विकास प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए दिखा आत्मनिर्भर भारत, भाजपा नेताओं ने किया अवलोकन

HIGHLIGHTS

  • विकास प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए दिखा आत्मनिर्भर भारत
  • आरटीएस क्लब में भाजपा नेताओं ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

  📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी क्रम में रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में लगे विकास प्रदर्शनी का अवलोकन घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया।

Advertisement



विकास प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को विशेष स्थान दिया गया। लाभार्थियों की कहानियाँ भी प्रदर्शनी का आकर्षण बनीं।

Advertisement 



अवलोकन के दौरान डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश के लिए नई उम्मीद और विकास का मार्ग लेकर आया है। आज हर योजना आम जन तक पहुँच रही है और देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है।

Advertisement

यह प्रदर्शनी हमारी सरकार की पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Advertisment

इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोग सीधे लाभार्थियों की कहानियों और योजनाओं के प्रभाव को समझ पाएंगे। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी से अपने आप को जुड़ा महसूस करे।

Advertisement

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल योजनाओं को दिखाना नहीं है, बल्कि आमजन को जागरूक करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Advertisement

हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती देने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल, शाहगंज मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल, राहुल सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, राजन गुप्ता, राजेश बल्ला समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति 5.0 : सदर विधायक और नवागत SP ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिला पुलिस कर्मियों ने किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • महिला अब कमजोर नही नारे के साथ महिला पुलिस ने निकाला स्कूटी रैली

📲 Mob: 6389376273


सोनभद्र। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित भव्य स्कूटी जागरूकता रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर धर्मशाला चौक से रवाना किया जो सोनभद्र नगर का भ्रमण करते हुए पुलिस लाइन पहुंची।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना मिशन शक्ति 5 के तहत रविवार को जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन में महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Advertisement
Advertisment

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा सोनभद्र नगर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक किया।

Advertisement

इस रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरुकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की पात्र हैं, बल्कि स्वयं सुरक्षा देने में भी सक्षम हैं।

Advertisement

रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। वे हाथों में नारी सशक्तिकरण, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “महिलाएं कमजोर नहीं” जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लिए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सड़क पर उतरी सोनभद्र नगर का भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपने संसदीय क्षेत्र के पीड़ित अधिवक्ताओं की पीड़ा का संज्ञान ले प्रधानमंत्री- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अपने संसदीय क्षेत्र के पीड़ित अधिवक्ताओं की पीड़ा का संज्ञान ले प्रधानमंत्री- राकेश शरण मिश्र
  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
  • विगत दिनों घटित पुलिस अधिवक्ता विवाद का सम्मानजनक हल करने की अपील की

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर वाराणसी के अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिसिया जुल्म का संज्ञान लेने की अपील की है।
श्री मिश्र पत्र में लिखा है कि प्रधान मंत्री जी आपसे सादर अनुरोध है कि आप भारत के ही नहीं पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है जन सेवक है।

आप अवगत हो कि आपके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कानून के रक्षक संविधान के रक्षक स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले भारत के संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले अधिवक्ता समाज पर पुलिस द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है वो बहुत ही दुःखद है।

आपके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की पुलिस  द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध दमन कारी नीति अपनाते हुए अधिवक्ताओं को लहूलुहान किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि विगत दिनों वाराणसी में अधिवक्ता और पुलिस के बीच उत्पन्न हुए विवाद का जल्द से जल्द संज्ञान लेकर त्वरित सम्मान जनक समाधान करने की कृपा करें।

इस हेतु अधिवक्ता समाज आपका आभारी रहेगा। अन्यथा पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी सरकार की होगी।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करें सरकार

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करें सरकार

सोनभद्र।वाराणसी में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिसिया उत्पीड़न और चंदौली में अधिवक्ता कमला यादव की हत्या जीको लेकर अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। इसी कड़ी में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिकट बार एसोसिएशन की संयुक्त आपात बैठक आयोजित हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

बैठक की अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय एडवोकेट ने किया।

Advertisement

अधिवक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट) तत्काल लागू करने तथा वाराणसी के अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

Advertisment

निर्णय के बाद अधिवक्ताओं ने बार परिसर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए स्वर्ण जयंती चौक तक प्रदर्शन किया। तत्पश्चात बार सभागार में आमसभा की बैठक आयोजित हुई, जहां अधिवक्ताओं ने अपनी रणनीति साझा की। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में “मिशन शक्ति  5.0 ” का हुआ भव्य शुभारंभ, CM के संबोधन का देखा गया लाइव

HIGHLIGHTS

  • जिले में “मिशन शक्ति  5.0 ” हुआ भव्य शुभारंभ

  📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के पाँचवे चरण का शनिवार को जनपद में भव्य शुभारंभ किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के दिये गये निर्देश, इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/ट्रैफिक द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र

Advertisment

में तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 महिला सशक्तिकरण विशेष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लाइव सम्बोधन सुना गया तथा शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को शसक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 20.09.2025 से 21.10.2025 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा।

Advertisement

शुभारंभ के तहत निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम:-
महिला थाना, एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं स्थानीय पुलिस द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, वुमेन हेल्पलाइन (1090), डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वूमेन पावर लाइन, महिला समाख्या आदि के बारे में जागरूक किया गया।



महिला बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण:-
महिला आरक्षियों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

सामुदायिक सहभागिता:-
ग्राम पंचायतों, महिला स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति से जोड़ा गया।

Advertisement 
Advertisement



साइबर जागरूकता कार्यक्रम:-
युवतियों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement



पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि:-

“मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संकल्प है — हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त समाज देने का। पुलिस विभाग इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं, स्थानीय नागरिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement



गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन मिलकर प्रशिक्षण, कानूनी परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करेंगे।

Advertisement 



कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए और सुझाव दिए कि अभियान को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है। अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा में सक्रिय सहयोग करें।

Advertisement



मिशन शक्ति टीम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सुरक्षा और जागरुकता का वातावरण बना रहे।

Advertisment
Advertisement



इस अवसर पर थाना प्रभारी माधव सिंह, महिला थाना निरीक्षक सविता सरोज, एसआई दीनानाथ, आशुतोष, उमाशंकर, कौशल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवागत SP अभिषेक वर्मा ने किया रॉबर्ट्सगंज नगर में पैदल गश्त,  आमजन को कराया गया सुरक्षा का अहसास

HIGHLIGHTS

  • नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
  •  कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का अहसास

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, आगंतुक रजिस्टर इत्यादि का गहनता से अवलोकन किया तथा साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था की समीक्षा की।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना स्टाफ को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा से व्यवहार करने हेतु बल दिया गया।
             

Advertisement

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना एवं

Advertisement 

विश्वास दिलाया कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवागत SP अभिषेक वर्मा ने की प्रेस वार्ता, बोले: मीडिया और पुलिस मिलकर एक मजबूत सामाजिक तंत्र कर सकते है तैयार

HIGHLIGHTS

  • नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों के साथ पुलिस लाइन चुर्क सभागार में की गई बैठक
  • त्योहारों, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर की चर्चा
  • मीडिया और पुलिस मिलकर एक मजबूत सामाजिक तंत्र तैयार कर सकते हैं- SP

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शनिवार को जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, पशु तस्करी पर नियंत्रण तथा आम जन की शिकायतों के त्वरित व

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से संबंधित विषयों पर पुलिस लाइन सभागार जनपद सोनभद्र में मीटिंग की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती,

Advertisement

संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के लिए बोला गया। उन्होंने यह भी बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

इसके लिए थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि पिंक पेट्रोलिंग, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया गया है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisement 
Advertisment

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में साइबर सेल को सुदृढ़ करने एवं साइबर जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु बताया गया, ताकि लोग ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें।

Advertisement

साथ ही, पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतरजनपदीय सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समाज में शांति,

Advertisement
Advertisement

सौहार्द एवं जागरूकता फैलाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मीडिया और पुलिस मिलकर एक मजबूत सामाजिक तंत्र तैयार कर सकते हैं जिससे जनहित में बेहतर परिणाम मिल सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छठवीं पुण्यतिथि पर योगेश शेखर को साहित्यकारों ने किया याद

HIGHLIGHTS

• सोन साहित्य संगम ने पुण्यतिथि पर काब्य गोष्ठी की आयोजित

सोनभद्र। योगेश शेखर ने देश और समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। शोषित पीड़ित मजलूमों की आवाज थे योगेश शेखर।समाज के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को मजबूती से उठाते थे योगेश शेखर। उनके जैसा दूसरा कोई हो ही नही सकता। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को दे दिया ।

Advertisment

उनका चिंतन बेमिसाल था। मैं उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि अमरनाथ अजेय  ने  प्रख्यात लोकतंत्र सेनानी, समाजवादी चिंतक साहित्यकार पत्रकार शोषित पीड़ित मजलुमो के लिए आजीवन संघर्ष रत,

Advertisement

लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित, सच्चे समाज सेवी कर्मयोगी व सादगी की प्रतिमूर्ति, सोन साहित्य संगम सोनभद्र के संस्थापक निदेशक योगेश शुक्ला उर्फ योगेश शेखर जी की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही।

इस अवसर पर सोनभद्र के नामचीन साहित्यकारों  एवम पत्रकारों और समाज सेवियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को साझा किया।
 

Advertisement

सोन साहित्य संगम के तत्वाधान में उनके निज निवास न्यू कालोनी में एक विचार गोष्ठी/ काब्य गोष्ठी का आयोजन दिन के तीन बजे से किया गया था जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुधाकर स्वदेश प्रेम ने किया और संचालन सोन साहित्य संगम के संयोजक अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवम आमंत्रित अतिथियों द्वारा योगेश शेखर जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवम पुष्प अर्पित कर के गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सोनभद्र के जाने माने कवि साहित्यकार दिवाकर मेघ विजयगढ़ी,कवि अशोक कुमार तिवारी, गीतकार डा रचना तिवारी,

Advertisement

शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक अधिवक्ता कवि प्रदुम्न त्रिपाठी, विंध्य संस्कृति शोध समिति के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी, कवि धर्मेश चौहान, कवियत्री कौशल्या चौहान, कवि दयानंद दयालु,ने योगेश शेखर को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए एक से बढ़कर एककाब्य पाठ किया।

Advertisement 

और सभी ने एक स्वर में कहा कि योगेश जी का संपूर्ण जीवन समाज को शोषित पीड़ित वर्ग के लिए समर्पित था।अनुकरणीय एवम वंदनीय है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुधाकर स्वदेश प्रेम ने कहा कि योगेश जी के बारे में जितना कहा जाए कम है क्योंकि योगेश जी का जीवन देश और समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित था।

Advertisement

डा रचना तिवारी ने कहा कि योगेश जी पूरे जीवन काल में समाज के लिए संघर्ष करते रहे और फक्कड़ मिजाजी से जीवन जीने का काम किए।

Advertisement

इसके अतिरिक्त योगेश शेखर के पुत्र ब्योमकेश  शुक्ला,वरुण शुक्ला, पुत्री क्रांति शुक्ला,ऋचा शुक्ला, डी डी पांडेय, सुरेश शुक्ला,मनीष पांडेय,शैलेश चौबे, दिनेश सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, समाज सेवी  सहित दर्जनों अतिथियों ने अपना अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कवि अशोक कुमार तिवारी एवं कवियत्री डा रचना तिवारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रामगढ़ साधन सहकारी समिति को धान क्रय केन्द्र की सूची से बाहर करने से नाराज किसान, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • धान क्रय केन्द्र से बाहर हुई समिति, किसानों का फूटा गुस्सा
  • एडीएम को सौंपा ज्ञापन, चेताया दूरस्थ केन्द्रों पर भटकने को होंगे मजबूर

सोनभद्र। धान की फसल जब कटान पर है और किसान अपनी उपज बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तभी प्रशासन ने ऐसा निर्णय लिया जिसने किसानों की नींद उड़ा दी। चतरा विकास खण्ड की रामगढ़ साधन सहकारी समिति लिमिटेड को इस वर्ष धान क्रय केन्द्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। इससे जुड़े किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कड़ा विरोध जताया और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

किसानों का कहना है कि रामगढ़ समिति जनपद की गिनी-चुनी बड़ी समितियों में से एक है। इसके लगभग 2700 सदस्य सीधे धान और गेहूँ विक्रय से जुड़े हैं। विगत वर्ष इस समिति पर जिले में सबसे अधिक धान की खरीद हुई थी। इसके बावजूद इस बार समिति को सूची से बाहर करना किसानों के साथ नाइंसाफी है।

समिति अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि समिति का नाम हटने से हजारों किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अब दूर-दराज़ के क्रय केन्द्रों का चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे उनका न सिर्फ समय और पैसा बर्बाद होगा, बल्कि उपज का उचित मूल्य भी समय से नहीं मिल पाएगा।

Advertisement

किसानों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी से मुलाकात कर समस्या बताई। इसके बाद डॉ. तिवारी किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि “किसान देश की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार किसानों की भलाई की बात करते हैं, ऐसे में समिति को सूची से हटाना सीधे किसानों के साथ अन्याय है। प्रशासन को तुरंत इस गलती को सुधारना चाहिए।”

Advertisment

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समिति को जल्द ही धान क्रय केन्द्रों की सूची में शामिल नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।

Advertisement 

ज्ञापन सौंपने वालों में सुमित कुमार मिश्र, अनिल मिश्रा, विवेक मिश्रा, राम अधार शर्मा, राजाराम मौर्य, अनिल पटेल, रमाकांत देव सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें