायालय प्रांगण तथा तहसील ओबरा, दुद्धी एवं ग्रामीण न्यायालय घोरावल में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत- प्राधिकरण सचिव अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव

सोनभद्र। 13 सितंबर 2025 को सम्पूर्ण भारत समेत सोनभद्र जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत जनपद न्यायालय सोनभद्र के प्रांगण एवं वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी तथा ग्रामीण न्यायालय घोरावल में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय अपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण,

Advertisement

विद्युत बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से संबंधित सेवा निवृत्तिक परिलाभों से संबंधित विवाद, राज्यों से संबंधित मामले, सुलह  योग्य प्री लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौता के आधार पर संपन्न किया जाएगा।

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के जिला सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए गुरुवार 11 सितम्बर 2025 को बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण किया जाना है।

Advertisement

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र तथा सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने जनसाधारण से अपील किया है कि अपने लंबित वाद-विवाद, शिकायत को राष्ट्रीय लोक अदालत में  सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकरण,

Advertisement 

फोरम, न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय सोनभद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से संपर्क कर अपने विवादों का
निस्तारण करा सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

  प्रिया सोनी हत्याकांड मामले में दो दोषियों को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 25-25 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब 5 वर्ष पूर्व हुए प्रिया सोनी हत्याकांड का मामला
  • हत्या में दोषी एजाज अहमद उर्फ आशिक व शोएब अख्तर को उम्रकैद
Advertisment

सोनभद्र। करीब 5 वर्ष पूर्व हुए प्रिया सोनी हत्याकांड  के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर  दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही 25-25 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement 

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चौकीदार अमित कुमार पुत्र रामविचार निवासी सिंदुरिया, थाना चोपन, जिला सोनभद्र ने 21 सितंबर 2020 को प्रभारी निरीक्षक चोपन को दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह शाम 4 बजे  प्रीतनगर में भ्रमण कर रहा था तो कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि नाले में महिला की सिर कटी लाश पड़ी है। जब वहां जाकर देखा तो सिर कटी महिला की लाश नाले में पड़ी थी।

Advertisement
Advertisement

कपड़े पहने थे। देखने से लग रहा था कि दो दिन की लाश है।आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। 22 सितंबर 2020 को लक्ष्मीनारायण सोनी(पिता) निवासी प्रीतनगर,

Advertisement

थाना चोपन व शर्मिला(बहन) निवासी ओबरा ने विवेचक को अलग अलग प्रार्थना पत्र देकर शव की शिनाख्त प्रिया सोनी के रूप में किया। दोनों लोगों ने शरीर की बनावट, कपड़े, करधन आदि के जरिए शिनाख्त किया। विवेचना के दौरान  एजाज अहमद उर्फ आशिक पुत्र  जाकिर हुसैन व शोएब अख्तर पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासीगण प्रीतनगर, थाना चोपन, जिला सोनभद्र का नाम प्रकाश में आया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों एजाज अहमद उर्फ आशिक व शोएब अख्तर को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने टेट परीक्षा का किया विरोध, जताया आक्रोश

HIGHLIGHTS

  • टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता का शिक्षक संगठनो ने किया विरोध प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
  • पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने टेट का किया विरोध जताया आक्रोश
  • पीएम एवं शिक्षा मंत्री नामित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को देखकर बुलंद की आवाज


सोनभद्र। जनपद में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर एवं उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय व रविभूषण सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए

Advertisement

शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन कर अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता से मुक्त करने के संबंध में प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

Advertisement

इस दौरान जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षक नियुक्त होने अथवा पदोत्रति और हेतु टेट टीईटी उत्तीर्णिता को अनिवार्य किया गया था। जिसमें अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टेट (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होने से संबंधित कोई आदेश दिशा निर्देश नहीं था।

Advertisment

भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कार्यवाही की गई थी परंतु हाल में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर यह आदेश जारी किया गया है कि देश में शिक्षक बने रहने के लिए टेट (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मात्र 5 साल की सेवा काल के बचे शिक्षकों को छूट दी गई है परंतु पदोत्रति में उन्हें भी छूट नहीं दी गई है। जिसमें प्रदेश के लगभग 8 लाख शिक्षक व शिक्षिकाओं की नौकरी, प्रोत्रत पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement

वही टेट (टीईटी) उत्तीर्ण करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2 वर्षों का समय दिया गया है। ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षिकाओं को टेट (टीईटी) उत्तीर्ण होना संभव प्रतीत नही होता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगे एक बड़ा आंदोलन एवं शिक्षक समाज रोड पर उतरने को बाध्य होगा। वही अन्य शिक्षक संगठन के अध्यक्षो ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के समय जो योग्यता मानदंड थे, उन्हीं के अनुसार शिक्षकों की भर्ती हुई थी। पहले हाई स्कूल योग्यता थी, फिर इंटरमीडिएट और बाद में स्नातक की गई।

Advertisement 

उन्होंने बताया कि 2017 में संसद में एक कानून पास किया गया था, जिसमें सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया। लेकिन इस कानून को न तो जिलों में भेजा गया और न ही प्रदेश में लागू किया गया। शिक्षकों ने इस फैसले का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

Advertisement

इस प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम में धीरेंद्र पति तिवारी महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, शिवम अग्रवाल यूटा अध्यक्ष, योगेश पाण्डेय, अध्यक्ष प्रा० शि० संघ, राज मौर्या अटेवा अध्यक्ष, रविन्द्र चौधरी अध्यक्ष प्रा० शि० संघ,

Advertisement

इंदु प्रकाश महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महेन्द्र जायसवाल, सूर्यप्रकाश, अखिलेश गुंजन, अनिल सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, दयाशंकर सिंह, रामगोपाल, अजय कुशवाहा, इंदु सिंह, संतोष पाण्डेय, संजय कुमार, मनोज सिंह, राजेश जायसवाल सहित हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस व कांग्रेसियों मे हुई जमकर नोकझोंक, जताया विरोध

HIGHLIGHTS


  • वाराणसी जाने वाले कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
  • महिलाओं को भी पुलिस ने किया नजरबंद

 




सोनभद्र। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर घेराव कार्यक्रम की घोषणा की थी।

Advertisment

इसके तहत सोनभद्र के कांग्रेसजन बुधवार को ही वाराणसी जाने की रणनीति बना रहे थे लेकिन इसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार सुबह कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को जगह-जगह उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

Advertisement 



जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र के साथ ही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे और उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा भी वाराणसी जाने की तैयारी में थीं। इसी बीच सीओ रणधीर मिश्रा, कोतवाल गोपाल गुप्ता व कई थानों की पुलिस टीम पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने लगी। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।

Advertisement


जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वाराणसी जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करना भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement



प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी वोट अधिकार और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और पिछड़ों की आवाज उठाने के कारण भाजपा सरकार हताश हो चुकी है।

Advertisement



महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं से भी डर रही है। न किसानों को खाद मिल रहा है, न ही महिलाएं सुरक्षित हैं। दमनकारी नीतियों से कांग्रेसजन डरने वाले नहीं हैं, संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement



पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में राजेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, जिला महासचिव इनामुल हक अंसारी, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, धीरज पांडे, बंशीधर पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, प्रदीप चौबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें