लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार रविवार को राजभवन में हुआ। यूपीए सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद, पलटू राम समेत सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह वर्तमान योगी सरकार का अंतिम कैबिनेट विस्तार माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के गुजरात से लखनऊ लौटने के बाद रविवार दोपहर को कैबिनेट विस्तार के बारे में जानकारी दी गई। लंबे समय से योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बारे में कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर आज विराम लग गया। कैबिनेट विस्तार में सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जिसमें जितिन प्रसाद, संगीता बिंद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटीक, संजीव कुमार गोंड और धर्मवीर प्रजापति का नाम शामिल है।
सोनभद्र जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ भव्य शुभारम्भ
• मैच का शुभारम्भ ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राण मति देवी के द्वारा हुआ।
• फुटबॉल मैच ओबरा और रेणुकूट के बीच खेला गया जिसमें रेणुकूट की टीम विजेता बनी।
श्याम जी पाठक / अजित सिंह
ओबरा,सोनभद्र। सोनभद्र ओबरा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घघाटन रविवार हुआ। मैच रेणुकूट बनाम गांधी मैदान ओबरा के बीच खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। आयोजित फुटबाल मैच में दोनों टीमों के बीच करारी टक्कर हुई अंत में ओबरा गांधी मैदान टीम को 4-0 से हराकर हिंडालको रेणुकूट की टीम विजई हुई। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी रही। उन्हीं के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलबीर सिंह सामरा, जेएस रायपा, हाजी नूरुद्दीन खान, राज सुशील पासवान, महेंद्र प्रसाद, सुजीत कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे वही मुख्य निर्णायक सलमान खान, जी शेखर, सुजीत कुमार, मुकेश तिवारी, अरविंद कुमार यादव आदि रहे इस कार्यक्रम के अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी जयशंकर भारद्वाज श्याम जी पाठक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ हवन पूजन के साथ हुआ सपन्न
• कथा श्रवण कर पूर्ण के भागी बनें परसौना के धर्म परायण ग्रामीण नर- नारी।
• कथा के आखिरी दिन हवन पूजन कर भंडारे का किया गया आयोजन।
संस्कृति लाइव संवाददाता, करमा (सोनभद्र): क्षेत्र पंचायत करमा के अंतर्गत केकराही के परसौना गाँव के संभ्रांत नागरिक पंडित ओमप्रकाश पाण्डेय के आवास पर गोरखपुर से आए कुलगुरु पंडित दिवाकर राम त्रिपाठी के मार्गनिर्देशन में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर रविवार गांव गिरांव के लोगों ने कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया। एक सप्ताह तक चले श्रीमद् भागवत कथा से पूरा गांव धर्म और भारतीय सनातन संस्कृति के वातावरण से आपूरित हो उठा था। कथावाचक विरेन्द्र चौबे एवं उनकी संगीत मंडली के कलाकार अनूप पाण्डेय, राजेश तिवारी, विनय कुमार, जगत चौबे, कमल कुमार के साथ उपस्थित रहे।

अंतिम दिन रविवार को कुल गुरु के द्वारा नित्य की भांति स्थापित देवताओं का आरती पूजन एवम भोग आदि विधि विधान से कराने के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए बताया गया कि- भगवान के मुख से एक गंगा निकली है जो भागवत है, दूसरी गंगा पैर से निकली है जो भागीरथी कहलाई। ऐसे में भगवान के मुख से निकली भागवत कथा सुनकर पूरा गांव कृतार्थ हो गया। अंत में हवनादि कर लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कथा आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि यह कथा सभी के मन को शुद्ध व शांति तथा मोक्ष प्रदान करने वाली कथा है । जिसे सुनकर सम्पूर्ण क्षेत्र धन्य हो गया। कथा श्रवण करने हेतु समस्त क्षेत्रवासीयो का आगमन कथा स्थल पर हुआ। कथा स्थल पर अरविंद धर द्विवेदी, नंदलाल धर द्विवेदी, हेमनाथ पाठक, राम अनुज धर द्विवेदी, रविन्द्रनाथ, सुरेन्द्रनाथ, गोविन्द प्रसाद पाण्डेय “ध्रुव जी”, राजेश राम पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, तुलसी पाण्डेय, विमल कुमार पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, तेजबली पाण्डेय, मिन्टू, तारकेश्वरनाथ, अमरनाथ पाण्डेय, रामअवध पाण्डेय, मनोज पाण्डेय के साथ धीरेन्द्र पति तिवारी , कन्हैया विश्वकर्मा ,राजू केशरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
पौधों की सुरक्षा हेतु लगवाया गया ट्री गार्ड
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती में प्रकृति विधान चैरिटेबल टेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार केसरी के नेतृत्व में पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण हेतु ट्री गार्ड लगवाया गया। राजकुमार केसरी ने बताया कि मैं लगभग 2 वर्षों से पेड़- पौधों के संरक्षण हेतु कार्य कर रहा हूं। और लोगों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर निशुल्क पौधे का वितरण करता हूं। इस दौरान कृष्ण कुमार पांडेय, विभोर वर्मा, गुलजार अहमद, केसरी विश्वकर्मा, गोलू, विनोद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
फिट इंडिया फ्रीडम रन रैली का हुआ आयोजन
• कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र के तत्वावधान में हुआ।
• सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिखाई रैली को हरी झंडी।
• एसडीएम कृपा शंकर पांडेय ने प्रतिभागियों को दिया प्रमाण पत्र।
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय फ्रीडम रन रैली कार्यक्रम का आरंभ विशिष्ट स्टेडियम तियरा व समापन विंध्य कन्या पीजी कालेज उरमौरा में हुआ।

फ्रीडम रन रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि-“ इस देश को आजादी दिलाने में जिन स्वतंत्रता सेनानियो ने अपने जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई आज उन्हें याद करने एवं युवा पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने ओलम्पिक में पदक विजेताओं का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। अमृत महोत्सव का आयोजन कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा जिला खेल अधिकारी देवी प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला।
वही कार्यक्रम का समापन विंध्य कन्या पीजी कालेज सभागार में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे उप जिलाधिकारी कृपा शंकर पांडेय ने दौड़ में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां टीएन सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजलि विक्रम सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ० अजय सिंह ने अपना- अपना विचार व्यक्त किया।

भाजयुमो ने अंत्योदय कार्यक्रम का किया आयोजन
• कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के लाभान्वित लोगों को किया गया सम्मानित।
संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा समर्पण सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में ग्राम सभा पनारी में अंत्योदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा ओबरा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया तथा कार्यक्रम के प्रभारी रहे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोनू रवि द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे है योजनाओं के लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, कन्या विद्याधन, जन धन योजना जैसी दर्जनों जनहितकारी योजनाएं शामिल है उन्होंने ने आगे कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को जानता तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। आज उन सभी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सयोजक रहे अभिषेक सेठ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में भी प्रत्येक गरीबों को निशुल्क राशन वितरित करके सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया है, देश की सुरक्षा से लेकर गावों के विकास तक का रास्ता तय करने का काम सरकार कर रही है। वही कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लाभान्वितों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा ने किया। अयोजित सम्मान समारोह मे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, समीर माली, अनिकेत तिवारी, प्रशांत सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, रिजवान कुरैशी, शुभम पटेल, अविनाश जयसवाल, राजू चौधरी, जितेंद्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

सीआईएसएफ ने 5 किमी० पैदल मार्च कर हिंदी में कार्य करने का दिया संदेश
• पैदल मार्च का आयोजन सीआईएसफ परेड ग्राउंड ओबरा से किया गया।
• पैदल मार्च में बल सदस्यों ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं हिंदी में कार्य करने के लिए लोगो को किया उत्साहित।
• अयोजन मे भगत सिंह, वीर कुवर सिंह, झांसी की रानी जैसे वीर शहीदों के पात्र नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किए गए।

संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): हिंदी पखवाड़ा के दौरान ‘आजादी का अमृत महोत्सव एवम फिट इंडिया रन-2 कार्यक्रम के अन्तर्गत 5 किलोमीटर पैदल मार्च का आयोजन शुक्रवार को सीआईएसएफ परेड ग्राउड ओबरा से ओद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई ओबरा के कमांडेंट हृदय शंकर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सम्मिलित बल सदस्यों द्वारा प्लाट गेट पर उपस्थित (एटीपीएस / बीटीपीएस) दुसान श्रमिक एवं अधिकारियों को हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं हिंदी में कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया और साथ ही स्वस्थ रहने के तरीकों एवं फायदों से अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक का भी मंचन कर नागरिकों को देश की आजादी की 75 वें वर्ष के उपलक्ष में आजादी के प्रणेताओं के योगदान को प्रकाश में लाया और लोगों को याद दिलाया गया कि किसी व्यक्ति एवं देश को स्वतंत्र रहना है तो उनके प्रणेताओं के योगदान को अवश्य ही ध्यान में रखना होगा। सीआईएसएफ टीम द्वारा अमर शहीदों की याद में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। और वही भगत सिंह, वीर कुवर सिंह, झांसी की रानी जैसे वीर शहीदों के पात्र नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किए गए। अयोजित कार्यक्रम में 200 अन्य पद सहित दुसान व बोर्ड के कर्मचारी एवं अधिकारीगण शामिल हुए।

साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर घोरावल विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
राम अनुज धर दिवेदी (संवाददाता)
घोरावल, सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर विधायक डॉo अनिल कुमार मौर्या ने अपने आवास भगवास स्थित कार्यालय पर गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
वार्ता के दौरान उन्होंने ने साढ़े चार वर्ष में कराये गए कार्यो को गिनाते हुए बताया कि शिक्षा, बिजली,पानी, आवास और सड़क के क्षेत्र में काफी कार्य कराए गए हैं। जिसमें गांवों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया गया। अब गांवों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। पेयजल को लेकर हर घर नल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। तथा शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले परिषदीय विद्यालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में हुआ करते थे। लेकिन आज उनके मुकाबले कोई नही एडमिशन के लिए लोगों को सोर्स लगाना पड़ रहा है।

उन्होने कहा कि पूरे विधान सभा में कोल आदिवासी विरादरी के लिए 3500 के लगभग आवासों को बनवाया जाना है। जिसके लिए प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। इसी तरह अन्य लोगो को भी आवास दिलाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व की सरकार ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया लेकिन पूर्ण योगी सरकार ने कराया है। जबकि भाजपा सरकार ने जनहित के कार्यो को कभी अनदेखी नही की है।विधान सभा मे 6500 लोगों ने आयुष्मान कार्ड का फायदा पाया है। मेडिकल कालेज के बन जाने के बाद कई राज्यों के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। तिलहर गांव में 265 घरों में सोलर लगाकर बिजली का विकल्प पूर्ण किया गया है। जिसमें सरकार ने प्रवासियों को घर वापसी की व्यवस्था के अलावा उनके जीवको पार्जन के क्षेत्र में काफी कार्य किया है।जिसमें जल्द सभी को संचालित करने पर काम चल रहा है। इस अवसर पर अमरनाथ पटेल, कैलाश सिंह, अरुण पांडेय, सुरेंद्र मौर्य, सुनील चौबे त्रिलोकी सिंह, कृष्णा पटेल सहित आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को किया याद
• सोन साहित्य संगम ने जनवादी कवि ‘दिनकर’ की मनाई जयंती।
• कार्यक्रम में कवियों ने एक से बढ़कर एक सुनाई रचनाएं।
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर सोनांचल की सुपरिचित साहित्यिक संस्था ‘सोन साहित्य संगम’ से जुड़े कवियों ने उनकी कालजई रचनाओं को देश, काल और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए उनकी रचनाओं के साथ ही उन्हें याद किया। संस्था के संरक्षक एवं किशोर न्याय बोर्ड के सम्मानित सदस्य पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं संस्था के उपनिदेशक सुशील कुमार ‘राही’ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जयंती समारोह में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक /वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी ने प्रख्यात जनवादी कवि रामधारी सिंह दिनकर के साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-दिनकर जी की साहित्यिक रचनाएं देशभक्ति पूर्ण हुआ करती थी, उनकी कविता-

कलम आज उनकी जय बोल, जला अस्थियां बारी बारी।
जिसने छिटकाई चिंगारी,
चढ गए पुण्य वेदी पर।
बिना लिए गर्दन का मोल,
कलम आज उनकी जय बोल।
देशभक्ति पर आधारित इस कविता ने नौजवानों को देश पर मर मिटने के लिए तत्पर कर दिया। परिणाम स्वरुप स्वाधीनता की लड़ाई में अनेकों क्रांतिकारी, देशभक्त कूद पड़े अंग्रेजों से मोर्चा लेने के लिए।

गीतकार अमरनाथ अजेय, दिवाकर द्विवेदी ‘मेंघ’ , सरोज सिंह, क्रांतिकारी कवि प्रदुम्न त्रिपाठी, धर्मेश चौहान, दयानंद दयालु और विकास वर्मा ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। अध्यक्षता कर रहे पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि सुशील कुमार ‘राही‘ ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला डालते हुए कहा कि दिनकर जी की रचनाएं भारतीय संस्कृति और समाजोत्थान के लिए लिखी गई जो आज भी प्रासंगिक हैं। संचालन संस्था के संयोजक कवि राकेश शरण मिश्र ने किया।
इसके पूर्व मां सरस्वती एवं रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित कवियों ने उन्हें शत-शत नमन किया । मौसम के विपरीत परिस्थितियों में भी देर रात तक चली जयंती समारोह में साहित्य में अभिरुचि रखने वाले दर्जनों कविता प्रेमी मौजूद रहे।

अतीत के आईने में, ऐतिहासिक साबित हुआ था सोन साहित्य संगम का आंचलिक कवि सम्मेलन
अधरों में प्यास लिए दौड़ रहे कूप- कूप—‘मधु गोरखपुरी’
सोनभद्र। ‘अधरों पे प्यास लिए दौड़ रहे कूप- कूप ..,
हाय ये ! प्रचंड धूप ! हाय ये प्रचंड धूप ‘ !
वरिष्ठ पत्रकार एवं सोन साहित्य संगम के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ‘मधुर गोरखपुरी’ की यह कालजयी रचना एक दर्शन है, यथार्थ हैं, अनुभव है और प्रयोग है जो कवि की यथार्थ अल्फ़ाज़ बनकर ढल गए लगते हैं । यह आदिवासियों एवं श्रमिकों की हकीकत है। साथ ही सत्ता को आगाह करने की आवाज़ भी है। जब
विपक्ष कमजोर हो, दिशाहीन हो,विखरा हुआ हो और
दिग्भर्मित हो कर किंकर्तव्यविमूढ़ की अवस्था मे हो तथा सत्ता पक्ष अपनी
रचनात्मकता भूल रहा हो, ऐसे में कवि की
जिम्मेदारी, पत्रकार का दायित्व और साहित्यकार
का चिन्तन ही विपक्ष की भूमिका में आ जाता है । तब साहित्यकार को ही ज़िम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है।

पत्रकारों को जनता के प्रति जबाब देह माना जाता है । बताते चलें कि राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ सत्ता में रहते हुए विपक्ष की चूक को पूरा करते थे ।
यही काम जनपद के सुकृत परिक्षेत्र स्थित प्रकृति की गोद में आयोजित एक आंचलिक कवि सम्मेलन में शामिल सभी रचनाकारों की
रचनाएँ आम जन के हित के लिए उठाई गई ऐसी आवाज
थी, जिससे हुक्मरानों के बंद कान , मूंदी पलकें उघड़ जाय। सभी कवियों , रचना धर्मियों का आयोजक समाजसेवी व साहित्यकार इकबाल अहमद द्वारा भव्य अभिनंदन, जो एकात्मता का अदभुत आयोजन सिद्ध हुआ था । उस समय के आयोजक साहित्यकार तत्कालीन ग्राम प्रधान इकबाल अहमद तो परस्पर प्रेम और सौहार्द के उदाहरण बन गए थे । उनकी
सरस्वती वन्दन और नवरात्र पर रचना यह साबित कर दी थी कि सोनभद्र जिले में ‘चेहरे नहीं इन्शान पढ़े जाते हैं, मज़हब नहीं ईमान पढ़े जाते हैं, यह भी वो जनपद
है, जहाँ गीता और कुरान एक साथ पढ़े जाते हैं’। पत्रकार भाई नसीम जी की गंगा जमुनी तहजीब जनपद में
एक मील के पत्थर की तरह साबित हुई थी । एकात्मता की बुनियाद भर कर साहित्यकारों ने जो महफ़िल सजाई थी, वो एकता की अदभुत मिसाल बन गई थी । कहने में जरा भी गुरेज नहीं यदि कि यदि यही माहौल पूरे
देश का बना दिया जाय तो मंजर ही बदल जाय ।
मैं और तू गर हम
हो जाते,
कितने हंसी मंजर हो
जाते ।
एक ऐसी बुनियाद बनाई जा सकती है, जिसपर एकता की जगमगाती मीनार तामीर
करने में सहुलियत होगी ।
सोन साहित्य संगम के संस्थापक संयोजक राकेश शरण मिश्र की सोच का
मैं कायल हूँ कि वे ऐसे नवोदित कवियों को मंच उपलब्ध करा रहे है जिन्हें बड़े मंचो पर जगह नही
मिल पाती ।
संस्था के निदेशक वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी , उपनिदेशक सुशील कुमार ‘राही’, गीतकार डॉ रचना तिवारी,
ईश्वर विरागी, नईम गाजीपुरी,
शिवनरायन ‘शिव’ ,अमरनाथ ‘अजेय’ , दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ
विजयगढ़ी’ ,दिलीप कुमार ‘दीपक’ प्रभात सिंह चंदेल , राजेश द्विवेदी ‘राज’,ज्ञानदास कनौजिया, सन्तोष कुमार नागर , राजेश गोस्वामी, संजीव श्रीवास्तव, राम अनुज धर द्विवेदी, अरुण पांडेय,समेत चंदौली जिले से आए स्मृति शेष डॉ हौशला प्रसाद द्विवेदी और एच एन पांडेय , आदि ने इस ऐतिहासिक आंचलिक कवि सम्मेलन को न केवल यादगार बना दिया था बल्कि सौहार्द की एक ऐसी मशाल भी जला दी थी जिसकी रोशनी में साम्प्रदायिक
उन्माद की समस्या के समाधान के लिए राह तलासी जा सकती है । बिडंबना ही है कि कोरोना काल मे चंदौली जिले के चकिया
तहसील क्षेत्र के दुबेपुर गांव के डॉक्टर हौशला प्रसाद द्विवेदी और एच एन पांडेय जी का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया लेकिन उनकी रचनाएं आज भी जीवित है और समाज की एकता के लिए भटके हुए उन्मादियों को जगाती रहेंगी ।
मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास और सोन साहित्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुकृत का वाह
आंचलिक कवि सम्मेलन को
कोई कैसे भुला सकता है ।

