यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ हुई कार्यवाही: 12 वाहनों को किया गया सीज, 135 का चालान

HIGHLIGHTS

  • अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन अभियान

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में सोमवार को जनपद में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

इस अभियान में यातायात पुलिस एवं एआरटीओ सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा विशेषकर रॉबर्ट्सगंज से घोरावल मार्ग पर कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत बिना परमिट एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों को सीज किया गया।

Advertisment

इसके अतिरिक्त विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 135 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जिनमें चालान, जुर्माना तथा अन्य दंडात्मक कार्यवाहियां सम्मिलित हैं।

Advertisement 

“नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम
इसी क्रम में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए जनपद में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करना है।

Advertisement

🔶पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।
🔶आमजन को यातायात सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
🔶जनसामान्य को बताया गया कि हेलमेट का प्रयोग उनकी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इसके बिना पेट्रोल लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement

इस संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है –
🔶अवैध एवं बिना परमिट वाहनों पर नियंत्रण।
दुर्घटनाओं में कमी लाना।
🔶यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना।
🔶सड़क सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करना।
*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Advertisement

जनपद वासियों से अपील:-
सभी वाहन चालकगणों से अनुरोध है कि –
🔶बिना परमिट अथवा अवैध रूप से वाहन संचालन से बचें।
🔶दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनें।
🔶यातायात नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अग्रिम पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए- डॉ. अशोक

HIGHLIGHTS

  • अग्रिम पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए- डॉ. अशोक

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव जी से माॅंग की है कि कक्षा 9 एवं 11 में अग्रिम पंजीकरण करने तथा 10 एवं 12 में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने एवं उनका शुल्क जमा करने की तिथियों को बढ़ाया जाए । डॉ अवाक का कहना है

Advertisement

कि कई जिलों से संगठन को सूचनाऍं प्राप्त हो रही हैं कि आर्थिक परेशानियों के चलते कुछ अभिभावक समय से शुल्क नहीं जमा कर पाए। इसी प्रकार कुछ जिलों में अधिक वृष्टि एवं बाढ़ के कारण यह काम समयान्तर्गत नहीं हो पाया है

Advertisment

एवं कई छात्र-छात्राऍं अपना शुल्क जमा करने से वंचित रह गए हैं। प्रदेश महामन्त्री की माॅंग है कि ऐसे मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर एक बार फिर अग्रिम पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन करने तथा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

A.S.P ऑपरेशन की अध्यक्षता में हुई नक्सल समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी

सोनभद्र। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी व अन्य विभागों व

Advertisement
Advertisement

सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग एरिया डामिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने

Advertisement

व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक किया गया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान  मो0-फाजिल सिद्दीकी सहायक सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क, डिप्टी सीएमओ डा0 एसके जायसवाल,

Advertisement

राना प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना ईकाई, महेन्द्र यादव स्थानीय अभिसूचना ईकाई एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी/पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिकायतों का निस्तारण त्वरित व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए- SP अशोक कुमार मीणा

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। सोमवार को पुलिस अधीक्ष अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े तथा उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।

Advertisement

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित किया जाए।
           

Advertisement

    इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पुलिस व जनता के मध्य विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला कारगार में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, पाकशाला, साफ़-सफाई का भी किया निरीक्षण

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • जेल निरीक्षण: सोनभद्र जेल में 804 हैं बंद,  विचाराधीन  618, सिद्ध दोष 186 थे- न्याधीश शैलेंद्र
  • कैदियों के बीच आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर, पाकशाला, पाठशाला, नवनिर्मित महिला- पुरुष बैरक, चिकित्सालय, साफ़-सफाई का भी किया निरीक्षण

सोनभद्र। जस्टिन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण/ अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने सोमवार को जनपद कारागार सोनभद्र में बंद कैदियों से संवाद कर उनका हाल जाना।

Advertisement

सिद्ध दोष कैदियों से एक-एक कर सजा के विरुद्ध अपील के बावत् बातचीत किया, उन्हें बताया कि यदि वह किन्हीं कारणों से प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरुद्ध न्यायलय में अपील योजित कर सकते हैं।

  जनपद कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ
बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें।

Advertisement 

निरीक्षण के दौरान बैरकों में कैदियों से मुलाकात कर निशुल्क विधिक सहायता, सजा याफ़्ता बंदियों के अपील के प्रावधानों के संबंध में, नियमित पेशी, खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत उन्हें बताया गया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अरुण कुमार मिश्रा जेल अधीक्षक एवं अरविंद कुमार सिन्हा जेलर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे, जेल में निरुद्ध बंदियों की कुल संख्या 804 थी जिसमें विचाराधीन बंदियों की संख्या 618 एवं सिद्ध दोष बंदियों की संख्या 186 थी।

Advertisement

जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों को सलाह दी गई कि किसी प्रकार के शोषण का मामला हो तो लीगल एड क्लीनिक में अपनी शिकायत कर सकते हैं।

Advertisement

न्यायाधीश श्री यादव ने बताया, कारागार में स्थित पाकशाला, पाठशाला, नवनिर्मित महिला- पुरुष बैरक, चिकित्सालय आदि का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में साफ सफाई वह गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा गया।

Advertisement

किसी भी बंदी द्वारा किसी विशेष प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर में बंदियों को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं तथा उनके अधिकारों की भी जानकारी दी गई।

Advertisement

उक्त जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार यह निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयकर रिटर्न की तारीख 31अक्टूबर करे वित्त मंत्री- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • आयकर रिटर्न की तारीख 31अक्टूबर करने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आयकर रिटर्न की तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 31अक्टूबर करने की मांग की है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा एवम आयकर पोर्टल नियमित ना चलने के कारण लाखों करदाता वित्तीय वर्ष 24-25  का  आयकर रिटर्न फाइल नही करवा सके हैं।इसलिए करदाता एवम राजस्व हित में यह आवश्यक है कि आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख 15सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर की जाए जिससे देश की लाखों कर दाताओं को राहत मिल सके और उनके साथ न्याय हो सके।

Advertisement
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी त्यौहारों को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने पर हुई पीस कमेटी की मीटिंग

HIGHLIGHTS

  • आगामी त्यौहारों को लेकर थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी मीटिंग सम्पन्न

सोनभद्र। सोमवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पर उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों – विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु एक पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।

Advertisment

इस बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, मोहल्ला समितियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

Advertisement

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए:
🔶 शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।
🔶 त्योहारों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को निर्धारित समयसीमा में करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

🔶 मूर्ति स्थापना, पूजा-पंडाल, जुलूस व विसर्जन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Advertisement 

🔶 किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से बचने एवं उन्हें साझा न करने की सलाह दी गई।
🔶 सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी नागरिकों से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए यह भरोसा जताया कि रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सभी त्यौहार परंपरागत हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भागवत कथा छठवा दिन: श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • भागवत कथा छठवा दिन: श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

वेदांश केसरी

 राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के डॉ कन्हैयालाल मार्ग पर स्थित एक आवास में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा पुराण के छठवें दिन कथा व्यास सासाराम ओझा ने श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का वर्णन किया जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

Advertisement

कथावाचक सासाराम ओझा ने  कथा का रसपान कराते हुए कहा कि विदर्भ के राजा भीष्मक के घर रुक्मिणी का जन्म हुआ। बाल अवस्था से भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे हृदय से पति के रूप में चाहती थीं।

लेकिन भाई रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ कराना चाहता था। रुक्मिणी ने अपने भाई की इच्छा जानी तो उसे बड़ा दुख हुआ। अत: शुद्धमति के अंतपुर में एक सुदेव नामक ब्राह्मण आता-जाता था। रुक्मिणी ने उस ब्राह्मण से कहा कि वे श्रीकृष्ण से विवाह करना चाहती हैं। सात श्लोकों में लिखा हुआ मेरा पत्र तुम श्रीकृष्ण तक पहुंचा देना।

Advertisement

कथावाचक ने बताया कि रुक्मिणी ने स्वयं को प्राप्त करने के लिए उपाय भी बताया। पत्र में रुक्मिणी ने बताया कि वह प्रतिदिन पार्वती की पूजा करने के लिए मंदिर जाती हैं, श्रीकृष्ण आकर उन्हें यहां से ले जाओ।

Advertisment

पत्र के माध्यम से रुक्मिणी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस दासी को स्वीकार नहीं करेंगे तो मैं हजारों जन्म लेती रहूंगी। मैं किसी और पुरुष से विवाह नहीं करना चाहती हूं।आचार्य ने बताया कि पार्वती के पूजन के लिए जब रुक्मिणी आई, उसी समय प्रभु श्रीकृष्ण रुक्मिणी का हरण कर ले गए।

Advertisement

अत: रुक्मिणी के पिता ने रीति रिवाज के साथ दोनों का विवाह कर दिया। इंद्र लोक से सभी देवताओं द्वारा पुष्पों की वर्षा की तथा खुशियां लुटाई। इसके बाद सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया।

Advertisement 

  इस अवसर पर पं. सुंदरम कुमार ओझा, पं. पीयूष कुमार ओझा, पं. सोनू मिश्रा, जय कुमार केसरी, अशोक कुमार केसरी, प्रीति केसरी सरिता देवी, विनीत केसरी, वेदांश केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जिउतिया का निर्जल व्रत

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजन- अर्चन किया
  • महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिरों, तालाबों, सार्वजनिक स्थानों पर जीवित्पुत्रिका की पूजन- अर्चन किया गया
  • जिउतिया त्यौहार को लेकर बाजारों में पूजा- पाठ के सामानों को खरीदने वालों की काफी भीड़ देखने को मिली।

  सोनभद्र। जिले भर में अष्टमी तिथि रविवार को महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए निर्जल और निराहार रह कर जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा। माताओं ने दिनभर पूजा की तैयारियां किया और शाम होते ही नगर के मंदिरों सार्वजनिक स्थानों, तालाब के पास सामुहिक रुप से एकत्रित होकर पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया

वही त्यौहार को लेकर बाजारों में जिउतिया व फलों के दुकानों पर काफी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जाने वाला यह व्रत काफी कठिन होता है। इस व्रत में दिन भर निर्जल व्रत रहा जाता है और शाम को विधि विधान के साथ पूजा अर्चन किया जाता है।

Advertisement 

इस दौरान व्रती महिलाओं ने कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को किया और दूसरे दिन नवमी तिथि को जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोला।
रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर माहौल,पूरब माहौल, नई बस्ती, राम सरोवर तालाब, बड़ौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा समेत आदि स्थानों पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर पूजन- अर्चन किया।

Advertisement



साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि निर्जल और निराहार रहकर पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए यह व्रत रखा जाता है। इसमें फल- फूल, मिष्ठान, खिलौना, जिउतिया, पूड़ी पकवान, वस्त्र आदि चढ़ाकर कुश और गन्ने को गाड़ कर विधि विधान से पूजन- अर्चन किया जाता है
तथा पूजन स्थल पर कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को पूर्ण किया जाता है और दूसरे दिन नवमी तिथि को व्रती महिलाएं जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोलती है।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें