नमो मैराथन के आयोजन को लेकर हुई जनकल्याण सेवा समिति की बैठक, हुआ विचार विमर्श
सोनभद्र। रविवार को PWD डाक बंगला राबर्ट्सगंज 5में जनकल्याण सेवा समिति रावटसगंज की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित नमो मैराथन के संबंध में विचार विमर्श गया एवं मैराथन की तैयारी को अंतिम स्वरूप दिया गया जन कल्याण सेवा समिति के
Advertisment
सचिव धर्मवीर तिवारी ने बताया कि नमो मैराथन सोनभद्र का ऐसा मैराथन होगा जिसमें युवाओं के प्रति फिट इंडिया का उद्देश्य जो माननीय लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी ने मुहिम चलाई थी उसी के आधार पर सोनभद्र मैं भी यह मैराथन प्रतियोगिता कराया जा रहा है जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें बालिका वर्ग की दौड़ बस स्टैंड तिराहा चुर्क से सर्किट हाउस तक होगी
एवं बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश निकट डीएवी के पास सुबह 8:30 बजे शुरू होगा बालिका वर्ग भी दौड़ सुबह सी माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया है इसका उदाहरण सोनभद्र में देखा जाएगा
Advertisement
सोनभद्र के लोग कैसे उत्साहित हैं मैराथन के लेकर नमो मैराथन दौड़ में प्रथम पुरस्कार ₹21000 एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए किती पुरस्कार 5100 वह 7 अन्य प्रतियोगियों को ₹1100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
Advertisement
प्रत्येक प्रतिभागी को शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा दिया जाएगा आनंद मिश्रा अनिल द्विवेदी ने कहा कि सभी युवाओं से विनम्र निवेदन है कि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा चलाए गए नमो मैराथन में सभी युवा 16 सितंबर 2025 को समय 8:00 बजे से प्रतिभागी करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह, सुशील यादव, सुभाष यादव, चंद्रप्रकाश, तन्मय त्रिपाठी, श्याम उमर, प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सोनी, रवि केसरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवम पांडे, दिव्य प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार, प्रशांत चौबे, विनोद सोनी, आनंद मिश्रा, अमरनाथ, धर्मवीर त्यागी, अरुण कुमार तिवारी, शिवम मोदनवाल, विनोद सोनी, राहुल शर्मा, अंशु चौबे, पंकज सहित अन्य लोग उपस्थित।
संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी के दारोगा के विरुद्ध कारवाई एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सोनभद्र। वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह को 13 सितंबर को वाराणसी के भेलूपुर थाने के पुलिस अधिकारी द्वारा पिटाई कर लहूलुहान किए जाने से वाराणसी समेत प्रदेश के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
Advertisement
संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने घटना का संज्ञान होते ही इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर घटना को अंजाम देने वाले पुलिस अधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की मांग की हैं।
Advertisement
श्री मिश्र ने कहा है कि पुलिस अधिकारी द्वारा गुंडागर्दी करते हुए अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर जानलेवा पिटाई करना सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक है। एक अधिवक्ता पर हमला कानून पर हमला है।
Advertisement
माननीय मुख्यमंत्री जी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ आपसे मांग करता है कि इस घटना में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त कर अधिवक्ता समाज के सम्मान की रक्षा करे। साथ ही श्री मिश्र ने मुख्य मंत्री से अपील किया है कि प्रदेश में आए दिन कभी अपराधियों द्वारा तो कभी पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर इस प्रकार के हमले होते रहते हैं
Advertisment
जो बहुत ही कष्टप्रद है इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के संबंध में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की कृपा करे जिससे अधिवक्ता समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Advertisement
साथ ही श्री मिश्र ने लिखा है कि संपूर्ण घटना की जांच करवाकर दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध जल्द से जल्द दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश के अधिवक्ताओं को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।
सोनभद्र। दयानंद साहित्य संस्थान के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य गोष्ठी का आयोजन कचहरी में रविवार अपराह्न आयोजित किया गया। वाणी वंदना व वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण दीपदान पश्चात ओज श्रृंगार की श्रेष्ठ कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने दिनकर भूषण चंद की धार, सरहद की निगहबान है हिंदी सुनाकर समसामयिक रचना से सबका मन मोह लिया।
कवयित्री दिव्या राय ने हिंदी की दुर्दशा पर नवगीत, घुट घुट कर मैं जी रही हूँ, खून के आंसू पी रही हूँ सुनाकर पीर उकेरा सराही गयीं। कार्य क्रम की अध्यक्षता करते हुए ओज के कवि प्रभात सिंह चंदेल ने,जय जगत जननी जनम भू वीर मातु वसुंधरा सुनाकर आयोजन को मुखरित किया।
Advertisement
हास्य कवि सुनिल चौचक ने,बासी भात पर बेना जिनि हौंका, बनल बाप के बिगरल बेटवा एतना मति फौंका सुनाकर खूब हंसाते रहे। संचालन कर रहे गीतकार दिलीप सिंह दीपक ने बुजुर्गों ने लहू देकर रक्खी है आबरू इसकी तुम सब कुछ बेंच दो लेकिन हिंदुस्तान मत बेचो सुनाकर सत्ता को नसीहत दी।
Advertisment
राष्ट्रवाद के मुखर स्वर प्रदुम्न त्रिपाठी एड शहीद स्मारक करारी प्रमुख ने बंदूक तोप खंजर की बात मत करिये खूनी मंजर की बात मत करिये सुनाया और समरसता सदभाव को स्वर दिया। शायर अशोक तिवारी ने, खौफ है नहीं कोई धूप में नहाने से, कवि जै राम सोनी ने नीमन नीमन बाति सुना के आगि लगवला पानी में,
Advertisement
दिवाकर मेघ ने आदमी के पास से अब जा रहा है आदमी संयोजक दयानंद दयालू ने पर्यावरण पर उजड़ल जाता बाग बगैचा घर लागैला सूना, कवि धर्मेश चौहान एड ने टी बी एवं बीवी हास्य रचना साथ ही देश गीत, चीन पाकिस्तान के लिए महाकाल हैं हम सुनाकर गतिज उर्जा का संचरण किये वाहवाही लूटी।
AdvertisementAdvertisement
सोन साहित्य संगम के राकेश शरण मिश्र ने ,रक्खो खुद हौसला दिल में वह मंजर भी आयेगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा सुनाकर आशा वादी दृष्टिकोण को इंगित किया। सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने,
Advertisement
तिरंगे में सजे अर्थी बजे धुन राष्ट्र गीतों की जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले सुनाकर देश भक्ति का संचार किया। सोन संगीत फाउंडेशन सोनभद्र प्रमुख सुशील मिश्रा की गीत प्रस्तुति करण से महफ़िल रौशन हुई जो सीमां के जवान वीर सैनिकों को समर्पित थी।
Advertisement
आभार दयानंद दयालू ने व्यक्त किया आयोजन देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर ऋषभतिवारी अनीषा चौहान हर्ष चौहान फारुख अली गोपाल मोदनवाल पुरुषोत्तम कुशवाहा ठाकुर मौर्य जयशंकर त्रिपाठी एड, संदीप कुमार शुक्ल एड, देवानंद पांडेय एड, आदि लोग रहे और लोकभाषा हास्य श्रृंगार ओज राष्ट्र वाद गीत गजल छंद विभिन्न रसों की कविता सुनकर दाद देते रहे।
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में हुई संगोष्ठी
ओबरा,सोनभद्र। बीते शनिवार को ओबरा तापीय परियोजना के वी.आई.पी. गेस्ट हाउस में “मुख्यमंत्री के विजन-समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047” पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजित हुई।
Advertisement
इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त करना और उन्हें नीतिगत कार्ययोजनाओं में सम्मिलित करना था। इस अवसर पर प्रबुद्धजनो में रामकृष्ण चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त आई0पी0एस0, लखनऊ तथा डॉ. राकेश बाबू गौतम, प्राध्यापक, नारायण दत्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Advertisment
कार्यक्रम में सभा के दौरान ओबरा तापीय परियोजना की तरफ से इं0 आर.के. अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक ने विचार रखा कि विकसित उत्तर प्रदेश में प्रौद्योगिकी तकनीक की बड़ी भूमिका होगी। अलावा इसके इं0 एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक (सी) तथा इं0 ए.के. राय, अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) के साथ अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों ने सहभागिता की। जनपद प्रशासन से जिला अर्थ एवं
Advertisement
सांख्याधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा श्रम विभाग से सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ओबरा परियोजना, हिण्डाल्को तथा अन्य समीपवर्ती उद्योगों के श्रमिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान “विजन 2047” एवं “सोनभद्र पर्यटन विकास” से संबंधित क्लिपिंग्स प्रदर्शित की गईं, जिन पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, श्रमिक कल्याण एवं पर्यटन विकास जैसे क्षेत्रों में संतुलित और दीर्घकालिक नीतियों की आवश्यकता पर बल दिया।
Advertisement
श्रमिक संगठनों ने विशेष रूप से “विजन 2047” को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु कई रचनात्मक और व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। सरकार का यह महत्वाकांक्षी मिशन “विजन 2047” प्रदेश को आत्मनिर्भर, औद्योगिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर करने का संकल्प है।
Advertisement
इस पहल के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाना ही मुख्य उद्देश्य है। पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन ओबरा परियोजना के अब्दुल निशात, अधीक्षण अभियन्ता, मार्गदर्शन अनुराग मिश्रा ने किया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत सार्थक और प्रभावी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर BJP ने की जिला कार्ययोजना बैठक
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला कार्ययोजना बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य व संचालन जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह गौतम ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंधित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और चुनाव कैसे संपन्न हो उसका मंत्र दिया कहा पंचायत चुनाव 2021- के बाद जिले में नए नगर पंचायत नगर पालिका परिषद के सृजन और
Advertisement
सीमा विस्तार से कई ग्राम पंचायत और राजस्व ग्राम शहरी क्षेत्र में आ गए शहरी क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायत को हटाने और बचे हुए राजस्व ग्रामो को नजदीकी ग्राम पंचायत में शामिल करने का कार्य होगा अभी प्रदेश में-57.691-ग्राम पंचायत-826-क्षेत्र पंचायत है राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों की मतदाता सूचियां का पुनरीक्षण कार्यक्रम करने जा रहा है
Advertisment
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य जी ने मुख्य अतिथि आभार व्यक्त किया और कहा जिस तरह से कार्य योजना संगठन के द्वारा बनाई गई है जनपद सोनभद्र का संगठन मजबूती से कार्य करेगा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिस्सा लेकर के चुनाव जीतने का काम किया जाएगा मैं पूर्ण रूप से संगठन को आपको आश्वासन देता हूं किसी भी तरह से हमारा संगठन हमारे कार्यकर्ता कहीं से भी असफल नहीं होंगे हम एक बार फिर इस चुनाव में कमल खिलाएंगे।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, संतोष शुक्ल, शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, बीएन गुप्ता, कैलाश बैसवार, दिलीप पांडे, यादवेंद्र द्विवेदी, रामसुंदर निषाद, कृष्णमूरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, नर सिंह पटेल, सीमा गुप्ता, विमलेश चौबे, शारदा खरवार, दिलीप चौबे, विनय श्रीवास्तव, अनूप तिवारी दीपक शाह, संजय केशरी सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकसोनभद्र।
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला कार्ययोजना बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
AdvertisementAdvertisement
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य जी व संचालन जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह गौतम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंधित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और चुनाव कैसे संपन्न हो उसका मंत्र दिया कहा पंचायत चुनाव 2021- के बाद जिले में नए नगर पंचायत नगर पालिका परिषद
Advertisement
के सृजन और सीमा विस्तार से कई ग्राम पंचायत और राजस्व ग्राम शहरी क्षेत्र में आ गए शहरी क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायत को हटाने और बचे हुए राजस्व ग्रामो को नजदीकी ग्राम पंचायत में शामिल करने का कार्य होगा अभी प्रदेश में-57.691-ग्राम पंचायत-826-क्षेत्र पंचायत है राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों की मतदाता सूचियां का पुनरीक्षण कार्यक्रम करने जा रहा है
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य जी ने मुख्य अतिथि आभार व्यक्त किया और कहा जिस तरह से कार्य योजना संगठन के द्वारा बनाई गई है जनपद सोनभद्र का संगठन मजबूती से कार्य करेगा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिस्सा लेकर के चुनाव जीतने का काम किया जाएगा मैं पूर्ण रूप से संगठन को आपको आश्वासन देता हूं किसी भी तरह से हमारा संगठन हमारे कार्यकर्ता कहीं से भी असफल नहीं होंगे हम एक बार फिर इस चुनाव में कमल खिलाएंगे।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, संतोष शुक्ल, शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, बीएन गुप्ता, कैलाश बैसवार, दिलीप पांडे, यादवेंद्र द्विवेदी, रामसुंदर निषाद, कृष्णमूरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, नर सिंह पटेल, सीमा गुप्ता, विमलेश चौबे, शारदा खरवार, दिलीप चौबे, विनय श्रीवास्तव, अनूप तिवारी दीपक शाह, संजय केशरी सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदुम्न कुमार सिंह बनाए गए क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष
ओबरा, सोनभद्र। अग्रवाल नगर ओबरा मे अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की आयोजित बैठक की अध्यक्षता ओ पी सिंह ने की। रविवार को आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा नियुक्त जिला अध्यक्ष की कमान प्रदुम्न कुमार सिंह को सौंपी गई।
Advertisement
समाज के उत्थान और विकास के लिए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने समाज के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समाज की बेहतरी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अभिषेक सिंह पिंकू, संजय चंदेल, निशांत राठौर, अरुण सिंह, मनोज सिंह, प्रभात सिंह, पवन सिंह, विवेक सिंह, रामकिंकर सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह, रघुराज सिंह समेत भारी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों ने अपना विचार रखा और समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में आदिवासियों को फीता बांधकर संगठित होने का मंत्री जी ने दिया संदेश
अपने हक के लिए आदिवासियों को सड़क पर उतरना होगा:रोशनलाल
आदिवासी एकजुट हो तो फुट डालो की राजनीति होगी खत्म: छोटेलाल
भारतीय संविधान को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी: अविनाश
सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को आयोजित आदिवासी समागम और करमा पूजन समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड ने किया। साथ ही जो आदिवासी समाज आपस में बंटा हुआ है उसके लिए मंत्री जी और सोनांचल संघर्षवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने फीता बांधकर संगठित होने का संदेश दिया।
इसके साथ ही मंत्री संजीव गोंड, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रोशन लाल यादव ने भगवान विरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी दुर्गावती और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा अमर रहें के नारे के साथ उन्होंने आदिवासियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को लेकर आपने देखा होगा कि कैसे भगवान विरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी ने अपने समाज की जल, जंगल, जमीन बचाया था। उसी तरह से आदिवासियों को संगठित होना पड़ेगा, हमारे समाज के बच्चे अभी तक अनपढ़ रह गए हैं जिन्हें किसी भी तरह शिक्षित करना होगा।
Advertisement
केंद्र सरकार ने 2006 में वनाधिकारी क़ानून बनाया है, लेकिन अभी तक यह अधिकार पूर्ण रूप से नहीं मिला, सरकार से आग्रह करके आदिवासियों को पट्टा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी जी से हमने कहा कि सोनांचल के हर आदिवासी का घर पक्का हो और उन्हें बिजली मिले।
Advertisment
आदिवासी समागम और करमा पूजन समारोह को आयोजन कर रहे शंकर गोड़ व चन्द्र देव चेरो के आमंत्रण पर पहुंचे सोनाँचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने उद्घाटन भाषण में बोलते हुए कहा कि सोनांचल में आज सोनांचल का आदिवासी दर्दनाक व्यथा के दौर से गुजर रहा है, सरकार ने उनके हक अधिकारों को न देकर उनकी दुर्दशा की जिम्मेदार बन बैठी है।
AdvertisementAdvertisement
सोनाँचल के आदिवासियों की पुश्तैनी जल, जंगल, जमीन से वनविभाग उजाड़ने पर आमादा है। एक भी आदिवासी युवक को सोनांचल की निजी कंपनियों ने नौकरी नहीं दिया, आज उनके पास अपनी जल, जंगल, जमीन के अलावा कोई भी रोजगार नहीं है।
Advertisement
सोनाँचल के आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और अस्मिता मिटाने पर बाहरी शोषणवादी ताकतें आमादा हैं जिन पर सरकार की कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है। सोनाँचल में चरम सीमा पर उत्पादित खनिज संपदा का बेखौफ दोहन किया जा रहा है शिकायतें सुनने वाला कोई भी नहीं है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है नीचे से ऊपरी स्तर तक काम कराने के लिए सुविधा शुल्क दिए बिना कोई भी काम नहीं हो रहा है। आदिवासी गांवों में जहां जहां सर्वे कराने के लिए अनुरोध किया गया वो आज तक शुरू नहीं किया गया।
Advertisement
रोशन लाल यादव ने सोनाँचल के आदिवासी नौजवानों का आह्वान किया कि बिना संगठित हुए ऐसे ही बाहरी लोग आपका हक अधिकार छिनता जाएगा, लामबंद होकर अपने हक अधिकारों के लिए सड़क पर हर हाल में उतरना पड़ेगा।
सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा जो आदिवासी 25 साल से अपने जल,जंगल, जमीन पर काबिज है उसे कोई नहीं हटा पाएगा। आदिवासियों को शिक्षित होना पड़ेगा, आदिवासी जब आपस में मिलकर रहेगा तो फूट डालो कि राज नीति ख़त्म हो जाएगी।
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आदिवासियों एक जुट हो जाओ, क्योंकि भारत के संविधान को बचाना है। कहा कि जब मैं विधायक था तब किसी अधिकारी कर्मचारी की हिम्मत नहीं थी कि उत्पीड़न कर सके।
Advertisement
लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा लोग आज परेशान हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। उक्त मौके पर अमरेश चंद्र यादव, मुकेश यादव, विजय शंकर जायसवाल, अजय सिंह चेरो पंकज चेरो, त्रिपुरारी आदि मौजूद रहे।
विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की बैठक में ठेका मजदूर यूनियन ने दिया सुझाव
प्रदेश में तत्काल वेज रिवीजन हो, ठेका मजदूरों की हो पक्की नौकरी
Advertisement
सोनभद्र। प्रदेश के विकास का मूल आधार किसानों, मजदूरों और आम आदमी की तरक्की में है। सरकार को चाहिए कि एक स्वस्थ, निपुण और सुरक्षित श्रमिकों के लिए ऐसी स्थितियों का निर्माण किया जाए ताकि वह प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
Advertisement
यह बातें ठेका मजदूर यूनियन की तरफ से कल देर शाम चले विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की बैठक में लिखित रूप से दी गई। बैठक में ठेका मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष तीरथराज यादव और जिला संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद समेत मजदूरों ने भागीदारी की।
Advertisment
बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक शांति को बरकरार रखने के लिए श्रम बंधु की व्यवस्था को पुन शुरू किया जाए। कानून के विरुद्ध प्रदेश में चल रही ठेका प्रथा को समाप्त कर ठेका मजदूरों को पक्की नौकरी दी जाए।
Advertisement
प्रदेश में मिनिमम वेज एक्ट के प्रावधानों के विपरीत पिछले 6 सालों से न्यूनतम वेतन का वेज रिवीजन नहीं हुआ है। जिसके कारण इस महंगाई में श्रमिकों के लिए अपना परिवार चला पाना बेहद कठिन हो गया है।
यूनियन के पत्र में कहा गया कि ओबरा व अनपरा तापीय परियोजना में समयबद्ध न्यूनतम मजदूरी का भुगतान अभी भी नहीं किया जा रहा है। ओबरा सी में मजदूरी भुगतान के विलंब के कारण कई बार अप्रिय स्थिति पैदा हो चुकी है।
AdvertisementAdvertisement
हाई कोर्ट के आदेश और फैक्ट्री एक्ट के प्रावधानों के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा के प्रति गहरी लापरवाही बरती जा रही है। जिसे ठीक करने की अत्यंत आवश्यकता है।
Advertisement
खदान श्रमिकों की स्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि खनन और क्रेशर कार्य में लगे हुए सभी मजदूरों का उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण अनिवार्य किया जाए ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Advertisement
अनपरा और ओबरा क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा ईएसआई के अस्पताल खोलने और जनपद के सभी मजदूरों को इसमें पंजीकृत करने का भी निवेदन किया गया है। बैठक में मौजूद उपश्रमायुक्त पिपरी ने इस पत्र को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
श्रीमद् भागवत कथा पुराण के चतुर्थ दिवस कथा व्यास सासाराम ओझा ने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाया
वेदांश केसरी
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के डॉ कन्हैयालाल मार्ग पर स्थित एक आवास में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा पुराण के चतुर्थ दिवस कथा व्यास सासाराम ओझा ने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाया जिसे सुनकर भक्तगण भावुक हो गए।
Advertisement
व्यास जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जब जेल में हुआ तो सभी पहरेदार सो गए और जेल का फाटक अपनेआप खुल गया, देवकी और वासुदेव जी के हाथ और पैर में डाली गई जंजीर भी टूट गई।
Advertisement
जिसका नतीजा रहा कि वासुदेव जी भगवान श्री कृष्ण को सुप में लेकर गोकुल में पहुचाने चले गए और माता जसोदा के यहां सुलाकर और वहां से कन्या को उठाकर पुनः जेल में आ गए।
उनके जेल में आते ही सभी गेट बंद हो गए और बेड़ियां फिर से देवकी और वासुदेव जी को लग गई। जब कन्या रोने लगी तो सभी पहरेदार जग गए और कंस को जाकर सूचना दिया।
Advertisement
कंस आया और कन्या देखकर अवाक रह गया। फिर भी कन्या को मारने के लिए गया तभी कन्या हाथ से छूट गई और यह आकाशवाणी हुई कि रे कंस तेरा काल जन्म ले चुका।
Advertisment
इस अवसर पर पं. सुंदरम कुमार ओझा, पं. पीयूष कुमार ओझा, पं. सोनू मिश्रा, जय कुमार केसरी, अशोक कुमार केसरी, प्रीति केसरी सरिता देवी, विनीत केसरी, वेदांश केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।