लगातार तीसरे दिन ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षासूत्र बांधा
सोनभद्र। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आध्यात्मिक संस्था की ओर से लगातार तीसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य सेवा से भविष्य में जुड़ने वाले एएनएम, जीएनएम, बीएस-सी नर्सिंग, डी फार्मा तथा इमरजेंसी एण्ड ट्रामा केयर डिप्लोमा के 320 विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा रक्षासूत्र बाँधा गया। का
Advertisment
साईं हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के सभागार में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में समस्त टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन दीदी ने कहा कि आपको स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाना है।
Advertisement
इसके लिए आप सभी को अपनी आत्मा को नकारात्मकता और मनोविकारों से तथा शरीर को मादक द्रव्यों के सेवन से रक्षा करना आवश्यक है। तभी आप तन और मन से स्वस्थ होकर अपने जिम्मेवारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर सकते हैं। वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों में स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत बड़ी चुनौती है।
AdvertisementAdvertisement
आप ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करके अपने दायित्वों का सहजता पूर्वक निर्वहन कर सकते हैं। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से हमारी आंतरिक चेतना और मानसिक शक्तियां जागृत होती हैं ।
Advertisement
इस अवसर पर साईं कॉलेज आफ नर्सिंग के प्रिंसिपल ब्लेजी जार्ज, प्रबंधक मनोज कुमार तथा शिक्षक गण दिव्यांशी बोस, रागिनी श्रीवास्तव, मायाशाह, रुखसाना परवीन, वसुंधरा मिश्रा,आकांक्षा मौर्य, विनय पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके प्रतिभा बहन, बीके सीता बहन, बीके सरोज बहन, बीके कविता बहन ने सक्रिय सहयोग दिया। साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज आफ नर्सिंग के डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह ने रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया।
सोनभद्र। सोमवार को सन वैली पब्लिक स्कूल वाराणसी में इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया | जिसमें सभी जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया | जिसमें यूनियन शोटोकन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया इमरती कॉलोनी रॉबर्टगंज सोनभद्र से भी सभी बच्चों ने भी प्रतिभाग किया | इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप वाराणसी में सोनभद्र के बच्चों ने भी प्रतिभाग कर मेडल हासिल किया, जिसमें ऐसी – गोल्ड, लावण्या – गोल्ड, ऋषि राज – गोल्ड, अथर्व – गोल्ड, शारव – सिल्वर, जागृति – ब्रोंज, विदित – ब्रोंज,शिवांश – ब्रोंज विजयी रहे |
तालाब में युवक किन परिस्थितियों में गिरा इसकी जांच पुलिस कर रही है
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के राम सरोवर तालाब में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव उतराया मिला, जिसकी सूचना तत्काल लोगो मे स्थानीय पुलिस को दिया। वही तालाब के आसपास लोगों में हड़कम्प मच गया।
Advertisement
इस सम्बंध में कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि दोपहर बाद सूचना मिली एक युवक का शव तालाब में उतरा रहा है।
Advertisement
मौके पर पुलिस पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतक युवक की शिनाख्त सुरेश पुत्र बाबूलाल भारती 23 वर्ष निवासी टैगोर नगर कोतवाली सदर बताया गया। इस सूचना को उनके परिजनों को देते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सम्भव दिवस में प्राप्त सभी शिकायतो का हुआ निस्तारण
अवैध अतिक्रमणकारियों को दिया जा रिमाइंडर: रूबी प्रसाद
सोनभद्र । जनपद में एकमात्र नगर पालिका सहित नौ नगर पंचायतो में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ज्यादातर समस्या साफ सफाई और शुद्ध पेयजल की आयी जिसका तत्काल ही निस्तारण किया गया।
Advertisment
जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद में रुबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर में अवैध अतिक्रमण किए हुए लोगों के खिलाफ नोटिस रिमाइंडर भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तत्कम में जनसुनवाई दिवस में प्राप्त किया।
Advertisement
नगर निकायों में सम्भव दिवस पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 6, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4. नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, नगर पालिका कर्मचारी अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, सुजीत आदि उपस्थित रहे।
AdvertisementAdvertisement
र निकायों में सम्भव दिवस पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 6, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4. नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई
Advertisement
जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, नगर पालिका कर्मचारी अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, सुजीत आदि उपस्थित रहे।
सौ बर्फ की सिल्लियों से बने बाबा बर्फानी के शिवलिंग, दर्शन को उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
ओबरा, सोनभद्र। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को ओबरा नगर स्थित श्रीराम मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी बर्फ की 100 सिल्लियों से बनाये गए बाबा बर्फानी के शिव लिंग के दर्शनों के लिए बूंदा बांदी के बीच शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
Advertisement
ओबरा नगर के श्रीराम मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। लोग लाइन में लग कर बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं। भक्तों के द्वारा फूल माला के साथ दूध से बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। इस दौरान भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया जा रहा है।
Advertisement
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जिले ही नहीं आसपास के दो-तीन प्रदेशों के लोग जलाभिषेक करने को पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी भक्तों के दर्शनों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Advertisement
बता दें की 15 वर्षों से श्रीराम मंदिर कमेटी के द्वारा बर्फ की बड़ी-बड़ी सिल्लियों से 6:15 फुट बड़ी शिवलिंग बनाई जाती है। जबकि बर्फ की सिल्लियों से 10 छोटी शिवलिंग भी स्थापित की जाती है। सुबह 6:00 से सिंगर और आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाते हैं
AdvertisementAdvertisement
जो देर रात 9:00 बजे तक खुले रहते हैं। बाबा बर्फानी के नाम से प्रसिद्ध इस शिवलिंग का दर्शन करने के लिए जिले से सेट चार अन्य प्रदेश झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शिव भक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं।
Advertisement
इस दौरान श्री राम मंदिर कमेटी के द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता है और भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है। वहीं भारी भीड़ देखते हुए चप्पे-छाप पर पुलिस तैनात रहती है।
ओबरा सीओ हर्ष देव पाण्डेय के साथ ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहकर भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रख शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।
Advertisement
वही राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतीश पांडेय ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बर्फ की 100 सिल्लियों से बने बाबा बर्फानी की भव्य शिवलिंग के दर्शनों के लिए दूर दराज के इलाकों से भक्त पहुंच रहे हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं वहीं भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।
वही हजारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने से किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इसलिए ओबरा सीओ हर्ष देव पांडेय व थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का देखरेख कर रहे हैं।
13 सितम्बर को आयोजित होगा लोक अदालत, 30 सितम्बर तक चलेगा “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” थानेदारों को अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने दी हिदायत
सोनभद्र। 04 अगस्त सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों संग बैठक कर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु कार्य योजना की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Advertisement
थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनहित में विभागीय व अन्य मामले यथाशीघ्र उचित प्लेटफार्म से समापन करायें। बताया कि जनपद सोनभद्र में 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने बैठक में प्रकाश डाला कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय, अपराधिक शमनीय वाद,
Advertisement
धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंसेस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण तथा विद्युत एवं जल बिल वाद हो या सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधितवाद, विशिष्ट व्ययादेश अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी समझौते के आधार पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किया जाएगा।
Advertisement
हिदायत दी कि अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामिला सुनिश्चित करने और समझौते के आधार पर केस निस्तारित कराया जाये। अलावा इसके जनपद सोनभद्र में 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाये जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान पर भी प्रगति की जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र यादव ने ली और मनोयोग से जनहित में प्रचार प्रसार सहित आमजन को लाभान्वित करने पर बल दिया। जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।
Advertisement
मध्यस्थता के लिए कौन से मामले संदर्भित होंगे?
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने थाना प्रभारियों से बताया कि मध्यस्थता अभियान में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं,
Advertisment
पारिवारिक वाद, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण तथा विद्युत एवं जल बिल वाद हो या सर्विस में वेतन से संबंधित वाद, विशिष्ट व्ययादेश अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। श्री यादव ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु सम्मिलित प्रयास किया जाये ताकि अधिकाधिक जनों को इसका लाभ मिल सके।
ओबरा नगर में आबकारी नियमों की अनदेखी कर संचालित शराब दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
ओबरा, सोनभद्र। नगर के मुख्य मार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब ,बीयर देशी शराब की दुकानों के कारण आए दिन उत्पन्न हो रही सामाजिक व धार्मिक अशांति को लेकर छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल संख्या – 40020025009428 पर आबकारी विभाग को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में यह स्पष्ट किया गया था कि उक्त दुकानें नगर के बीचोबीच,
Advertisment
धार्मिक स्थलों (गुरुद्वारा, मंदिर), शैक्षणिक संस्थानों और रिहायशी इलाकों के अत्यंत निकट स्थित हैं, जिससे क्षेत्रीय जनमानस को विवाद, गाली-गलौज, अभद्रता और कभी-कभी दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का निरंतर सामना करना पड़ता है शिकायत के बाद विभाग द्वारा बिना किसी भौतिक सत्यापन के रिपोर्ट लगाकर मामला समाप्त कर दिया गया,
Advertisement
जिससे शिकायतकर्ता ने पुनः रिमाइंडर के रूप में दोबारा शिकायत प्रस्तुत की। इस पर 4 अगस्त 2025 को आबकारी निरीक्षक ओबरा नगर में मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जब छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी को विभागीय निरीक्षण की सूचना मिली तो वे स्वयं मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण अधिकारी से स्पष्ट रूप से पूछताछ की कि जब स्थानीय निवासी बार-बार शिकायत कर रहे हैं, जनमानस त्रस्त है, तो विभाग निष्क्रिय क्यों है?
Advertisement
अभिषेक अग्रहरी द्वारा पूछे जाने पर अधिकारी ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि “यह राजस्व का मामला है, हम कुछ नहीं कर सकते।” इस पर प्रार्थी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शराब की दुकान स्वीकृति के दौरान स्थानीय जनमानस की सहमति लिया जाना अनिवार्य प्रावधान है,
Advertisement
जिसकी अनदेखी की गई है। यदि यह दुकानें किसी एकांत स्थान पर स्थानांतरित कर दी जाएं तो न तो धार्मिक वातावरण बाधित होगा, न ही आम जनमानस को मानसिक व आर्थिक क्षति झेलनी पड़ेगी शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि दुकान के बगल में गुरुद्वारा, मंदिर और नगर के सम्मानित नागरिकों के आवास हैं, जिनके सामने प्रतिदिन असामाजिक गतिविधियाँ,
Advertisement
अपशब्दों का प्रयोग, झगड़े और मानसिक उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं। इन समस्याओं के प्रति विभाग की निष्क्रियता जनता में कानून के प्रति अविश्वास और आक्रोश पैदा कर रही है अंत में छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र उचित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थानीय जनमानस के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
जड़ीबूटी दिवस के रूप में मना आचार्य बालकृष्ण जी का 53वां जन्मदिवस
वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
सोनभद्र। पतंजलि योग समिति सोनभद्र एवं पतंजलि किसान सेवा समिति सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार की प्रातःकालीन योग सत्र में जड़ीबूटी दिवस के रूप में आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisment
मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज भारतीय आयुर्वेद पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म 4 अगस्त 1972 को हरिद्वार में हुआ। आयुर्वेद क्षेत्र में अहम योगदान के लिए इन्हें जाना जाता है। इसलिए आचार्य जी के मार्ग के अनुशरण का संकल्प हमें लेना होगा।
Advertisement
जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी,पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण यादव व जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय के नेतृत्व व सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार नियमित योग कक्षा में प्रातःकालीन योग सत्र के पश्चात पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश जी व मिर्जापुर जनपद जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति शिवपुरत योगी के कर कमलों से आचार्य बालकृष्ण जी के मस्तक पर टीका लगाकर, माल्यार्पण कर भव्य आरती के साथ बडे
Advertisement
धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया। सभी अतिथियों दुर्गेश योगी जी, शिवमुरत जी , प्रमुख योग शिक्षक प्रतापगढ़ राजेश योगी जी का स्वागत, जनपद के प्रमुख संरक्षक, मार्गदर्शक , संयोजक, पदाधिकारीयों द्वारा अंगवस्त्र व उपहार देकर किया गया। राज्य प्रभारी द्वारा पौधारोपण व पौध वितरण भी किया गया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव,
भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख संरक्षक शेष मणी तिवारी, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, महिला पतंजलि योग समिति सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी जी,चंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल सिंह ,नागेश सिंह , शिवनाथ सिंह,गोपाल दास केसरी ,बलदाऊ श्रीवास्तव, पन्नालाल सोनी ,हरी प्रसाद यादव ,विमल कुमार सिंह ,नागेंद्र नाथ चौबे ,
Advertisement
रूप नारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण पांडेय,डॉक्टर मनोज चौधरी , अभय नारायण सिंह, संजय कुमार,अशोक कुमार गुप्ता ,सुरेश कुमार गुप्ता, रामबाबू ,पंचम, उमेश तिवारी ,प्रेम प्रकाश शुक्ला ,विनोद कुमार मिश्रा , पुरुषोत्तम प्रजापति, राजू प्रसाद सोनी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, मुकेश सोनी, संतोष कुमार प्रजापति सुमित काफी संख्या में देवतुल्य योग साधक उपस्थित रहे।
Advertisement
इस अवसर पर बहन शालिनी, छाया तिवारी द्वारा पतंजलि योग समिति की सदस्यता ग्रहण की गई, राज्य प्रभारी द्वारा उन्हें रसीद व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र जनपद में योग को घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने में सोनभद्र की मीडिया भाइयों का बहुत बड़ा योगदान रहता है, इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को राज्य प्रभारी द्वारा अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
युवा योगी अनिल कुमार चौरसिया द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कर सभी को योग के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख योग शिक्षक विमल कुमार सिंह द्वारा आयुर्वेदिक पौधों से होने वाले लाभ को समझाया गया।
Advertisement
दयानंद मौर्य व जितेंद्र सिंह द्वारा बहुत ही सुंदर गीत के माध्यम से सभी का स्वागत सम्मान किया गया। अंत में शांति पाठ के साथ सभी उपस्थित जनों को फल, मिष्ठान प्रसाद स्वरूप वितरण कर हर्षोल्लास पूर्वक जन्मदिन/ जड़ी बूटी दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व जिला प्रभारी किसान सेवा समिति अरुण कुमार जी द्वारा किया गया।
मां गंगा के रौद्र रूप की शान्ति के लिए किया द्वादश ज्योतिलिंग व गंगाष्टकम का पाठ
नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती कर गंगा सेवकों ने जलस्तर कम होने की लगाई गुहार
रमेश देव पांडेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी। मां गंगा से मनुहार करके नमामि गंगे के सदस्यों ने सावन के आखिरी सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर रौद्र रूप शांति के लिए प्रार्थना किया। नमामि गंगे के सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा की आरती भी किया।
इस दौरान लोगो ने द्वादश ज्योतिर्लिंग व गंगाष्टकम का पाठ कर मां गंगा से अब और आगे न बढ़ने की गुहार लगाया है। नमामि गंगे के सदस्यों द्वारा राष्ट्रध्वज लेकर गंगा आरती किया और राष्ट्रहित की कामना के साथ ही भारत माता और गंगा माता का जयकारा भी लगाया।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि आरती कर मां भगवती से यही प्रार्थना की गई है कि अब वह शांत स्वरूप में आ जाएं और अपने रौद्र रूप को शांत कर लें। गंगा तटीय क्षेत्र वासियों की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई है।
उन्होंने कहा कि समृद्धिदायिनी, मुक्तिदायिनी, मोक्षदायिनी मां गंगा भारत की आस्था और अर्थव्यवस्था के लिए हमारी प्रार्थना अवश्य सुनेंगी।
Advertisement
इस आयोजन में प्रमुख रूप से ध्रुव यादव, सुमित सिंह, शकुन मिश्रा, संजय जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में साधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
काल बनते कोयला लदे ट्रक : सड़कों पर मौत बन घूम रहे हैं ये रफ्तार के राक्षस
रनंजीत रॉय
सोनभद्र/सिंगरौली| कोयला खदानों से निकलकर मुख्य मार्गों से गुजरते भारी-भरकम ट्रक और ट्रेलर अब आमजन के लिए एक गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।
Advertisment
इन ट्रकों पर कोयला लोडिंग के दौरान न तो सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है और न ही ट्रैफिक नियमों का। सड़क पर जैसे ही कोई कोयला लदा ट्रक सामने आता है, गुजरती गाड़ियों के चालकों की साँसें थम जाती हैं — हर कोई बस यही सोचता है कि अगली दुर्घटना में शायद उसकी बारी न हो।
Advertisement
एनसीएल (Northern Coalfields Limited) की कोयला परियोजनाओं से जुड़े इन ट्रकों की हालत यह है कि सड़कों पर ओवरलोडिंग करते हुए ये बेलगाम दौड़ते हैं। सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाते ये वाहन किसी भी क्षण किसी निर्दोष की जान ले सकते हैं। न तो चालक के पास पर्याप्त प्रशिक्षण होता है और न ही ट्रकों की तकनीकी स्थिति सड़क योग्य होती है।
Advertisement
आश्चर्य की बात यह है कि जहाँ एक ओर स्थानीय पुलिस और प्रशासन आम नागरिकों के हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग की जाँच में दिन-रात जुटा रहता है, वहीं इन खतरनाक ट्रकों पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जाती। शायद इसलिए क्योंकि ये ट्रक किसी रसूखदार ठेकेदार या प्रभावशाली ट्रांसपोर्टर से जुड़े होते हैं — और अगर ऊपर तक सेटिंग है तो डर कैसा?
Advertisement
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़कें मौत का रास्ता बन चुकी हैं। कोई व्यवस्था नहीं, कोई गाइडलाइन का पालन नहीं। यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कोयला परिवहन का यह अराजक तंत्र किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता है।
विशेषकर कोयला लदे ट्रकों के आस-पास सतर्क रहें। प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वह कोयला परिवहन व्यवस्था पर तुरंत नियंत्रण स्थापित करे, जिससे आम नागरिकों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।