लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के नेत्र शिविर में 182 मरीजों की जांच, मोतियाबिंद के 21 मरीज भेजे गए चित्रकूट ऑपरेशन के लिए
सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा शनिवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 182 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया गया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा एवं दवाएं भी वितरित की गईं।
Advertisment
शिविर में जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 21 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह व कुंवर सिंह समेत मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Advertisement
कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement
शिविर में कुल 48 मरीजों को निःशुल्क चश्मा एवं दवाएं दी गईं। क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने बताया कि 26 अप्रैल तक कुल 3830 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है और अब तक 6923 मरीजों की जांच हो चुकी है।
लायंस क्लब के पदाधिकारियों राधिका सिंह, हरीश अग्रवाल, दया सिंह, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, श्याम बाबू, मुकेश जायसवाल और अभय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर जारी है और अब तक सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज समाजसेवा की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
घटिया सड़क निर्माण पर PWD के अधिकारियों को सदर विधायक ने लगाई फटकार
PWD अफसरों को लगाई फटकार, बोले- नहीं सुधरे तो कार्यवाही भुगतने को रहे तैयार
सर्किट हाउस मे पीडब्लूडी मे नहीं बैठे विधायक भूपेश बाहर से ही ली अधिकारीयो की क्लास
सोनभद्र। विधानसभा क्षेत्रो में विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, सदर विधायक भूपेश चौबे ने, जब तेलगुड़वा से कोन तक बन रही लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल देख लिया।
Advertisment
तो जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक शुक्रवार को खुद निरीक्षण पर पहुंचे और मौके पर मिली अनियमितताओं पर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान सड़क की हालत देख विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य मानकों के विरुद्ध किया जा रहा है, जैसे गिट्टी-मिट्टी को ही दोबारा डालकर खानापूरी की जा रही हो। इस पर विधायक ने शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक बुलाई और ठेकेदार व PWD अधिकारियों को बुलाकर कड़े शब्दों में लताड़ा।
Advertisement
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित लोगों की मुख्यमंत्री से शिकायत कर सख्त कार्रवाई होगी।
Advertisement
विधायक भूपेश चौबे ने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा, जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह विकास कार्य नहीं, जनता के विश्वास के साथ धोखा है। अगर काम नहीं सुधरा तो भुगतने के लिए तैयार रहे। अधिकारी एसी कमरों मे बैठकर केवल खाना पूर्ति करते है।
Advertisement
भूपेश चौबे का यह रुख कोई नया नहीं है। वे पहले भी अपने क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त तेवर दिखा चुके हैं। लगातार दूसरी बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक भूपेश चौबे क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद सजग हैं, और यही वजह है कि उनके इस औचक निरीक्षण से लोगों में संतोष और उम्मीद की लहर है।
Advertisement
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार निर्माण कार्य में कितनी तत्परता और ईमानदारी दिखाते हैं। विधायक की इस सख्ती से अधिकारियों में हलचल।
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार सोलहवें दिन शनिवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
Advertisement
सावन माह के सोलहवें दिन शनिवार को ऋषिका केसरी, लकी केसरी, मनोज केसरी,अनिता केसरी, दीपक केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,
Advertisement
रामा त्रिपाठी, कालो देवी, हीरा सिंह को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
Advertisment
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व शेषनाथ मिश्रा महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
कारगील विजय दिवस का यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है – अनामिका चौधरी
कारगील विजय दिवस पर सैनिक सम्मान व संगोष्ठी का किया गया आयोजन
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा कारगील विजय दिवस के अवसर पर जय मां भगवती महाविद्यालय के प्रांगण मे पूर्व सैनिक सम्मान व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौधरी मौजूद रही। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अनामिका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने पुष्प अर्पित कर किया।
Advertisement
संगोष्ठी का अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला संयोजक कमलेश चौबे ने किया। पूर्व सैनिक कैप्टन वीके मिश्रा, लान्स नायक रामश्रृंगार, हवलदार के0के0 गिरी, सुबेदार मानिकचन्द्र जी, सिपाही धर्मवीर सिंह, सदानन्द यादव जी का मुख्यअतिथि अनामिका चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
Advertisement
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौधरी ने कहा कि 26 जुलाई का यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। आज हम सब यहाँ कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह वह दिन है जब 1999 में, हमारे वीर भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए,
Advertisement
कारगिल की दुर्गम चोटियों पर घुसपैठ करने वाले दुश्मनों को खदेड़ दिया था। और ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर तिरंगे की शान को फिर से स्थापित किया था। कारगिल युद्ध, जो 1999 के मई से जुलाई तक चला, भारतीय सेना के लिए एक असाधारण चुनौती थी। हमारे सैनिकों को अत्यधिक ऊँचाई, बर्फीले मौसम और कठिन पहाड़ी इलाकों में लड़ना पड़ा। दुश्मन ऊँची चोटियों पर बैठे थे,
Advertisment
जबकि हमारे जवानों को नीचे से ऊपर की ओर चढ़ाई करते हुए, गोलियों और तोपों के गोले का सामना करना पड़ा। लेकिन हमारे बहादुर जवानों ने हार नहीं मानी। उन्होंने पहले तिरंगा, फिर जीवन के मंत्र को आत्मसात करते हुए, अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों का सामना किया।
Advertisement
इस युद्ध में, हमने अपने कई वीर सपूतों को खोया, जिन्होंने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, राइफलमैन संजय कुमार और ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव जैसे अनगिनत नायकों ने अपनी वीरता से इतिहास रच दिया। उनकी शहादत हमें याद दिलाती है कि हमारी स्वतंत्रता और सुरक्षा कितनी अनमोल है।
कारगिल विजय दिवस केवल एक युद्ध में मिली जीत का जश्न नहीं है, बल्कि यह हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ बलिदान को याद करने का दिन है। यह हमें सिखाता है कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं।
Advertisement
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक 130 करोड़ भारतीयों और देश के सीमांओ की सुरक्षा का जूनून लेकर भारतीय सेना मे शामिल होते है, भारतवर्ष का इतिहास हमारे अमर जवानो की अदम्य वीरता त्याग और बलिदान की कहानियों से भरा पड़ा है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी देश के वीर जवानों व उनके परिवार के कल्याण के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित है। कारगील युद्ध में विषम परिस्थितियों मे हमारे जवानों ने अभूतपूर्व बलिदान देकर जिस तरह से पाकिस्तान को खदेड़ा उनका जितना भी सम्मान किया जाय वह कम है।
Advertisement
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है, जो हर पल हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं ताकि हम चैन की नींद सो सकें। आइए, हम सब मिलकर उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके परिवारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। अदम्य साहस और शौर्य की गाथाएँ हमारे भारतीय सैनिकों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और अपने अदम्य साहस का परिचय दिया।
AdvertisementAdvertisement
उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ, एक-एक चोटी को दुश्मन से मुक्त कराया। संगोष्ठी को अनुसूचित आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने भी संबोधित किया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्यरुप से नागेश्वर देव पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, प्रबंधक अखिलेश मिश्रा, कृष्णमुरारी गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, रामबली मौर्या, दिलिप चौबे, विनय श्रीवास्तव, रामनिवास तोमर, मीनू चौबे, अनिल सिंह, शंम्भू नारायण सिंह, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अतुल पाण्डेय, किरन त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए बनाया है डिप्टी सीएम, ब्रजेश पाठक से धरने पर बैठीं योगी की मंत्री के पूर्व सांसद पति बोले
यूपी के बदलापुर में सड़क निर्माण के विवाद में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर कोतवाली पहुंच धरने पर बैठ गईं। उन्होंने इंस्पेक्टर पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुये तत्काल थाने से हटाने की मांग की। देर शाम करीब नौ बजे पुलिस कप्तान थाने पहुंचे और लालपुर चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर करने व इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच कराने की बात मंत्री को बताई। तब जाकर मंत्री ने धरना समाप्त किया। करीब छह घंटे तक मंत्री धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान मंत्री के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी बात की।
पूर्व सांसद ने डिप्टी सीएम से की बात देर शाम कोतवाली पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने फोन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से फोन पर बात की। उन्होंने शिकायती लहजे में कहा कि- राजनीति छोड़ दें या हम फांसी पर लटक जाएं। आप अगर नहीं हम लोगों की सुरक्षा कर सकते हो। आपको डिप्टी सीएम इसलिए बनाया गया है न कि आप ब्राह्मणों की सुरक्षा करें। ब्राह्मणों के खिलाफ मुकदमे फर्जी लिखे जाएं, उन्हें गालियां दी जाएं और हम सभी लोग उनको वोट करते रहें। ऐसे तो नहीं चल पाएगा। फोन कटने के बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि लाओ रस्सी यहीं फांसी पर लटक जाएं
गौरतलब हो कि अकबरपुर नगर पंचायत के बदलापुर में विधायक निधि से एक सड़क का निर्माण हो रहा है। स्थानीय सभासद शमशाद ने गलत स्थान से सड़क बनाने की बात कहते हुए काम बंद करा दिया था। इसकी जानकारी राज्यमंत्री को हुई तो वह मौके पर पहुंचीं और काम शुरू कराया। काफी गहमागहमी के बाद ठेकेदार जहूर की तहरीर पर सभासद के खिलाफ काम में बाधा डालने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद नगर पंचायत चेयरमैन दीपाली सिंह और ईओ आशीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया।
हालांकि राज्यमंत्री ने डीएम को फोन कर जानकारी दी तो काम फिर चालू हो गया। इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद गुरुवार को बदलापुर गांव के बाबूराम की तहरीर पर अबरार, मो. युसुफ, असलम, यासिर के अलावा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवा पाण्डेय के खिलाफ अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही दोपहर बाद राज्यमंत्री कोतवाली पहुंच गईं और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर सतीश सिंह और लालपुर चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गईं। पुलिस कप्तान दोबारा ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने व इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच एएसपी को सौंपने की जानकारी दी। इसके बाद मंत्री समर्थकों के साथ थाने से हटीं।
सोनभद्र। शुक्रवार को इंडिया कैफ़े हाउस, रेणुकूट मे जिला हैमर बॉल संघ सोनभद्र की बैठक अध्यक्ष श्री संतोष कुमार पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष श्री मुकुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आहूत की गयी।
Advertisment
जिसमे अंडर 19 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप हेतु रणनीति बनाई गयी। उपरोक्त प्रतियोगिता हेतु संभावित तिथि 09 से 12अक्टूबर 2025 तय की गई।
Advertisement
इस अवसर पर संघ के सह सचिव प्रकाश मरांडी, सह सचिव अशोक कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष विनोद धर,सदस्य देवराज,मुर्शिद जमाल,मृत्युंजय, राकेश केशरी, ऋषिब श्रीवास्तव एव सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव उपस्थिति रहे।
Advertisement
उक्त प्रतियोगिता सोनभद्र हेड क्वाटर रॉबर्ट्सगंज मे आयोजित किया जायेगा। खेल मैदान भारतीय हैमर बॉल संघ के पदाधिकारीयों के आगमन के पश्चात् तय किया जायेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा RO/ARO परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ
सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार द्वारा आगामी RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया।
Advertisement
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने सभी पुलिसकर्मियों को उनकी भूमिका, कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति सजग व सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशीलता का आंकलन,
Advertisment
ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से उपस्थित रहने, निष्पक्ष एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सतत् सतर्क रहने की बात कही।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से14 वर्षीय बालक की मौत
संतोष दयाल
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडि़हरा ग्राम पंचायत में आज दिनाँक 25 जुलाई दिन शुक्रवार को लगभग 2 बजे हुई तेज गरज चमक के साथ बरसात के दौरान तेज आकाशीय बिजली रामनाथ पुत्र बबई के घर पर गिरी जो घर के दीवार को चीरती हुई प्रवेश की जिसमें घर में बैठा आशीष पुत्र रामनाथ उम्र लगभग 14 वर्ष आकाशीय बिजली के चपेट में आकर तत्काल मौके पर उसकी मौत हो गई।
Advertisement
तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया लड़के के पिता को भी आंशिक रूप से चोट आई है वह अपने परिवार का एकलौता पुत्र था जो उच्च प्राथमिक विद्यालय डडि़हरा में कक्षा 7 में पढ़ता था इस तरह की भयावह आपदा से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया व ग्रामीणों में कोहराम मच गया
Advertisement
इसका सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। गांव के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद यादव, युवा सपा नेता सन्त कुमार यादव, मंजू यादव ने प्रशासन से माँग किया है कि आए दिन बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली से लोगों की आकस्मिक जान चली जाती हैं यदि गांव में बिजली तड़ित यंत्र लगवा दिया जाता तो कुछ हद तक निजात मिल जाता। प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहयोग की माँग की/
दुष्कर्म के दोषी श्यामसुंदर को 10 वर्ष की कठोर कैद
25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व घर मे घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने का मामला
सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व घर मे घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisment
अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने करमा थाने में 13 नवंबर 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 19 सितंबर 2018 को सुबह 8 बजे उसकी नाबालिग लड़की खाना बना रही थी और वह उसे अकेली घर मे छोड़कर दवा लेने गई थी।
Advertisement
जब वापस घर आई तो देखा कि करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई टोला किरहिया पहाड़ी गांव निवासी श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू पुत्र लालमनी घर मे घुसकर उसकी नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार कर रहा था। बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जेठ और जेठानी के साथ ही आसपास के कई लोग आ गए।
Advertisement
इतने में जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए धमकी दिया कि अभी तुम्हारी बेटी के साथ बलात्कार किया हूं अब तुम्हारे साथ भी बलात्कार करुंगा तथा जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की मौखिक सूचना थाने पर दिया था, लेकिन दरोगा जी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन दौड़ाते रहे कोई कार्रवाई नहीं किया। तब एसपी सोनभद्र को शिकायती पत्र दिया।
Advertisement
एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
पशु तस्करों ने बेच दी सोलह भैंस, कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
घटना के एक माह बाद भी मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ
डूमरहर व शीश टोला के रास्ते सक्रीय है पशु तस्कर
बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के सेमरिया गांव निवासी किसानों के 16 पशुओं को पशु तस्करों ने बेच दी। ग्रामीणों ने पशु तस्करों की पहुंचान भी कर ली बावजूद इसके आज तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। हालत यह है कि ग्रामीणों को अब दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
Advertisement
विकास खण्ड बभनी के बचरा ग्राम पंचायत के सेमरिया गांव पशु के कारोबार पर जीवकोपार्जन करने वाला परिवार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है सेमरिया गांव निवासी गजाधर व गया प्रसाद सहित एक अन्य किसान की 16 भैंस पशु तस्करों की भेंट चढ़ गई। 18 जून को सेमरिया गांव के किसानों की सोलह भैंस गायब हो गई। जब भैंस घर नहीं आई तो किसानों ने भैंसों की खोजबीन शुरु किया।
Advertisement
लेकिन भैंसों का पता नहीं चला। कुछ दिनों बाद किसानों को भैंसों को ले जाने वाले तस्करों की पहचान हो गई। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज तक तस्करों को पुलिस पकड़ नहीं सकी न तो इन तस्करों पर मुकदमा ही दर्ज किया गया। ग्रामीण किसान अब जगह जगह अपनी पीड़ा लिए घुम रहे। किसानों की मानें तो लाखों की भैंस रोजगार के मुख्य साधन थे।
Advertisement
चोरो के शिनाख्त के बाद भी पुलिस का आरोपियों को न पकड़ पाने के कारण लोगों में तरह तरह की चर्चा भी है वहीं पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विकास खण्ड के छत्तीसगढ़ सीमा के शीश टोला, डूमरहर गांव के समीप जंगलों में आज भी पशु तस्करों का अड्डा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।
Advertisment
Advertisement
क्षेत्र के बड़होर गांव सहित डूमरहर गांव में तस्करों का फैला जाल
बभनी। विकास खण्ड के बडहौर और डूमरहर गांव तक पशु तस्करों के जाल का नेटवर्क का फैला हुआ है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांव में भी पशु तस्करों का बड़ा गिरोह काम कर रहा है जोकि समय समय पर सक्रिय हो जाता है।
सूत्रों की मानें तो तस्कर अपनी जान पर खेल कर यह कारोबार करते हैं रात के अंधेरा व कुछ लोगों की मिली भगत से यह कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। तस्करों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण भी अपना नेटवर्क तेजी से फैला रहे हैं।