दंगा करने वाले 11 लोगों के विरुद्ध पन्नूगंज पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

HIGHLIGHTS

  • एक सप्ताह पूर्व घर पर चढ़कर कुल्हाड़ी, लाठी से जानलेवा हमला कर बाप- बेटी को गंभीर रूप से घायल करने का मामला
  • कानूनगो, लेखपाल व एक दरोगा के शह पर रामगढ़ बाजार की 17 विस्वा जमीन कब्जा करने का प्रयास विफल
  • एएसपी नक्सल के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सोनभद्र। एक सप्ताह पूर्व घर पर चढ़कर कुल्हाड़ी, लाठी से जानलेवा हमला कर बाप- बेटी को गम्भीर रूप से घायल करने के मामले में पन्नूगंज पुलिस ने दंगा करने वाले 11 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। उक्त कार्रवाई राममूर्ति पुत्र अनुरुद्ध निवासी रामगढ़ करौंदिया, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र की तहरीर पर एएसपी नक्सल के आदेश पर की गई है।

तहरीर में राममूर्ति ने अवगत कराया है कि उसकी रामगढ़ बाजार में 17 विस्वा बेस कीमती जमीन है। खेती कर उसी से पूरे परिवार का गुजर बसर होता है। यह जमीन कानूनगो को पसंद आ गई और वे अपनी पत्नी के नाम से खरीदने के लिए दबाव बनाने लगे,

Advertisement

लेकिन जमीन बिक्री करने से इनकार कर दिया। उक्त जमीन की पथर गढ़ी के नाम पर कानूनगो द्वारा 20 हजार रुपये पुलिस बल के नाम पर व 10 हजार रुपये लेखपाल दल व सरकारी रसीद के नाम पर कुल 30 हजार रुपये लिए गए,लेकिन रसीद नहीं दी गई। उसके बाद से ही कानूनगो ने लेखपाल व एक दरोगा को भी जमीन हड़पने की योजना में शामिल कर लिया।

Advertisement

उक्त तीनों सरकारी कर्मचारियों ने पट्टीदारों को भड़का कर जमीन कब्जा करने व समूचे परिवार को जान से मारने के लिए उकसाने लगे। जिसका नतीजा रहा कि 23 जून 2025 को दोपहर करीब एक बजे तीनों सरकारी कर्मचारियों की शह पर परिवार वालों को परेशान करने लगे तथा जान से मार डालने की धमकी दी जाने लगी।

Advertisement

इसकी शिकायत 24 जून को डीएम व 25 जून को एसपी को शिकायती पत्र देकर की गई। जिसकी जांच यहीं तीनों सरकारी कर्मचारियों ने की और झूठी रिपोर्ट भेज दिया। उसके बाद 14 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे रितुध्वज व रामदुलारे के ललकारने पर गौरीशंकर, हरी कुमार व उमेश पुत्रगण गौरीशंकर, राजू व रामू पुत्रगण  रितुध्वज, सोनू पुत्र उमेश, जड़ावती पत्नी गौरीशंकर, भवानी पत्नी उमेश व मेली पत्नी हरी कुमार कुल्हाड़ी, लाठी लेकर घर पर चढ़ आए।

Advertisement

आते ही उसके पोती इंद्रा कुमारी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसे बचाने के लिए उसका बेटा सरोज कुमार गया तो उसके ऊपर भी जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस व पन्नूगंज थाने में दी गई, लेकिन थाने से भगा दिया गया। पोती और बेटे को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल तियरा ले गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Advertisment

वहां से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया तो मजबूरन प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जिनका इलाज चल रहा है। पन्नूगंज थाने से न्याय की उम्मीद नहीं है। समूचे परिवार के जीवन और जमीन की रक्षा करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। एएसपी नक्सल के आदेश पर पन्नूगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मामले की जांच/ विवेचना उप निरीक्षक मुरली यादव को दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

‘सखियों री तीज महोत्सव’ में महिलाओं ने  जमकर उठाया लुफ्त, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • तीज का त्यौहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यो को प्रदर्शित करता है: सीडीओ
  • तीज महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीतो का, जमकर उठाया लुफ्त
  • सखियों री तीज महोत्सव: विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा व श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंदिर द्वारा सोनभद्र नगर के एक निजी लान में सखियों री तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण रही।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री राणी सती दादी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की और मल्हार भी गाए।

Advertisement

सावन के गीत आयो सावन रंगीलों…..सावन को आने दो…. जैसे फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Advertisement

सीडीओ जागृति अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। वहीं दूसरी ओर इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं। तीज का उत्सव सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है।

Advertisement

अध्यक्ष अनीता थर्ड व रितु जालान ने कहा कि दोनों संगठन की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। जिसमें तीज का उत्साह महिलाओं में देखते ही बन रहा था। इस खास पर्व पर संगठन की सभी महिलाओं ने रंग बिरंगी साड़ी पहनकर तीज का पर्व धूमधाम के साथ आयोजित किया।

Advertisement

इस मौके पर पूनम खेतान, दीप्ति केडिया, सुनीता सर्राफ, शीला जैन, रंजना अग्रवाल, अनीता कनोडिया, सुषमा शर्मा, चित्रा जालान, डॉ सुमन जायसवाल, प्रतिभा कानोड़िया, उमा जैन, रिंकी जालान, पूजा अग्रहरी, वंदना वर्मा, श्वेता केसरी आदि महिलाएं रही।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र की धरती में 1100 फीट गहराई में यूरेनियम की खोज, चितपहरी बना वैज्ञानिकों का केंद्र

HIGHLIGHTS

  • जंगल के भीतर ऊर्जा की खोज, सोनभद्र में परमाणु टीम सक्रिय
  • सोनभद्र के चितपहरी जंगल में यूरेनियम की खोज शुरु, परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम ने 1100 फीट गहराई तक

सोनभद्र। देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में यूरेनियम खनिज की खोज शुरु कर दी है। म्योरपुर ब्लॉक के पूर्वी देव हार इलाके के घने चितपहरी जंगल में विभाग की एक टीम द्वारा गुपचुप तरीके से 1100 फीट गहरी खुदाई की जा रही है।

Advertisement


पूर्वी देव हार के जंगल में वैज्ञानिकों की हलचल, ग्रामीणों में कौतूहल

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस खुदाई का उद्देश्य क्षेत्र में यूरेनियम की उपलब्धता की जांच करना है। भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (AMD) की वैज्ञानिक टीम काफी समय से सोनभद्र के इस क्षेत्र में भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रही थी। भू-गर्भीय संकेतों और रॉक सैंपल के परीक्षण में संभावनाएं मिलने के बाद यहां खुदाई का कार्य शुरु किया गया है।

Advertisement

खुदाई के केंद्र सोनभद्र के म्योरपुर ब्लाक के चितपहरी का जंगल बनाया गया है

चितपहरी गांव के जंगलों में की जा रही यह खुदाई पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। टीम के पास अत्याधुनिक ड्रिलिंग मशीनें और सेंसर लगे यंत्र हैं, जिनकी सहायता से गहराई में मौजूद खनिज तत्वों की पहचान की जा रही है। खुदाई के शुरुआती स्तर पर वैज्ञानिकों को कुछ रेडियोधर्मी तत्वों के संकेत मिले हैं, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वह शुद्ध यूरेनियम है या उससे जुड़ा कोई अन्य खनिज।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सतर्क

इस पूरे अभियान को लेकर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। चूंकि खुदाई वन क्षेत्र के अंदर हो रही है, इसलिए वन्यजीवों और पर्यावरण पर असर को लेकर विशेष ध्यान रख्या जा रहा है। खुदाई स्थल के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी गई है, और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Advertisment

ग्रामीणों में कौतूहल का विषय

चितपहरी और आसपास के गांवों में इस खोज को लेकर काफी उत्सुकता है। ग्रामीणों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर वैज्ञानिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन टीम के आने-जाने और भारी मशीनरी की आवाजाही ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

Advertisement

बताते चले कि क्या है यूरेनियम और इसका महत्व?

यूरेनियम एक अत्यधिक महत्वपूर्ण रेडियोधर्मी खनिज है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से परमाणु ऊर्जा उत्पादन और सैन्य हथियारों में किया जाता है। भारत में यूरेनियम के सीमित भंडार हैं और इसकी खोज की प्रक्रिया लगातार जारी है। अगर सोनभद्र में इसकी पुष्टि होती है, तो यह न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

Advertisement

सोनभद्र में खनिज संसाधनों का भंडार

सोनभद्र जिला पहले से ही अपनी खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है। यहां बॉक्साइट, मैग्रीज़, आयरन, सिलिका आदि जैसे स्वनिज पहले से खनन किए जा रहे हैं। अगर यूरेनियम की पुष्टि होती है तो यह इस जिले के खनन मानचित्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिला सकता है।

Advertisement

बाहरहाल चितपहरी जंगल में खुदाई और परीक्षण कार्य जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यहां यूरेनियम की पुष्टि होती है, तो यह भारत के परमाणु कार्यक्रम को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और विकास के नए द्वार भी खोल सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने 240 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद, 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS


सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 02 नफर अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा एक कन्टेनर ट्रक से 240 पेटियों में कुल 2153.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 18 लाख) व 50,000/- रुपये नगद बरामद

  • पुलिस ने 240 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद, 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Advertisment

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन व नेतृत्व मे

Advertisement

रविवार को थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा रनटोला मुख्य मार्ग से एक अदद कन्टेनर ट्रक संख्या- GJ 07 TU 4992 में गोपनीय बाक्स में छिपाकर ले जा रहे 240 पेटियों में कुल 2153.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब का अनुमानित कीमत 18 लाख) व 50,000/- रुपये नगद बरामद कर मौके से तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण रामदयाल पुत्र सदराम निवासी गंगाला, विशनोईओ की ढाणी, सोढ़ो का वास, थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान

Advertisement

उम्र करीब 39 वर्ष, व 2. राजू राम पुत्र वरसीन्गा राम निवासी विशनोईओ की तला, थाना रामसर जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 150/25 धारा 318(4)बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ये शराब लोड गाड़ी हम लोगों को गाड़ी मालिक द्वारा पंजाब में एक होटल के पास लाकर दी गयी थी। इसे पंजाब से पटना(बिहार) लेकर जाना था। रास्ते में मालिक लगातार कॉल के द्वारा सम्पर्क में रहता था। पटना पहुँचने पर ही हमलोगों को बताया जाता कि माल कहाँ पर डिलीवर करना है। इससे ज्यादा हमलोगों को कुछ भी नहीं पता है।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- रामदयाल पुत्र सदराम निवासी गंगाला, विशनोईओ की ढाणी, सोढ़ो का वास, थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 39 वर्ष।
2- राजू राम पुत्र वरसीन्गा राम निवासी विशनोईओ की तला, थाना रामसर जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 39 वर्ष।

Advertisement

वांछित अभियुक्तगण का विवरणः-
1- वाहन स्वामी कान्ति भाई पुत्र उदेसीन जाला निवासी नावा विराटवाडा, मोतीजेर, खेड़ा गुजरात।
2- दिनेश (अरविन्द) पुत्र पेमाराम निवासी चौहटन थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान।


Advertisement

बरामदगी विवरणः
1- 240 पेटियों में कुल 2153.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब का अनुमानित कीमत 18 लाख)।
2- एक अदद कन्टेनर ट्रक संख्या GJ 07 TU 4992 (कीमत लगभग 35 लाख रुपये)
3- 50,000/- रुपये नगद व दो अदद मोबाइल फोन।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
1- प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का मनीष कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
5- का0 अजीत कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
6- का0 राम बाबू सोनकर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले की चारों तहसीलों में हुआ “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन, ओबरा तहसील में DM व SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करे निस्तारण- DM
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, श्रम विभाग द्वारा 6 श्रमिक का पंजीयन, 1 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी बीएन सिंह  व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ओबरा तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।

Advertisement

जो शिकायत मौके पर जाकर निस्तारण करने योग्य थी, ऐसे प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये,

Advertisement

जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

Advertisment

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाँच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।

Advertisement

ओबरा सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विभित्र विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ उठायें, इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रचार-प्रसार भी करना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाये गये कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 05 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, 02 लाभार्थी को दिव्यांग पेंशन आवेदन के लिए प्रपत्रों की जानकारी दी गयी तथा श्रम विभाग द्वारा

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी श्री हेमेन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक कुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये।

Advertisement

इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 59 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूबना अधिकारी विनय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement



तहसील राबर्ट्सगंज तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, तहसीलदान ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

Advertisement



इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, सीओ सदर व नायब तहसीलदार ने 99 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 18 मामलें निस्तारित किये और 5 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 23 मामले निस्तारित हुए, बाकी 76 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।



तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल विदित तिवारी, सीओ घोरावल आदि ने 87 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये

Advertisement

और 2 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार कुल 10 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 77 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दुद्धी में मुख्य विकस अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

Shree digital desk
Advertisement

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता आदि ने 67 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 64 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CDO ने कनहर बांध व जल जीवन मिशन अमवार का निरीक्षण कर लिया जायजा

HIGHLIGHTS

  • मुख्य विकास अधिकारी ने कनहर बांध व जल जीवन मिशन अमवार का लिया जायजा


अमवार, सोनभद्र। कनहर सिचाई परियोजना अमवार में शनिवार की दोपहर CDO पहुंची। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सर्वप्रथम गेस्टहाउस पर कनहर बांध से सम्बन्धित जानकारी सिचाई विभाग के जेई नन्दलाल यादव से लिया व उसके बाद मुख्य बांध स्पेलवे के कंट्रोल रूम से वाँक वे पर जा कर बारीकी से बांध के जलस्तर व निर्माण कार्य का निरिक्षण किया।

Advertisement

उसके बाद अमवार जल जीवन मिशन के इनटेक वेल पर जलस्तर व निर्माण कार्य की जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह व कार्यदाई संस्था एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह से लिया। जल निगम के

Advertisement

अधिशासी अभियंता अरुण सिंह ने बताया कि अमवार जल जीवन मिशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है अमवार जल जीवन मिशन से दुद्धी ब्लॉक के 58 गाँव मे पीने का पानी पाईप लाईन के द्वारा पहुंचेगा।

Advertisement

जल जीवन मिशन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरिक्षण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि 31 जुलाई के बाद कनहर बांध से जल जीवन मिशन अमवार को पानी दिया जायेगा।

इस से जल्द यहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। इस दौरान प्रखण्ड विकास अधिकारी दुद्धी, जल निगम के सहायक अभियंता मामुर अली. एल एंड टी के निमेष बहरा, सेक्रेटरी सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोषागार में एक व दो रुपए के न्यायिक टिकट एवं दस रुपए का नॉन ज्यूडिशियल न मिलने से वादकारियों व अधिवक्ताओं को हो रही समस्या

HIGHLIGHTS

  • कोषागार में एक रूपए व दो रुपए के न्यायिक टिकट एवं दस रुपए का नॉन ज्यूडिशियल न मिलने से वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को समस्या


सोनभद्र।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की एक बैठक दिन के 12:00 बजे अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, बैठक में कचहरी परिसर की समस्याओं समाधान की मांग उठाई।  

Advertisement

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि न्यायालय में लगने वाला टिकट एक और दो रुपए का कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेताओं के यहां से नदारत है

Advertisment

जिससे जिससे यहां एक दो रुपए की जगह पांच और दस रुपए के टिकट लगाना मजबूरी हो गई है जिससे अधिवक्ताओं की काफी हानि हो रही है इसे अभिलंब टिकट उपलब्ध कराया जाए। किससे एक रूपए की जगह दस रुपए का टिकट लगाना पड़ रहा है जिससे वादकारिओ को काफी हानि उठानी पड़ रही है।  

Advertisement
Advertisement

टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन  पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा ने कहा कि कचहरी परिसर में नाम ज्यूडिशियल दस रुपए का स्टांप गायब है जबकि नॉन ज्यूडिशियल दस रुपए का स्टांप पर ही आम जनता इस पर शपथ पत्र देता है

Advertisement

  दस रुपए का नाम ज्यूडिशल स्टैंप ना होने के कारण अधिवक्ताओं और वादकारिओ को ऊंचे दामों में स्टांप खरीदना पड़ रहा है अभिलंब छोटे स्टांप पेपर उपलब्ध कराए।

संचालन अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने किया। बैठक में चंद्रप्रकाश सिंह, शिवाराम सिंह, धर्मेंद्र ओझा, सुरेश कुमार सिंह, कामता प्रसाद यादव,टीटू गुप्ता, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजकुमार सिंह पटेल, संतोष यादव, राजेश यादव राज, विजय शंकर सिंह, मो याकूब, अभिषेक सिंह,नवीन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवद्वार धाम में हुआ संतसमागम, देश के विभिन्न प्रांतों से आये संतो ने लिया भाग

HIGHLIGHTS

  • शिवद्वार धाम में हुआ संतसमागम

घोरावल,सोनभद्र। स्थानीय तहसील में स्थित अति लोकप्रिय मंदिर शिवद्वार धाम में शुक्रवार की शाम गुप्त काशी दर्शन यात्रा का आगमन हुआ। जिसमे अयोध्या,काशी,मथुरा, वृदावान, छतीसगण,मध्यप्रदेश, विहार, झारखंड,अमरकंटक आदि प्रांतों के पूज्य संतो ने भाग लिया।

यात्रा का स्वागत शिवद्वार मंदिर के प्रधान पुजारी सुबास गिरी,मोहित,राघवेंद्र एवं शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया पूज्य संतो समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भगवान उमा महेश्वर का दर्शन पूजन किया गया।

Advertisement

मुख्य पुजारी सुबास गिरी द्वारा बताया गया कि शिवद्वार धाम में विराजमान भगवान कि प्रतिमा अलौकिक हैं भगवान प्रणय मुद्रा में विजमान हैं मूर्ति काले पत्थर से बनी हुई भगवान शंकर के पैर पर माता गौरी जी विराजमान हैं एक भगवान शिव चतुर्भुज रूप में है एक हाथ त्रिशूल दूसरे माता जी के मुख को स्पर्श किए हुए हैं,

Advertisement

तीसरे दर्पण दिखा रहे हैं तो चतुर्थ हाथ से माता जी के बाह को पकड़े हुए है। एसी अदभुद प्रतिमा देखकर छवि चित्त में बस जाता हैं  और दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता हैं अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र द्वारा कहा गया कि गुप्त काशी दर्शन यात्रा में पधारे पुज्यसंत समाज,जनप्रतिनिधि एवं

Advertisement

भक्तो का मंदिर समिति कि ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं इस यात्रा से प्रकृति,पर्यावरण,सनातन धर्म धर्म के प्रचार प्रसार हेतु जो यात्रा पूरे भारत के धर्मानुलंबियो को जोड़कर विश्व के कल्याण भावना से सप्त दिवसीय यात्रा का रात्रि विश्राम,भंडारा प्रातः काल स्नान पूजा पाठ,

Advertisement

स्थलीय धर्म स्थलों पर भ्रमण भंडारा आदि का प्रबंध क्षेत्रीय सहयोग से शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित है संस्थापक रवि चौबे गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट ने यात्रा के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए ट्रस्ट से जड़ने का अपील किए तो पूज्य संतो द्वारा यात्रा का खूब प्रसंसा और

Advertisment

आयोजन पर संस्थापक को खूब बधाई दिए सदर विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे संरक्षक ने कार्यक्रम में भाग लिया 5 बजे शाम से संतों के मुखारबिंद से भगवत संकीर्तन,भजन,कथा का अमृत वर्षा किया गया जिससे भक्तिमय माहौल बन गया सादर विधायक द्वारा संतसमाज को अंगवस्त्र भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किए

Advertisement

और अपने अनुभव एवं यात्रा के विषय में अपना वक्तव्य दिए रात्रि भंडारा में सदर विधायक भूपेश चौबे,माला चौबे,रमेश मिश्रा,सौरभ कांत तिवारी पूज्य संतो के साथ प्रसाद ग्रहण किए इस दौरान संदीप यादव,विनीत, शामा,संजय गुप्ता,अमित मिश्रा,कृष्ण कांत दुबे समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छेड़छाड़ के मामले में चकरिया चौकी के दीवान के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश

HIGHLIGHTS

  • चकरिया चौकी के दीवान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश
  • करीब दो माह पूर्व दलित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का है आरोप
  • विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र की कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक कोन को सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से अवगत कराने का दिया आदेश

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। करीब दो माह पूर्व चकरिया चौकी के दीवान शमशेर सिंह यादव द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने प्रभारी निरीक्षक कोन को एफआईआर दर्ज करने व सीओ से मामले की विवेचना कराने के साथ ही परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement

यह आदेश कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय दलित महिला द्वारा अधिवक्ता रोशनलाल यादव के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र पर दिया गया है।

Advertisement

दिए प्रार्थना पत्र में दलित महिला ने आरोप लगाया है कि 13 मई 2025 को प्रातः 4 बजे भोर की घटना है। चकरिया चौकी का दीवान शमशेर सिंह यादव शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पर आया और दरवाजा खटखटाने लगा और पूछा कि तुम्हारा पति घर पर है कि नहीं तो उसने बताया कि बारात में बाजा बजाने गए हैं।

Advertisement

इतना सुनते ही दीवान ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे चारपाई पर पटक कर जबरन छेड़छाड़ करने लगा। जब जोर जोर से रोने व चिल्लाने लगी तो उसका 12 वर्षीय बेटा भी जग गया और वह भी दरवाजे के बाहर रोने व चिल्लाने लगा।

Advertisment

शोरगुल की आवाज सुनकर गांव घर व आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो दीवान धक्का देकर उसे गिरा दिया और भाग गया। मौके पर मौजूद लोग पुलिस वाले के भय की वजह से उसे नहीं पकड़े। जब सुबह उसके पति आए तो पूरी बात उनसे बताई।

Advertisement

पुलिस के डर की वजह से चकरिया चौकी व कोन थाने पर सूचना देने नहीं गई। 16 मई 2025 को घटना की सूचना एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से भेजा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता रोशनलाल यादव के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए पुलिस द्वारा विवेचना कराया जाना आवश्यक मानते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

Advertisement

साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोन को चकरिया चौकी के दीवान शमशेर सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार नौवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • लगातार नौवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार नौवें दिन  रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement

सावन माह के नौवें दिन शनिवार को बलिराम, कलावती देवी, पप्पू अग्रवाल, सीता अग्रवाल, अशोक कुमार केसरी, शिवकुमारी केसरी, लक्ष्मण, रजवंती देवी, गुंजा चौरसिया, सपना वर्मा, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, भईया लाल, करुणा सिंह, सपना केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य,

Advertisement

शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, सविता मिश्रा, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें