आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
Advertisment
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे, जिसका विधायक, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
Advertisement
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि देश के 112 अति पिछड़े जिलों में सोनभद्र भी शामिल है, यहां पर छह सूचकांक के आधार पर काम करना है। स्वयं सहायता समूह के द्वारा तमाम ऐसे कैसे कार्य किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सोनभद्र में विकास कार्य कराने के लिए पर्याप्त धन मुहैया करा रही हैं। हर गरीब तबके व्यक्ति को आवास, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, इसी का परिणाम है कि सोनभद्र में चहुंओर विकास कार्य दिखाई दे रहा हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करते हुए पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को दूर करना होगा। विशिष्ट अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि नीति आयोग ने सुधार की जिन जनपदों और ब्लाकों का चयन किया है, जिसमें सोनभद्र शामिल है।
Advertisement
हालांकि अब पूरे देश में सुधार के क्षेत्रों में सोनभद्र अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिले के अधिकारियों और कर्मियों की मदद से आने वाले दिनों में सोनभद्र पहली स्थान पर पहुंचे, इसके लिए कार्य किया जा रहा। मूलभूत सुविधाओं के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है।
Advertisement
बीएसए मुकुंद आनंद पाण्डेय ने बताया कि देश में परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में छठवें स्थान पर है। दिव्यांग छात्र और छात्राओं के लिए उनके उपयोग की सामग्री इसके लिए कार्ड किया जा रहा। मूलभूत सुविधाओं के बिना अच्छे जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है।
इस मौके पर डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शर्मा, डॉ शुभम त्रिपाठी, एम०जी रवि,पूजा,मोहित समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 22वें दिन शुक्रवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
Advertisement
सावन माह के 22वें दिन शुक्रवार को दीपक केसरी, अंजना कुमारी, विमला देवी, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, रूचि केसरी, उर्मिला देवी, मनोज केसरी, गोविंद गुप्ता, कालो देवी, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,परमानंद मौर्य, खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्या, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,
Advertisement
रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
Advertisement
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में भुनेश्वर महाराज, शेषनाथ मिश्रा जी महाराज, राजेंद्र महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा शुक्रवार को विद्युत विभाग के लाइनमैनो में सुरक्षा उपकरण किट का वितरण किया गया
सुरक्षा किट पाते ही कर्मियों के खिल उठे चेहरे खिल
कार्मिक बोले अब लाईट बनाना हुआ और आसान
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में बिजली विभाग की तरफ से विद्युत तंत्र में कार्यरत कार्मिकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरणों का वितरण कार्यक्रम किया गया।
Advertisement
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्मिकों को किट वितरित किया। उधर सुरक्षा किट पाते ही कर्मियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
Advertisement
कहा कि किसी भी मौसम में लाइनमैन ही खराब विद्युत व्यवस्था को ठीक करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ निचले पायदान पर काम करने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी कार्य कर रहे हैं। बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
Advertisment
Advertisement
पिछले सरकारों में बिजली की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता था। वर्तमान की यूपी सरकार शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली दे रही है। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कर्मियो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किट वितरित किया जा रहा है। एक्सईएन शशि भूषण ठाकुर मौजूद रहे।
विविध कार्यक्रमों के साथ गोस्वामी तुलसीदास जी की 528वीं जयंती मनी
अतिथियों को किया गया सम्मानित
घोरावल तहसील क्षेत्र के श्री रघुनाथ मंदिर देवगढ़ में हुआ आयोजन
सोनभद्र। श्री रघुनाथ-मन्दिर देवगढ़ तीर्थक्षेत्र न्यास, देवगढ़, सोनभद्र के तत्वावधान में वेणीविलास अतिथिगृह के सभागार में कलिपावनावतार गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयन्ती वृहस्पतिवार को सोल्लास सम्पन्न हुई।
Advertisement
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सन्त श्याम प्रसाद दास, अभय दास, किशन दास के नेतृत्व में भगवन्नाम-संकीर्तन का आयोजन हुआ। तदुपरान्त संरक्षक श्री वृद्धेश्वरनाथ पीठाधीश्वर महन्त डॉ. योगानन्द गिरि जी महाराज, सभाध्यक्ष पण्डित अजय शेखर, मुख्य अतिथि पण्डित सुधाकर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि रामनाथ शिवेन्द्र द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र के सम्मुख दीप-प्रज्ज्वलन से द्वितीय सत्र ‘काव्य-निशा’ का शुभारम्भ हुआ।
Advertisement
कविवर ईश्वर विरागी की वाणी-वन्दना से काव्य-निशा का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर डॉ. अनुज प्रताप सिंह (मिर्ज़ापुर), दिनेश गुक्कज (प्रतापगढ़), अमरनाथ तिवारी ‘मणि’ (देवरिया), डॉ. लालजी सिंह बिसेन, एड. अशोक तिवारी, कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, कवयित्री दिव्या राय, एड. प्रद्युम्नकुमार त्रिपाठी ‘पद्म’, प्रभात सिंह चन्देल, रामनाथ शिवेन्द्र,
Advertisement
कविराज पण्डित रमाशंकर पाण्डेय ‘विकल’ ने अपनी हिन्दी और भोजपुरी की कविताओं का सस्वर काव्य-पाठ किया। अभ्यागत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार, इतिहासकार डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ‘संजय’ एवं काव्यात्मक संचालन कवि दिलीप सिंह ‘दीपक’ ने किया। इस अवसर पर राजर्षि बाबू राम प्रसाद सिंह देवगढ़, स्वामी अरविन्द, राजेश सिंह राष्ट्रवादी, बाबू महेन्द्र बहादुर सिंह, सन्दर्भ पाण्डेय, अजीत सिंह परमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह ‘राजेश’, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ‘बृजेश’, मिश्रीलाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
परेड में सम्मिलित सभी JTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव
यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
Advertisement
इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त JTC आरक्षियों व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव।
इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Advertisement
तथा एसपी द्वारा जेटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्युटर कक्ष, आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए ।
जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ लोगों की मदद से कई मेडिकल स्टोर पर नशीले के टैबलेट बेचे जा रहे हैं।
सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ लोगों की मदद से कई मेडिकल स्टोर पर नशीले टैबलेट बेचे जा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। राबर्ट्सगंज में संचालित एक मेडिकल स्टोर से जुड़ा व्यक्ति छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक नशीले टैबलेट की सप्लाई करता था।
Advertisment
गुरुवार की रात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की सहयोग से राबर्ट्सगंज के एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर नशीले टैबलेट की सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही नशीले टैबलेट की बिक्री करने वालों में हड़कप मच गया।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। 30.06.2025 को पुलिस को रात्रि को जरिये मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला था कि टिकरापारा बिलासपुर निवासी कुनाल रजक अपने एक अन्य साथी के साथ पुराना बस स्टैण्ड के आस पास नशीले टैबलेट बेचने के फिराक में घुम रहा है।
प्रकरण में विधिवत कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण में आरोपी प्रिंस बारी, राहूल कुमार पाटले और कुनाल रजक न्यायिक रिमांड पर है। पूछताछ में प्रिंस बारी ने बताया कि वह अबिकापुर निवासी अभिषेक बारी के साथ मिलकर रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले एक युवक से नशीला टेबलेट मंगवाकर बिलासपुर में राहुल कुमार और कुनाल रजक के माध्यम से बेचते थे।
गुरुवार की रात में बिलासपुर जिले की फोर्स ने राबर्ट्सगंज में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर से युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई। उधर जैसे ही लोगों को पता चला कि पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह नशीले टैबलेट का कारोबार करता है
तो एक बार लोगों को विश्वास नहीं हुआ। कुछ लोगों ने बिलासपुर की पुलिस से बातचीत कर सच्चाई भी जानी। पुलिस ने युवक के खिलाफ नशीले टैबलेट के कारोबार करने के संबंध में पुख्ता साक्ष्य होने की जानकारी दी।
पूर्व में नशीले टैबलेट बेचे जाने का हो चुका है खुलासा
सोनभद्र। जिले में पूर्व में पुलिस के हाथ से चढ़े कुछ नशेड़ियों ने भी पूछताछ के दौरान कई मेडिकल स्टोर से नशीले दवाएं बेची जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन संबंधितों ने कारवाई नहीं की। इस वजह से जिम्मेदार लोगों के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जिले को मोबाइल रक्त संग्रह वैन, डीएम, सीडीओ, प्राचार्य और भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से मुहैया कराई गई मोबाइल रक्त संग्रहण और परिवहन का गुरुवार को ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और कॉलेज के प्रिंसपल डॉ सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा सरकार ने रक्त परिसंचरण सेवाओं के सुदृढीकरण की कड़ी में मोबाइल ब्लड बैंक की सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। मोबाइल ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण एवं परिवहन किया जा सकेगा।
Advertisment
डीएम ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वाहनों में ऑटोमेटेड डोनर कॉउच, ब्लड कलेक्शन मॉनीटर, ट्यूबसीलर, रक्त क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, डिजीटल थर्मामीटर, इंकलेट विशेष एलईडी लाइट आदि उपलब्ध है।
Advertisement
सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा मोबाइल रक्त संग्रहण और परिवहन वाहन वरदान को साबित होगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्राचार्य डॉ सुरेश सिंह ने कहा मोबाइल रक्त संग्रहण और परिवहन वाहन मिल जाने से लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में सहयोग मिलेगा।
Advertisement
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जिले को गोद लिया है। इस मौके पर सीएमएस बीसागर, डॉ अशोक, डॉ तपन मंडल, डाक्टर अंकित, डाक्टर विजय, डाक्टर अपूर्व झा, डाक्टर मनोज, कमलेश चौबे, टीटू मेहता, बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, आशीष केशरी, प्रसन्न पटेल, महेश्वर चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ दीप्ति सिंह ने किया।
ग्राम पंचायतों में लोक कला को मिलेगी संजीवनी, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मिलेंगे वाद्य यंत्र: जिलाधिकारी बी.एन. सिंह
लोक कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में दिए जाएंगे एक-एक सेट वाद्य यंत्र, 10 अगस्त तक करें आवेदन
सोनभद्र। जनपद के आ की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जानकारी दी है कि संस्कृति विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण, प्रस्तुतिकरण और गुरु-शिष्य परंपरा को संजीवनी देने हेतु वाद्य यंत्रों का वितरण किया जाएगा।
Advertisment
इस योजना के अंतर्गत हरमोनियम, ढोलक, झांझ, मंजीरा और घुंघरु सहित एक सेट वाद्य यंत्र अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यह वाद्य यंत्र चयनित ग्राम पंचायतों को चरणबद्ध रूप से दिए जाएंगे, जिन्हें संबंधित समितियों द्वारा चयनित कर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वितरित किया जाएगा।
Advertisement
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राम पंचायतों को पूर्व में वाद्य यंत्र मिल चुके हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाएगा और अन्य पात्र ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। वाद्य यंत्रों के रख-रखाव और उपयोग की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।
Advertisement
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बजट की उपलब्धता और शासन की अनुमति के अनुसार लोक कलाकारों को व्यक्तिगत रूप से भी वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
Advertisement
इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक ग्राम पंचायतों को चाहिए कि वे अपने आवेदन पत्र 10 अगस्त 2025 तक जिला पर्यटन अधिकारी कार्यालय या जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र में जमा कर दें। यह पहल न केवल लोक कलाओं को जीवंत बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि गांवों में सांस्कृतिक चेतना को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला स्तर पर हुई अभिमुखीकरण बैठक
11 अगस्त को खिलाई जाएगी अल्बेण्डाजॉल की गोली
सोनभद्र। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की।
Advertisement
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. जी. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में दो बार अगस्त और फरवरी में मनाया जाता है। इस वर्ष का पहला चरण 11 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अल्बेण्डाजॉल की गोली दी जाएगी। जिन बच्चों को किसी कारणवश 11 अगस्त को दवा नहीं दी जा सकेगी, उन्हें 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस के तहत गोली दी जाएगी।
Advertisement
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आंतरिक कृमि संक्रमण से मुक्त कराकर उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जीवन स्तर में सुधार लाना है। डॉ. कीर्ति आजाद बिंद-उप मुख्य चिकित्साधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने कहा कि कृमि संक्रमण से पीड़ित बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, खून की कमी, भूख न लगना जैसी समस्याएं आम होती हैं, जो उनके समग्र विकास को प्रभावित करती हैं। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय कर अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में उपस्थित अन्य अधिकारियों में डॉ. प्रेमनाथ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. सूबेदार प्रसाद (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. गिरधारी लाल (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अपने स्तर से अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया
जयंती पर पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज को किया गया
तीन लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए किया गया सम्मानित
सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान सभागार में हुआ आयोजन
सोनभद्र। सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान सभागार में पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज के जयंती कार्यक्रम पर वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्रीय संचेतना समिति व “गुप्त काशी विकास परिषद” के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
स्वागत भाषण देते हुए डॉ अवधेश दीक्षित, संस्थापक काशी कथा न्यास ने कहां की सोनभद्र का रामलीला मैदान का सभागार पूज्य तुलसीदास जी के संगोष्ठी का गवाह बन रहा है कि गुप्तकाशी धरा से तुलसी जयंती की अविरल गंगा धारा प्रवाहित होने जा रही है जिसका संयोजन महामना की कुटिया के भारत अध्ययन केंद्र,
Advertisment
भोजपुरी अध्ययन केंद्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, गुप्तकाशी विकास परिषद और राष्ट्रीय संचेतना समिति जो पंच योजकत्व संस्थायें हैं मिलकर के पंच परिवर्तन की व्यवस्था हेतु योजना एवं रूपरेखा तैयार कर रही हैं मैं इन सभी के समस्त सदस्यों का इस व्यवस्था परिवर्तन हेतु स्वागत करता हूं।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो प्रभाकर सिंह समन्वयक,भोजपुरी अध्ययन केंद्र एवं प्रोफेसर ,हिंदी विभाग,काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अहंकार मुक्त जीवन ही वास्तविक सुख की कुंजी है।
Advertisement
पूज्य तुलसीदासजी ने अपने समसामयिक मुगल शासन की कुव्यवस्था का चित्रण अपनी रचनाओं में किया है।विशेषकर उनकी रचना ‘कवितावली’ में मुगल शासन व्यवस्था में किसानों की त्रासद स्थिति और लोगों के जीविका विहीन होकर दर-दर भटकने का चित्रण मिलता है।अकाल, भुखमरी, महामारी और बेरोजगारी जैसे वातावरण से जनता जूझ रही थी और मुगलिया शासकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था।
विशिष्ट अतिथि अभिजीत् कुमार, निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य तुलसीदास जी ने रचनाओं में समाज के हर वर्ग के कल्याण की बात की है और इसे ही अपने काव्य का उद्देश्य माना है। तुलसीदास मानते थे कि रामकथा लोगों का कल्याण करने वाली और कलियुग के पापों को हरने वाली है।
Advertisement
विशिष्ट स्थिति डॉ अमित कुमार पांडे विजिटिंग फेलो,भारत अध्ययन केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य तुलसीदास ने रामचरितमानस में रामकथा को “मंगल करनि कलि मल हरनि” कहकर, इसे कल्याणकारी और पापों का नाश करने वाला बताया है।
Advertisement
और समन्वय की भावना से तुलसीदास ने अपने साहित्य में विभिन्न मतों और विचारधाराओं के बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश की है। उन्होंने राम को शिव का उपासक और शिव को राम का उपासक बताया है, जिससे ज्ञानमार्गी और भक्तिमार्गी लोगों में एकता स्थापित हो सके।
Advertisement
गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक चतुर्वेदी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य पाद प्रभु तुलसीदास ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी विषमताओं को दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने भरत और निषादराज को गले मिलते हुए दिखाया है, और राम को भीलनी शबरी के झूठे बेर खाते हुए दिखाया है।
Advertisement
पारस्परिक स्नेह और आदर का भाव तुलसीदास ने अपने साहित्य में भाई-भाई, पिता-पुत्र, सास-बहू, राजा-प्रजा, गुरु-शिष्य, गृहस्थी-संन्यासी, विभिन्न धर्मावलंबियों के बीच स्नेह और आदर के भाव को अभिव्यक्त किया है। तुलसीदास ने अपने साहित्य में सदाचार, मर्यादा और कर्तव्य पालन पर जोर दिया है। उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रस्तुत किया है, जो अपने वचनों और कर्मों में सदैव मर्यादा का पालन करते हैं।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंडित पारसनाथ मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार,संरक्षक गुप्त काशी विकास परिषद ने कहा कि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसीदास जी हिन्दी के ऐसे कवि हैं जिन्होंने काव्य रचना का मूल उद्देश्य लोक मंगल का हि विधान स्वीकार किया है। मंगल शब्द विभिन्न अर्थों में प्रयुक्त होता है शुभ, कल्याण, सौभाग्य, कल्याणप्रद, प्रसन्नता, आनंद इत्यादि।
Advertisement
तुलसीदास जी ने दो कृतियां भी लिखी हैं जिसमें मंगल शब्द प्रयुक्त हुआ है, पार्वती मंगल और जानकी मंगल। परंतु जब मंगल लोक के साथ जोड़ दिया जाता है तो वहां कल्याण या आनंद या उल्लास अर्थ प्रधान करता है लोक मंगल का अर्थ है लोक कल्याण।
Advertisement
रामचरितमानस उनकी कालजयी रचना है जिसमें लोकमंगल की भावना का विधान देखने को मिलता है। इसलिए इनके काव्य में राम गुणशीलता के दर्शन, लोक कल्याण समन्वय की भावना, भक्तिभावना, प्रकृति प्रेम, गुण महिमा, सत्संग, नारी चित्रण, दार्शनिकता और स्वान्तः सुखाय जैसी भाव भरी काव्य के दर्शन होते हैं ।
Advertisment
इसीलिए तुलसीदास को लोकमंगल का लोकनायक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना की, जो आम लोगों की भाषा (अवधी) में थी और उनके जीवन, मूल्यों और आदर्शों को व्यक्त करती है। उन्होंने समाज में समन्वय, प्रेम, और भक्ति का संदेश दिया, जिससे वे लोगों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हुए और उन्हें ‘लोकनायक’ की उपाधि मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सत्यपाल जैन ने कहा कि लोकमंगल का अर्थ है लोगों का कल्याण या जनता की भलाई। यह शब्द समाज के सभी लोगों के हित और सुख-शांति के लिए किए जाने वाले कार्यों को दर्शाता है। तुलसीदास भक्तिकाल की राम काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि है।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जगदीश पंथी, राष्ट्रीय कवि भोजपुरी व राष्ट्रीय संचेतना समिति के संस्थापक ने कहा की तुलसी ने रामचरितमानस के ज़रिए भगवान राम की भक्ति को घर-घर तक पहुँचाया है। जहाँ तुलसी का साहित्य भक्ति-भावना जागृत करता है वही सामाजिक चेतना का भी प्रसार करता है। तुलसीदास की सामाजिक और लोकवादी दृष्टि मध्यकाल के अन्य कवियों से अधिक व्यापक और गहरी है।
Advertisement
कार्यक्रम सभी अतिथियों ने मिलकर विक्रम संवत 2082 का तुलसी सम्मान राष्ट्रीय भोजपुरी कवि सिपाही पांडे ‘मनमौजी’ को एवं सरस्वती श्री सम्मान सेवानिवृत्ति अध्यापिका श्रीमती विमला देवी को तथा दयाराम पांडे स्मृति सम्मान अजय कुमार चतुर्वेदी ‘कक्का’ को दिया। कार्यक्रम में गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी,
Advertisement
संरक्षक पारस मिश्रा, राष्ट्रीय संचेतना समिति के संस्थापक जगदीश पंथी, काशी कथा न्यास के संस्थापक डॉक्टर अवधेश दीक्षित, भारत अध्ययन केंद्र के विजिटिंग फेलो डॉ अमित कुमार पांडे, भोजपुरी अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रोफेसर प्रभाकर सिंह, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक डॉ अभिजीत् कुमार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख धनंजय पाठक, नागेंद्र पाठक, सत्येंद्र तिवारी, दयाशंकर पांडे,
Advertisement
अनूप कुमार मिश्रा,आशुतोष पाण्डेय, बिनोद चौबे,भईया लाल,कृष्ण मुरारी गुप्ता, ललितेश मिश्रा, सतीश सिंह, किशोरी लाल, विनय सिंह,ओमप्रकाश मिश्रा, बलराम सोनी उपस्थित रहे। [कार्य क्रम विशेष-गुप्त काशी विकाश परिषद, काशी कथा न्यास, राष्ट्रीय संचेतना समिति पुरे वर्ष गोस्वामी तुलसी दास रचित रामचरितमानस जनपद में वितरित करेगा]