SP अशोक कुमार मीणा को जनपद हरदोई स्थानांतरण पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में दी गई भावभीनी विदाई
सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में एक भावुक और गरिमामयी समारोह में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा जी को उनके जनपद हरदोई स्थानांतरण पर जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अशोक कुमार मीण के सोनभद्र में किए गए सराहनीय कार्यकाल, प्रशासनिक नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने पुलिस अधीक्षक महोदय को फूलमालाएं पहनाकर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सोनभद्र पुलिस परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर कृतज्ञता प्रकट की।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सोनभद्र में बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि “इस जनपद में सेवा करना मेरे लिए गौरव की बात रही। आपके सहयोग, समर्पण और आत्मीयता के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं था।”
Advertisment
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके निरंतर प्रयासों, अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने विशेष रूप से त्योहारों एवं अन्य संवेदनशील अवसरों पर पुलिस विभाग की सतर्कता,
Advertisement
अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि “हर चुनौती को हम सबने एकजुट होकर सफलतापूर्वक पार किया।” अंत में उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं और कहा कि सोनभद्र जनपद उनके हृदय में सदैव विशेष स्थान बनाए रखेगा।
Advertisement
यह विदाई समारोह न केवल एक अधिकारी की विदाई थी, बल्कि उनके कार्यकाल के प्रति सम्मान, अपनत्व और कृतज्ञता की एक प्रेरणादायक अभिव्यक्ति भी थी।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 06 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन मे
थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के नई बाजार स्थित बालाजी ज्वैलर्स से दिनांक 27/28.08.2025 को चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु.अ.सं. 893/2025 धारा 331(4), 305, 324(4) बी.एन.एस. तथा दिनांक 28/29.08.2025 को दुद्धी क्षेत्र के एक मकान की बाउन्ड्री में घुसकर ताला तोड़कर तथा दिनांक 27/28.07.2025 थाना क्षेत्र ओबरा के एक मकान/आफिस से बाउन्ड्री तोड़कर नगदी रुपयो की चोरी की घटना का सफलता पूर्वक अनावरण करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा उपरोक्त चोरी की घटनाओं में चोरी गये जेवरात तथा रुपयो की बरामदगी करने मे महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी है।
Advertisement
पूछताछ का विवरण: गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग कही फूल कही गुब्बारा आदि घूमफिर कर बेचते है तथा अपने साथियों को बुलाकर झाड़ जंगल में टेम्परेरी डेरा बनाकर रुकते है, वहीं पर साथी ट्रेन व बस से आते है तथा पहले से चिन्हित किये गये मकान व दुकान मे योजना के अनुसार रॉड व अन्य सामान ताला तोड़ने का लेकर चोरी करके चले जाते हैं तथा अपना अपना अड्डा बदल देते है।
Advertisement
बरामदगी का विवरणः- 13 छोटी छोटी गिलास सफेद घातु, 04 छोटा बड़ा प्लेट सफेद धातु एवं नग युक्त सफेद अंगूठी 36 अदद व चोरी के कुल 45,000/- रूपये व घटना मे प्रयुक्त लोहे का राड व अन्य सामान
Advertisment
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: 1. भीमसिंह पुत्र दवार निवासी ग्राम गुलवांव थाना सांची जिला रायसेन म०प्र० उम्र करीब 52 वर्ष 2. आनंद बंजारा पुत्र भीम सिंह बंजारा निवासी ग्रा) सेमरा घुरपुर कंजड़ थाना घुरपुर जिला प्रयागराज उम्र करीब 35 वर्ष 3. सिपाही लाल पुत्र केश बंजारा निवासी ग्रा० सेमरा कंजड बस्ती थाना घुरपुर जिला प्रयागराज उम्र करीब 25 वर्ष
Advertisement
4. तान सिंह गोड़ पुत्र मान सिंह गोड़ निवासी विलायतकला बूढामोड़ थाना बड़वारा जिला कटनी म०प्र० उम्र करीब 35 वर्ष 5. दुर्योधन पुत्र अनुप मोगिया निवासी ग्रा) गुलगाँव थाना सांची जिला रायसेन म०प्र० उम्र करीब 25 वर्ष 6. कांजिरा बंजारा पुत्र मंगल बंजारा निवासी ग्रा० जमनी टोला थाना सोहागपुर जिला होसगाबाद म०प्र० उम्र करीब 22 वर्ष
Advertisement
वांछित अभियुक्तगण का विवरण: 1. आजाद पुत्र अंगुरिया निवासी बूढा मोड़ विलायत कला थाना बढ़गावारा जिला कटनी (म०प्र०) 2. राका निवासी केखर बीना (म०प्र०) 3. गोविन्दा निवासी कंखर बीना (म०प्र०) (राका का भाई) 4. गब्बर निवासी कंखर बीना (म०प्र०) 5. काला पुत्र राका निवासी कंखर बीना (म०प्र०)
नवागत SP अभिषेक वर्मा के जनपद आगमन हुआ भव्य स्वागत, पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सोनभद्र। शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में जनपद पुलिस द्वारा गार्द सलामी दी गई तथा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का स्वागत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिसकर्मियों एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सुसज्जित पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई।
Advertisement
इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
Advertisment
उन्होंने कहा कि जनपद की जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा जनविश्वास में वृद्धि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पुलिस के कातिलाना हमले से उबले अधिवक्ता, न्यायालय परिसर में गरजी आवाजें
वाराणसी प्रकरण पर एफआईआर वापसी व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
सोनभद्र। वाराणसी में अधिवक्ता पर हुए पुलिस के “कातिलाना हमले” ने पूरे प्रदेश की बार एसोसिएशनों को आंदोलित कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बार एसोसिएशन सोनभद्र के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
Advertisement
अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा एडवोकेट की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय एवं तहसील सदर परिसर में नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया और सरकार को चेताया कि यदि अधिवक्ता विरोधी रवैया बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Advertisment
अधिवक्ताओं ने कहा कि वाराणसी के साथियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं और उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों की निष्पक्ष जांच हो तथा लटके हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाए।
AdvertisementAdvertisement
प्रदर्शन में अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, हेमनाथ द्विवेदी, उमेश मिश्रा, शेषनारायण दीक्षित, चंद्र प्रकाश दुबे, रमेश चौबे, अतुल प्रताप सिंह (पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष), धीरज कुमार पाण्डेय, राजीव सिंह गौतम, प्रबोध सिंह, अरुण सिंघल, सचिन पटेल, त्रिपुरारी मिश्रा, प्रदीप सिंह,
Advertisement
रोशन लाल यादव, शक्ति सेन, अनिल कुमार मौर्य, अविनाश रंजन त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, उत्कर्ष दीक्षित, विनोद जायसवाल, राजनीश, कामिनी सिंह, आरती पाण्डेय सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ वाराणसी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है। यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा में शुक्रवार को रावटसगंज नगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
Advertisement
वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत है उनके नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है उनके जन्मदिन सप्ताह पखवाड़ा में विभित्र कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं
उसी क्रम में नगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में होने वाले रामलीला को देखते हुए साफ सफाई व सुंदरीकरण के साथ संबंधितों से आगामी रामलीला की व्यवस्था को लेकर की गई चर्चा।
Advertisement
वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि रामचरित मानस से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है और हमारे भारतीय संस्कृति के तहत परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है
Advertisment
वहीं सदर विधायक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार व जेई राज कुमार को निर्देशित किया कि ग्राउंड परिसर के बेहतर तरीके से साफ सफाई की व्यवस्था रहे जिससे कि आगामी रामलीला शुरु होने पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई अशुद्ध उपलब्ध न हो।
Advertisement
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रकाश केसरी, बलराम सोनी, ध्रुव कान द्विवेदी, राजन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में दो दिवसीय आयोजन, ग्राहकों को मिलेगा न्यूनतम ब्याज दर पर कार लोन
सोनभद्र। त्योहारों से पहले यदि नई कार घर लाने का सपना है, तो अब उसे पूरा करने का सुनहरा मौका है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा राबर्ट्सगंज की ओर से हाईडिल मैदान में दो दिवसीय कार ऋण मेला आयोजित किया गया,
Advertisement
जहां एक ही छत के नीचे गाड़ियां भी दिखीं और लोन की सुविधा भी मिली। मेले का शुभारम्भ क्षेत्रीय प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार सिंह और मुख्य प्रबन्धक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।
Advertisement
इस अवसर पर शरद प्रभात श्रीवास्तव, यादवेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रमोद सिंह और राहुल सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्राहकों को लुभाने के लिए मेले में टाटा, महिन्द्रा, टोयोटा, मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने-अपने नवीनतम मॉडल्स का प्रदर्शन किया।
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बताया गया कि इस मेले में ग्राहकों को न्यूनतम ब्याज दर पर कार ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक प्रबंधन ने कहा कि त्योहार के मौसम में बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देकर उनके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
तालाब मे मगरमच्छ दिखने पर लोगो मे मचा हड़कम्प, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र। जनपद में घोरावल क्षेत्र के खुड़िया गांव में गुरुवार को एक निजी तालाब में चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखायी देने पर लोगो मे हड़कम्प मच गया। इसकी तत्काल लोगो ने सूचना वन विभाग को दिया, जिस पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया।
Advertisment
वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि खुड़िया गांव में नागेंद्र कुमार सिंह के तालाब में एक मगरमच्छ घुस गया है। मगरमच्छ के भय से तालाब के पास जाने में लोग डर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा,
Advertisement
ओमप्रकाश सिंह, प्रिजेश कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा की टीम मौके पर पहुंच कर बांस, रस्सी व जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब चार फीट
बिना ड्राइवर के अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ी खड़ी बस, कार से टकराई; मामला बढ़ौली चौराहा के पास स्थित पैट्रोल पंप का
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प पर बुधवार रात्रि 11 बजे एक रहस्यमयी हादसा हो गया, पेट्रोल पंप पर खड़ी बस स्टार्ट होकर कार से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर बस को खड़ी करके चला गया लेकिन बस बिना ड्राइवर के खुद ही चल पड़ी जब कि बस में न कोई ड्राइवर था और न ही कोई यात्री।
Advertisement
बस सामने खड़ी कार से जा टकराई, इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति बस की चपेट में नही आया। इस घटना से सभी हैरान है
और अदृश्य शक्ति द्वारा एक्सीडेंट कराने की चर्चा लोगो के बीच हो रही है पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है
101 शिक्षक सम्मान समारोह में भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के चार रत्नों का किया गया सम्मान
सोनभद्र। श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अजिरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट द्वारा जरहाँ (सोनभद्र) में बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कुल 101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल (अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता श्री अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं मे0 बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.) की पहल पर इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मान सिंह गोड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर की गरिमामयी उपस्थिति में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद सोनभद्र के चार रत्नों– सत्य नारायण कन्नौजिया राजकीय हाईस्कूल दिघुल- दुद्धी (लीडर ट्रेनर स्काउट),
दयाशंकर कुशवाहा कम्पोजिट विद्यालय जोरूखाड़ मध्य दुद्धी (हिमालय उड बैज स्काउट), शैलेन्द्र कुमार मिश्र तहसील ट्रेनिंग काउंसलर (हिमालय उड बैज स्काउट) एवं रवि सिंह (एन.आई.एस. कोच) को भी इस मंच से सम्मान प्रदान किया गया।
विशेष रूप से रवि सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए ब्रांच मेडल जीतने पर तथा लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा (Self Defense) की विशेष ट्रेनिंग देने के लिए सम्मानित किया गया।
उनके इस कार्य को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश पाण्डेय और दीपक कुमार यादव ने उत्कृष्ट रूप से किया।
समारोह के अंत में सभी शिक्षकों को सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिसमें मंदिर न्यास के अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि – शिक्षक समाज की आत्मा और दर्पण हैं, उनका सम्मान करना राष्ट्र निर्माण को मजबूत करना है। यह समारोह शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बना, जो आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
जी एस टी की समस्याओं को जल्द समाधान करने हेतु की मांग
सोनभद्र। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 मिथिलेश शुक्ला के राज्य कर कार्यालय सोनभद्र के दौरे पर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बार के पूर्व अध्यक्ष उमापति पांडेय के नेतृत्व में जी एस टी की समस्याओं को लेकर मुलाकात की और समस्याओं के जल्द समाधान हेतु उन्हें ज्ञापन दिया।
Advertisement
ज्ञापन देने वालो में उनके साथ बार के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह,संस्थापक अध्यक्ष राकेश मिश्र, अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय,प्रदीप धर द्विवेदी, अधिवक्ता जनार्दन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -2 मिथिलेश शुक्ला ने राज्य कर कार्यालय सोनभद्र के अधिकारियों को उक्त समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान करने हेतु दिशा निर्देश जारी किया और अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा।