नाबालिग से लड़की से दुष्कर्म मामले में दोषी रमेश को हुई 20 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 4 वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के साथ जबरन कई बार बलात्कार करने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 4 वर्ष पूर्व नाबालिग  लड़की के साथ जबरन कई बार बलात्कार किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी रमेश को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Advertisment

उसके ऊपर 50 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने जुगैल थाने में 17 मार्च 2021 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसे 5 बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी जो कक्षा 7 की छात्रा है को यह कहकर कि उसे कोई बेटी नहीं है एक बेटी उसे दे देंगे तो उसका पालन पोषण करेंगे तथा उसकी शादी विवाह भी करूंगा।

Advertisement

इस विश्वास पर अपनी चौथी बेटी को रमेश पुत्र काशी निवासी खरहरा टोला झरिया, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र को दे दिया। अपने घर उसकी नाबालिग बेटी को ले जाकर  रमेश उसके साथ जबरन बलात्कार करने लगा। जब गर्भ ठहर गया तो दवा खिलाकर गिरवा दिया। बेटी को धमकी दिया कि अगर किसी से इसके बारे में बताओगी तो जान से मार देंगे।

Advertisement

उसके बाद बेटी को साढ़ू के घर छोड़ दिया। जहां बेटी ने अपने मौसी, मौसा के साथ ही उसे व अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद सूचना दे रहा हूं। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर  मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में रमेश के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रमेश को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement 

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोन साहित्य संगम ने भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर किया पूजन- अर्चन

HIGHLIGHTS

  • सोन साहित्य संगम ने भगवान विश्वकर्मा जी की  जयंती पर किया पूजन
  • संस्था के लोगों ने आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा से लोक कल्याण हेतु की प्रार्थना

सोनभद्र। सोन साहित्य संगम सोनभद्र के नगर स्थित कार्यालय पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

Advertisment

पूजन की शुरुआत सोन साहित्य संगम सोनभद्र के संयोजक संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प माला मिष्ठान अर्पित कर किया।

Advertisement

तत्पश्चात पूजन में उपस्थित संस्था के सदस्य अनिल कुमार मिश्र, अधिवक्ता उमापति पांडेय,प्रदीप धर द्विवेदी, चार्टड अकाउंटेंट प्रमोद कुमार दुबे, अधिवक्ता जनार्दन पांडेय, अधिवक्ता राजेश देव पांडेय ने भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement

 उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से लोक कल्याण की मंगल कामना हेतु करबद्ध  एक स्वर में प्रार्थना किया। तत्पश्चात पूजन में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपाइयों ने धूम धाम के साथ मनाया PM मोदी का जन्मदिन

HIGHLIGHTS

  • भाजपाइयों ने धूम धाम के साथ मनाया PM मोदी का जन्मदिन

सोनभद्र। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस पर भाजपा सोनभद्र ने कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।

राबर्ट्सगंज विधानसभा के चुर्क मण्डल के चुर्क बाजार मे स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सामने 75 किलो का केक सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

Advertisement

इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने सौहर गीत के माध्यम से बधाई दी। तत्पश्चात् नगर पंचायत चुर्क घुरमा के सफाई नायको को अंगवस्त्र पहनाकर फुलों कि वर्षा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुर्क/गुरमा नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने किया।

Advertisment

इस मौके पर मुख्यअतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी भारतीय जनता पार्टी एवं करोड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत है और उनके जीवन से प्रभावित होकर समाज एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर विकसित भारत निर्माण के लिए काम कर रहे है।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी जी दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेताओं में से एक है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक ऐसे राष्ट्र मे बदल गया जो दुसरों को प्रेरणा देता है।  प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे देश ने नई उंचाईयों को छुआ है, उनका मार्गदर्शन से राष्ट्र समृद्धि सुरक्षा और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम उनके दिर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है।

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जब एक मजदूरी करने वाले का बेटा नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाता है तो पहले धरती माता व देश के संविधान को प्रणाम करता है, जो देश के विपक्षी कांग्रेस के लोगो को रास नही आया।

Advertisement 
Advertisement

और आगे कहा कि धारा 370 समाप्त हुआ, राम मंदिर बन गया है, आज भारत बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें, उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है, कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

Advertisement

इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क मीरा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव,

Advertisement

चुर्क मण्डल अध्यक्ष दिलिप चौबे, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्या, अनूप तिवारी, सुनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपचन्द्र महतो, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इन्द्रबहादुर सिंह, गीता देवी, राजेन्द्र त्रिपाठी, सभाषद हिमांशू खत्री, आरती देवी, शक्ति साधना सिंह, संगीता सिंह, सुषमा जायसवाल, राधा जायसवाल, कलावती देवी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सामाजिक परिवर्तन के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे पेरियार ई वी रामासामी नायकर- जगजीवन सिंह एड.

HIGHLIGHTS

  • सामाजिक परिवर्तन के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे पेरियार ई वी रामासामी नायकर

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सचिवालय में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।।संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने किया। आज पेरियार ई वी रामासामी नायकर की 146 वी जयंती समारोह मनाया गया !                                       

Advertisement

जगजीवन सिंह एड अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने वाले महान तर्कवादी नेता ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की 146 वी जयंती के अवसर पर आज हम आपको ले चलते हैं 1950 के उस दौर में जब उन्होने एक के बाद एक ऐसे अनेक प्रतीकात्मक कार्य किये जिसने बड़े सामाजिक बदलाव की नींव रखी।

Advertisement 

गणेश की मूर्तियों तोड़ने से लेकर , राम की तस्वीरें , रामायण की प्रतियां जलाने और जातिगत श्रेष्ठता दर्शाने वाली प्रथाओं का पेरियार ने पुरजोर विरोध किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि  मूर्ति-पूजा की निन्दा करने के लिए और दुनिया को यह दिखाने के लिए कि मूर्तियों में कोई अलौकिक शक्ति नहीं है।

Advertisement

पेरियार ने 1953 में एक अभियान शुरू किया। उनके अनुयायियों तथा खुद पेरियार ने सार्वजनिक स्थानों पर पिल्लैयर (विनायक) की मूर्तियाँ तोड़नी शुरू कर दीं। इस अवसर पर राजेश  सिंह पटेल, हीरालाल पटेल,राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, टीटू गुप्ता, अमित वर्मा, सरिता भास्कर, रविंद्र बहादुर सिंह, शांति वर्मा, रामगुल्ली यादव, राजेंद्र यादव, रणजीत सिंह, राकेश पटेल, राकेश सिंह, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा सहित  अधिवक्तागण जयंती में अपने विचार रखे !

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मायुमं सोन महिला शाखा ने वृद्धा आश्रम में किया दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मायुमं सोन महिला शाखा ने वृद्धा आश्रम में किया दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिलाल शाखा द्वारा छपका स्थित वृद्धा आश्रम में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  डॉ रोहित केडिया द्वारा वृद्ध जनों के दांतों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी को दांतों में और साथ में और भी समस्यओं की जानकारी दी गई।

Advertisement

विशेष तौर पर आंख की समस्या सबको ज्यादा है। जिसकी समस्या के समाधान के लिए हमारी संस्था ने वादा किया कि जल्दी से जल्दी आंख का कैंप लगवाएंगे और ऐसे वृद्ध जन जिनका कोई आसराज्ञनहीं है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे।

Advertisment

चूंकि हमारी संस्था का उद्देश्य ही समाज सेवा का है। वहां उपस्थित एक वृद्ध पुरुष दुल्ली राम जी को सुनने की समस्या है। यहां अधिकतर गैस की भी लोगों को समस्या है।

Advertisement

इस दौरान अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि पितृ पक्ष में श्राद्ध तो सभी अपने पित्रों का करते है उनको खुश करने के लिए। ये कार्यक्रम इसलिए रखा गया है। जिससे हमारे पूर्वजों को और खुशी मिले की हम उन वृद्ध जनों के लिए कुछ कर रहे है

Advertisement 

जो अपने घर से बेघर रहते है। सभी वृद्ध जनों के लिए खाने का डिब्बा तैयार कराया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे मंच के सभी सदस्यों का बहुत सहयोग रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित हमारी शाखा की सचिव रंजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, अनीता थर्ड, चित्रा जालान, पूनम केडिया, एकता केजरीवाल, ज्योति मित्तल, मीरा केडिया उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना का मिले लाभ: डॉ. परमेश्वर

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना का मिले लाभ: डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर”
  • ग्रापए ने  कलेक्ट्रेट पहुंच सीएम को सम्बोधित सात सूत्रीय  मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा

  📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा अध्यक्ष डॉ0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र एडीएम न्यायिक आरसी यादव को सौंपा गया।

Advertisement 

सात सूत्रीय मांगपत्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से अन्य संगठनों की भांति कार्यालय भवन आवंटित करने , मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने , ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर पर बीमा का लाभ देने,

Advertisement

60 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन लाभ मुहैया कराने के साथ ही ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी से अनिवार्य रूप से जाँच कराने की मांग सम्मिलित है, जिससे पत्रकारों को  उत्पीड़न से रोका जा सके।

Advertisment

मांगों के अग्रेतर क्रम में यह भी उल्लेख है कि राज्य एवं जिला स्तर पर स्थाई समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारियों सँग ग्रामीण पत्रकारों की बैठकें कराई जांय तथा शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकारों के सभी तहसील अध्यक्षों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय।

Advertisement

इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना में मृत पत्रकारों के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल पाँच लाख रुपये की सहायता प्रदान करने एवं इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग शामिल है,

Advertisement

जिससे शोकग्रस्त परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके। मांगपत्र में यह भी उदधृत है कि जिला स्तर पर स्थाई समिति की बैठक बुला कर असली और फर्जी पत्रकारों की शिनाख्त की जाय जिससे अवैध वसूली पर नियंत्रण  हो सके।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पत्रकार राजेश पाठक, राकेश चंदेल, विनोद मिश्र ,संतोष नागर,  रामानुज धर द्विवेदी, सेराज अहमद, दयाशंकर रौनियार, विवेक मिश्रा, प्रमोद अग्रहरि, रामकेश यादव के साथ ही अन्य पत्रकार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी त्यौहारों को लेकर IG आर0पी0 सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी त्यौहार, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सोनभद्र। आगामी त्यौहार, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में IG विंध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0 सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

Advertisment

बतादें कि विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस लाइन चुर्क में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, IG द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया।

Advertisement

तत्पश्चात आगामी त्यौहारों जैसे- नवरात्रि, दशहरा, दीवाली, छटपूजा आदि व जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई-

Advertisement

त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति:-
सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता रखने के निर्देश। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने हेतु मीडिया सेल को सक्रिय रहने का निर्देश। किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश।अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान:-
हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों एवं गैंगस्टर की निगरानी बढ़ाने के निर्देश। अवैध हथियारों, शराब, मादक पदार्थों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष कार्रवाई हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश।

अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान:-
हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों एवं गैंगस्टर की निगरानी बढ़ाने के निर्देश। अवैध हथियारों, शराब, मादक पदार्थों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष कार्रवाई हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश।

Advertisement

यातायात व्यवस्था:-
त्यौहारों के दौरान यातायात सुगम बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को अग्रिम योजना तैयार करने के निर्देश।
पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन, बैरिकेडिंग एवं मार्ग डायवर्जन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश।

Advertisement 

शांति समिति की बैठकें:-
थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश।
आपसी सौहार्द्र एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर।

Advertisement

पुलिस बल की तैनाती एवं गश्त व्यवस्था:-
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, पूजा पंडालों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश।
फूट पेट्रोलिंग, मोटर साइकिल एवं मोबाइल पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश।

Advertisement
Advertisement

डायल 112 व नियंत्रण कक्ष की सक्रियता:-
आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु डायल 112 को सजग रहने के निर्देश।
कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखते हुए सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के निर्देश।

Advertisement

आईजी का संदेश:-
पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारों के अवसर पर जनता को निर्भय, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता सहन नहीं की जाएगी। पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु कार्य किया जाए।

Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नमो मैराथन का हुआ भव्य आयोजन, बालिका वर्ग में अनुपाल व बालक वर्ग में बाबूलाल ने हासिल किया पहला स्थान

HIGHLIGHTS

  • PM मोदी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर नमो मैराथन का हुआ आयोजन
  • बालक वर्ग :- प्रथम – बाबूलाल, द्वितीय रोहित व तृतीय – सूर्यनाथ
  • बालिका वर्ग :- प्रथम अनुपाल, द्वितीय सुमन पटेल व तृतीय बन्दना

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा नमो मैराथन का आयोजन किया गया। इस नमो मैराथन प्रतियोगिता में बालक वर्ग से बाबूलाल प्रथम और बालिका वर्ग से अनुपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Advertisement

जिन्हें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजीव गौड़ द्वारा 21 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नमो मैराथन के मुख्य अतिथि ने कहा कि आज मैंने देखा कि सोनभद्र के बालक-बालिका किसी से कम नहीं है।

उन्होंने कार्यक्रम में गजब का उत्साह अनुशासन देखकर कहा कि सोनभद्रवासी ने आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के जन्मदिन का विशेष तौर पर बधाई दी ऐसा प्रतियोगिता जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कराया गया। उन्होंने आयोजन समिति को इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बधाई दिया।

Advertisement

इस नमो मैराथन प्रतियोगता बालक वर्ग का शुभारंभ डीएवी स्कूल के पास अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादय, जन सेवा कल्याण समिति के सचिय धर्मवीर तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया और समापन चुर्क गेस्ट हाउस पर हुआ।

Advertisment

वही बालिका वर्ग मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ चुर्क बस स्टैण्ड के पास मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और नगर पंचायत चुर्क की चेयरमैन गीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Advertisement 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र की बालिका भी किसी से कम नहीं है, वह भी अब कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और जो प्रधानमंत्री की मुहिम है फिट इंडिया को आगे बढ़ाने के लिए आज नमो मैराथन में प्रतिभाग लिया है।

Advertisement

जन कल्याण सेवा समिति के सचिव डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सोनभद्र एक संदेश दे रहा है की दौड़ेगा सोनभद्र फिट रहेगी सोनभद्र।

Advertisement

इस कार्यक्रम में जगह-जगह वालंटियर लगे थे जो प्रतिभागियों का देख-रेख कर रहे थे। इस दौरान लोगों में गजब उत्साह था, पूरा सोनभद्र आज देश के प्रधानमंत्री के लिए दौड़ा और दिखाया की हम सब भी प्रधानमंत्री के मुहिम में शामिल होकर एक नया संदेश देकर प्रधानमंत्री को बधाई देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह चंदेल, संदीप सिंह चंदेल, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, अरविंद पाण्डेय, विनोद सोनी, अनूप पाण्डेय, योगेश सिंह, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, सत्यम, विवेक, शिवम मोदनवाल, मनोज, रवि केसरी, तन्मय त्रिपाठी, प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सुरेश,मनीष अग्रहरि, रविंदर आलोक,

Advertisement

राजेश गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष, ओम प्रकाश चतुरवेदी, सागर खन, अनुराग त्रिपाठी, श्रवण पाण्डेय, नंद किशोर भारती, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, निधि सिंह, श्वेता सिंह आदि लोग ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हवन पूजन के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • हवन के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न

वेदांश केसरी

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के डॉ कन्हैयालाल मार्ग पर स्थित एक आवास में व्यास सासाराम ओझा के नेतृत्व में चल रहे सात दिवस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।

Advertisment

इसके पूर्व कथा यजमान द्वारा विधिविधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। और कथावाचन ने सातवें दिन की कथा सुनाई।

Advertisement

वहीं हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पं. सुंदरम कुमार ओझा, पं. पीयूष कुमार ओझा, पं. सोनू मिश्रा, जय कुमार केसरी, अशोक कुमार केसरी, प्रीति केसरी सरिता देवी, विनीत केसरी, वेदांश केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायो से आई 30 शिकायतें

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस पर जनपद की नगर निकायो में आयी 30 शिकायतो का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। निकायों में जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को समाधान दिवस सम्भव का आयोजन जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित सभी नगर पंचायतो में किया गया। इस सम्भव दिवस पर कुल 30 शिकायते प्राप्त हुई जिसका ततकाल ही निस्तारण किया गया।

Advertisement



नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के नए वार्डों में जुड़े हुए गांव हिस्सों में विकास कार्यों को लेकर विशेष फोकस दिया जा रहा है जिससे कि सरकारी योजनाओं के मनसा अनुरूप हर योजना का लाभपात्र व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

Advertisement



वहीं जनसुनवाई दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में ०, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 6, नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 3, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 2,

Advertisement 

नगर पंचायत अनपरा मे 4, समस्त निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें