डाइट सभागार में शुरू हुई दो दिवसीय शिक्षक संकुल बैठक
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डाइट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक संकुलों की दो दिवसीय त्रैमासिक बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में विभागीय योजनाओं, विद्यालयों को निपुण बनाने और शैक्षिक परिवेश सुधार पर चर्चा की गई।
Advertisement
शिक्षक संकुलों ने कार्यों के निष्पादन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं और सुझावों को साझा किया। पहले दिन के प्रथम सत्र में घोरावल और करमा ब्लॉक, जबकि दूसरे सत्र में रॉबर्ट्सगंज व म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षक संकुल शामिल हुए।
Advertisment
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी करमा बृजेश सिंह, जयकिशोर वर्मा सहित डायट के प्रशिक्षकों ने मार्गदर्शन दिया।
AdvertisementAdvertisement
जयकिशोर वर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को दूसरे दिन प्रथम सत्र में दुद्धी, चतरा और कोन, जबकि द्वितीय सत्र में नगवां, बभनी और चोपन ब्लॉक के शिक्षक संकुलों की बैठक होगी।
Advertisement
इस दौरान एसआरजी विनोद कुमार, विद्यासागर, शैलेश, सुनील, हिमांशु मिश्र, नंदकुमार शुक्ल, प्रदीप सिंह, मनीष कुमार, प्रद्युम्न, राजेश बैस समेत कई शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
सोनभद्र तबादला से पूर्व रेलवे आगरा में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी दे रहे थे सेवाएं
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक रहे अशोक कुमार मीणा को हरदोई का बनाया गया पुलिस अधीक्षक
📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। शासन ने गुरुवार को 16 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दस जिलों के पुलिस मुखिया को बदला गया है। जिसमें सोनभद्र जिला भी शामिल है।
Advertisement
जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2016 बैच के IPS ऑफिसर अभिषेक वर्मा को कमान सौंपी गई है। तो वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक रहे अशोक कुमार मीणा का ट्रांसफर हरदोई जनपद में कर दिया गया है।
Advertisement
बातदें कि 2016 बैच के आईपीएस ऑफिसर अभिषेक वर्मा ट्रांसफर के पूर्व रेलवे आगरा में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवा दे रहे थे। आईपीएस अभिषेक वर्मा के पिता रामलाल वर्मा भी जनपद सोनभद्र में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कौन हैं IPS अभिषेक वर्मा?
अभिषेक वर्मा 2016 बैच के आईपीएस हैं। अभिषेक वर्मा के पिता रामलाल वर्मा भी आईपीएस रह चुके हैं। वे 2023 रिटायर हुए थे। अभिषेक वर्मा को 2021 में डीजी डिस्क सिल्वर और 2023 में डीजी डिस्क गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है।
Advertisment
चित्रकूट यूपी में जन्मे अभिषेक वर्मा की उम्र लगभग 35 साल है। उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की है। अभिषेक वर्मा का नाम तेजतर्रार आईपीएस ऑफिसरों में जाना जाते हैं।
कमिश्नर ने जनपद स्तरीय स्तरीय ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ 2025 अभियान का पौध रोपण कर किया शुभारम्भ
विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से सम्बन्धित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शिविर , स्वास्थ्य शिविर, कुष्ठ रोगी शिविर, सोनभद्र वन विभाग सोनभद्र, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र आदि विभिन्न स्टाॅलों का अवलोकन मण्डलायुत व जिाधिकारी द्वारा किया अवलोकन
विनय कुमार श्रीवास्तव (रॉबर्ट्सगज संवाददाता)
सोनभद्र। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर/नोडल अधिकारी सोनभद्र बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा बुधवार को ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ 17.09.2025 से 02.10.2025 अभियान के अन्तर्गत स्वाशासी में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/जिला संयुक्त चिकित्सालय के प्रागंण में किया गया।
Advertisment
इस मौके पर मण्डलायुक्त मीरजापुर मण्डल, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से सम्बन्धित विभिन्न स्टाॅलों का अवलोकन किया गया।
Advertisement
इस मौके पर मण्डलायुक्त ने अपना मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच करायी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मण्डलायुक्त को बताया गया कि जनपद सोनभद्र में इस अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 17.09.2025 को 169 उपकेन्द्र स्तरीय-आयुष्मान ओराग्य मंदिरों, 24 प्रा0स्वा0केन्द्र-आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा 11
Advertisement
सामु0स्वा0केन्द्रों , 06 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं 03 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तथा आज से दिनांक 02 अक्टूबर,2025 तक प्रतिदिन समस्त उपरोक्तानुसार स्वास्थ्य इकाईयों पर संचालित किया जायेगा। जिसकी रिर्पोटिंग भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर प्रतिदिन किया जायेगा।
Advertisement
इस दौरान अस्पताल परिसर में मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा इस अभियान के शुरूआत पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । मण्डलायुक्त ने गर्भवती दो महिलाओं को अनार व नीबू के पौध देते हुए कहा कि अपने खेत में पौध का रोपण करते हुए संरक्षण व संरक्षा भी करें, जिससे वृक्ष का रूप देकर फल दे सकें।
Advertisement
इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल रमेश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) राहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, तहसीलदार सदर अमित सिंह, मेडिकल कोलेज के प्रिन्सिपल सुरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार,
Advertisement
ए डी ओ – शत्रुघ्न त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट रेंजर अधिकारी – अनामिका गौतम, वन दरोगा – बबुआ यादव, वन दरोगा – आर के मिश्रा,वन दरोगा – चन्दन कुमार,वन दरोगा – उमा कुमारी गुप्ता,फारेस्ट गार्ड – रवि तिवारी,
Advertisement
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र के सरकारी नोडल अधिकारी डाक्टर एस के जायसवाल सदस्य विनय कुमार श्रीवास्तव अमित चंदेल, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह सहित अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित रहें।
आगामी पर्वों को लेकर पुलिस सतर्क – कानून व्यवस्था के मद्देनजर कस्बा रॉबर्ट्सगंज में फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में पैदल गश्त एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग
सोनभद्र। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में बुधवार को कस्बा रॉबर्ट्सगंज में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ पर्याप्त पुलिस बल, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Advertisment
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं पूजा स्थलों से होकर गुजरा। इस दौरान आम जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने एवं असामाजिक तत्वों में भय कायम करने का उद्देश्य प्रमुख रहा।
Advertisement
गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे हुए या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।
Advertisement
साथ ही, पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजारों में भ्रमण कर दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। जन संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी एवं हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जिला पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
आगामी पर्वों को लेकर पुलिस सतर्क – कानून व्यवस्था के मद्देनजर कस्बा रॉबर्ट्सगंज में फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में पैदल गश्त एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग
सोनभद्र। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में बुधवार को कस्बा रॉबर्ट्सगंज में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ पर्याप्त पुलिस बल, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Advertisment
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं पूजा स्थलों से होकर गुजरा। इस दौरान आम जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने एवं असामाजिक तत्वों में भय कायम करने का उद्देश्य प्रमुख रहा।
Advertisement
गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे हुए या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।
Advertisement
साथ ही, पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजारों में भ्रमण कर दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। जन संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी एवं हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जिला पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
यूनियन बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख की चोरी
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित यूनियन बैंक के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरों ने बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी की डिग्गी तोड़कर डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया।
Advertisement
घटना होटल सवेरा के पास की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की पूरी घटना बैंक और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। इस घटना से बैंक ग्राहकों और आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Advertisement
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। इस घटना से बैंक ग्राहकों और आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नगर पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम
सोनभद्र। सृष्टि के आदि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने की।
AdvertisementAdvertisement
इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि सफाई कर्मी नगर के असली शिल्पकार हैं, जिनके पसीने से नगर चमकता है और जिनकी मेहनत से “स्वच्छ भारत मिशन” की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी भले ही समाज की सीढ़ी के निचले पायदान पर खड़े हों, लेकिन असल में यही शहर की असली धुरी हैं।
Advertisment
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन और सशक्त भारत की कामना की।
Advertisement
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभासद अनवर अली, मनोज कुमार चौबे, राकेश भारती, विनोद सोनी सहित अवर अभियंता राजकुमार राव, संत कुमार सोनी, विमलेश लाल, रामबिलास गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, आकाश रावत, अमित दुबे, सुनील सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन कंप्यूटर ऑपरेटर सैयद तौसीफ अहमद ने किया।
मण्डलायुक्त ने डीएफओ सोनभद्र का रोका एक दिन के वेतन
Advertisment
सोनभद्र। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, को शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निर्माण कार्य को निर्धारित समय में व निर्धारित लक्ष्य को समप सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। बैठक में अनुपस्थित रहने पर मण्डलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र को स्पष्टीकरण जारी कर एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।
समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की सही जानकारी न देने पर एसीएमजो व बीसी सली की खराब प्रगति पर डीसी एनआरएलएम को मण्डलायुक्त ने चेतावनी जारी करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना के तहत प्रत्येक घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछायी जा रही पाइप लाइन के कार्य में तेजी लाया जाये, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें।
उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां पर निर्धारित समय अवधि में पेयजल आपूर्ति पर्यापा मात्रा में सुनिश्चित की जाये।
निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, जन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राबार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्चित की होगी।
समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा।
मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभाग द्वारा आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन नहीं देखा जाता है, उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। शिकायतों के निस्तारण हेतु शिकायतकर्ता का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें,
अन्यथा की स्थिति में प्रकरण के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैंग पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिन विभागों द्वारा भवन व सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, निर्माण कार्य को सम्बन्धित अधिकारी स्वयं स्थलीय सत्यापन करते हुए गुणवत्ता की जाँच अवश्य कर लें, इसमें लापरवाही न बरती जाये।
स्वस्थ्य नारी, स्वस्थ्य परिवार के मानस पोर्टल का क्यूआर कोड सभी कार्यालयध्यक्ष अपने कार्यालय के बाहर चस्पा कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यचर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद के लोगों में जागरूकता फैलाया जाये, जिससे इस योजना के तहत जनपद के नागरिकगण सोलर संयंत्र स्थापित कराकर अपने विद्युत बिल को कम कर सकें, जिससे आने वाले समय में विद्युत बिल के धनराशि को कम कर सकेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल रमेश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संत पाल वर्मा, निशान्त मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, परियोजना प्रबन्धक यूपी पीसीएल अनिल सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग शैलेश ठाकुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
IGRS पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त स्पेशल क्लोज व असंतुष्ट फीडबैक प्रकरणों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों व सम्बन्धित कम्प्यूटर आपरेटर के साथ समीक्षा बैठक किये।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पेशल क्लोज व असंतुष्ट फीडबैक प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी से समीक्षा करते हुए पाया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में कुछ अधिकारियों द्वारा स्थलीय भ्रमण नहीं किया जाता है, न ही शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क ही किया जाता है, जिससे पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं हो पाता है
Advertisement
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पाया कि विभित्र माध्यम मुख्यमंत्री, भारत सरकार, जिलाधिकारी, शासन, राजस्व परिषद, आन लाईन, हेल्पलाइन 1076 से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जाता है,
किन्तु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अधिकांश शिकायतों के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से न तो सम्पर्क ही किया जाता है और न ही स्थलीय सत्यापन हेतु भ्रमण ही किया जाता है। जिसके कारण असंतुष्ट फीडबैक पोर्टल पर प्राप्त होते है, एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का बिना अध्ययन किये प्रकरण स्पेशल क्लोज भी कर दिया जाता है।
Advertisment
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी चोपन, नगवां, म्योरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी नगवां, घोरावल द्वारा शिकायतों के निस्तारण में स्थलीय भ्रमण न करने व शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क नहीं किया जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
इसी प्रकार से जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर शिकायकर्ताओं से सम्पर्क न करने व असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी घोरावल, दुद्धी, करमा व चतरा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।
Advertisement
इसी प्रकार से शिकायतों के निस्तारण में सही आख्या अपलोड न करने व स्थलीय भ्रमण न करने व शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क न करने पर जिलाधिकारी ने निर्धारित समय में शिकायतों का निस्तारण न करने तथा लापरवाही बरतने पर डीएफओ सोनभद्र व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही समस्त अधिशासी अभियन्ता को भी कड़ी चेतावनी जिलाधिकारी द्वारा दी गयी है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी है, प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें,
Advertisement
सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करेंगें।
Advertisement
इस समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण,
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, आईजीआरएस शिकायत प्रकोष्ठ से रविकान्त तिवारी, रंजीत यादव, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण व कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहें।
पुलिस लाईन चुर्क के परिवहन शाखा SP ने किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन
सोनभद्र। सृष्टि के सृजनकर्ता, देव शिल्पी, प्रथम शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयन्ती पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाईन चुर्क, के परिवहन शाखा में पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारीगणों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी गई।
Advertisement
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी व प्रभारी एमटी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।