देश में लागू: नालसा वीर परिवार सहायता योजना से आच्छादित रहेंगे पूर्व सैनिकों के परिवार-प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र यादव
अपर जनपद न्यायाधीश सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने कानूनी सहायता हेतु के बैठक कर भूतपूर्व सैनिकों के परिवार को विधिक सेवार्थ किया जागरूक
सोनभद्र। भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से एक नई योजना “नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025” की शुरुआत 26.07.2025 को की गयी है, जो रक्षा कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगी। योजना अनुपालनार्थ मंगलवार को अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र शैलेंद्र यादव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सोनभद्र स्थित विकास भवन में कार्यालय
Advertisement
लीगल एड क्लीनिक में भूतपूर्व सैनिकों से सामुदायिक भाव से मिले, उनका हाल जाना और शिविर आयोजित कर ” नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025″ की इस स्कीम के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए उनकी कठिनाइयों को सुनकर बिधिक रुप में जागरुक किया
Advertisement
अपर जनपद न्यायाधीश श्री यादव ने कहा कि जिला सैनिक कार्यालय में विधिक सहायता क्लीनिक का उद्देश्य यह है कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान की जाये, जिसमें पारिवारिक झगड़ें और वित्तीय लेन-देन जैसे मामले शामिल हैं।
Advertisement
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी व कर्मचारीगण, 20 भूतपूर्व सैनिक एवं प्राधिकरण के विभागीय कर्मी, पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि कार्यकारिणी अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा सम्पूर्ण देश में लागू किए गए
Advertisement
योजना के अनुपालन में उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र रामसुलीन सिंह के निर्देशानुसार इस आयोजन से पहले यहां 26.07.2025 को ही लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गयी थी।
जिला अस्पताल में बम की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र। जिला अस्पताल में बम होने की झूठी सूचना डायल 112 पर देने वाले आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रही।
Advertisement
प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा डायल 112 पर जिला अस्पताल लोढ़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम रखे जाने की सूचना दी गई। इस संवेदनशील सूचना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से संज्ञान लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज,
Advertisement
चौकी प्रभारी लोढ़ी, फील्ड यूनिट, फायर सर्विस टीम सहित अन्य पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल परिसर में मौजूद सभी वार्डों, परिसर एवं संवेदनशील स्थानों की गहनता से चेकिंग की गई। तलाशी अभियान के दौरान परिसर में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु अथवा बम जैसी कोई सामग्री प्राप्त नहीं हुई।
Advertisement
वही झूठी सूचना देने वाले कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश पर आज सर्विलांस के माध्यम से सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल लोढ़ी
Advertisement
में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम रखे जाने की भ्रामक सूचना देने वाले व्यक्ति फैज पुत्र सफीक 19 वर्ष निवासी मधुपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, निरीक्षक अपराध माधव सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी लोढ़ी, उप निरीक्षक रविकान्त मिश्रा चौकी प्रभारी सुकृत, अभिमन्यू यादव शामिल रहे
श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) पहुंचेंगे और कांवड़ में जल भरकर दुग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे
सोनभद्र। सीहोर के पीठाधिश्वर एवं अंतर्राष्ट्रीय शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आवाहन पर निकल जा रहे कावड़ यात्रा के क्रम में कल दिनांक 6 अगस्त दिन बुधवार शुक्ल पक्ष प्रदोष को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल (शीतला मंदिर के बगल में स्थित) दुग्धेश्वर महादेव धाम से महिला कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा।
इस कावड यात्रा में सम्मिलित सभी कांवड़ यात्री जल लेने के लिए श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) पहुंचेंगे और कांवड़ में जल भरकर उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
Advertisement
उक्त आशय जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक गोविंद केसरी ने बताया कि-” सभी कावड़ यात्री सुबह 8:30 बजे जलाभिषेक के लिए कांवड़ या दो लोटा साथ लेकर दुग्धेश्वर महादेव धाम अवश्य पहुंचे।
ऑफलाइन स्थानान्तरण प्रारम्भ किया जाए- अशोक कुमार आवाक
तदक्रम में बहुत से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने प्रत्यावेदन निदेशालय में जमा कराए। किंतु ये प्रत्यावेदन अभी तक फाइलों में ही दबे पड़े हैं। इन पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है।
Advertisement
दूसरी ओर एडेड विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इससे राजकीय माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं में बहुत निराशा एवं क्षोभ का माहौल है। कई ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं जो स्वयं गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या उनके निकट संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं तथा वे अपने घर से 200 से लेकर 500 किलोमीटर तक दूर सेवारत हैं।
Advertisement
यदि उन्हें अपने जनपद या निकट के जनपद में तैनाती मिल जाए तो वह पारिवारिक समस्याओं से निजात पाते हुए अपना शिक्षण कार्य पूर्ण मनोयोग से कर पाएंगे। इसको देखते हुए राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की माॅंग है कि पिछले वर्ष के समान इस वर्ष भी आफलाइन स्थानान्तरण प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ किया जाए।
31 अगस्त तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के फार्मों को करे सत्यापितः CDO जागृति
बैठक में छात्रवृत्ति सम्बन्धित तीनों विभाग के अधिकारियों द्वारा पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से समस्त शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल पर हुए संशोधन और की जाने वाली प्रक्रियाओं को अवगत कराया गया एवं उसकी एक प्रति वितरित की गई। शिक्षण संस्थानों को अवगत कराया गया कि वर्ष 2024-25 में आपके शिक्षण संस्थान में जिन बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है, उनका निर्देशानुसार सूचना पोर्टल पर अपडेट करते हुए मास्टर डाटा को अपडेट किया जाना है।
Advertisement
शिक्षण संस्थानों को संशोधित समय सारणी से अवगत कराते हुए बताया गया कि प्रथम चरण में समस्त शिक्षण संस्थानों को 31 अगस्त तक समस्त आवेदनों को रिसीव, रिजेक्ट अथवा वेरीफाई तथा अग्रसारित करना है ताकि 02 अक्टूबर को बच्चों को छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान की जा सके।
Advertisement
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को यह ध्यान में रखना है कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अब सीएम डैशबोर्ड पर शामिल हो चुकी है, जिसका अर्थ यह है कि प्रत्येक माह कुल आवेदन के सापेक्ष शिक्षण संस्थाओं द्वारा रिजेक्ट अथवा अग्रसारित किए गए आवेदनों का प्रतिशत प्रदर्शित होता है और उसी के आधार पर जिले की ग्रेडिंग तय होती है।
Advertisement
ग्रेडिंग प्रथम से कम होने की स्थिति में जिले के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
Advertisement
इस तथ्य पर बल दिया गया कि वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति पोर्टल में संशोधन हुए हैं एवं प्रत्येक बच्चें जो छात्रवृत्ति का आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद ही वह आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए समस्त शिक्षण संस्थानवार बच्चों के साथ भी एक कार्यशाला आयोजित करते हुए सम्पूर्ण तथ्यों से अवगत करायें।
Advertisement
जिसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्राप्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। साथ ही शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में संस्थान आवेदनों को कार्यवाही के लिए लम्बित नहीं रखेगे एवं ससमय बच्चों के आवेदन पर आप निर्णय लेंगे।
Advertisement
अगर रिजेक्ट का आधार है तो आप रिजेक्ट करेंगे अन्यथा उसे फारवर्ड ही करेंगे और प्रत्येक माह के अंतिम तिथि से पूर्व समस्त आवेदनों पर आप निर्णय ले लेंगे अन्यथा अगले माह ऐसे संस्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि कल्याण सेक्टर के छात्रवृत्ति से संबंधित तीनों अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने कार्यालय स्तर से आवश्यकता अनुरुप कार्मिकों के ड्यूटी लगाते हुए छात्रवृत्ति सेल का गठन करें एवं प्रतिदिन पोर्टल का अनुश्रवण सुनिश्चित करें, की किन संस्थानों के स्तर पर आवेदनों के सापेक्ष निर्णय लिया जाना या प्रक्रिया किया जाना लंबित है ताकि उन्हें अवगत कराते हुए प्रत्येक माह की अंतिम तिथि से पूर्व संपूर्ण आवेदनों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित हो सके।
Advertisement
साथ ही संशोधित समय अनुसार पूर्वदशम-दशमोत्तर (कक्षा 9-12) छात्रवृत्ति की निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि 02 अक्टूबर के दृष्टिगत बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके तथा उच्च शिक्षा सहित अवशेष समय सारणी का निर्देशानुसार अनुपालन सुनिश्चित करें।
Advertisement
शिक्षण संस्थान द्वारा कक्षा-09 हेतु छात्रवृत्ति के आवेदन के क्रम में बच्चों की जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार तथा टीसी के मध्य विषंगति का विषय उठाया गया। उक्त के क्रम में आधार संशोधन में आ रही कठिनाई पर चर्चा की गयी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं छात्रवृत्ति नोडल सहित समाज कल्याण, पिछड़ा कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया।
बैठक में जनपद के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल सहित समाज कल्याण ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, पिछड़ा कल्याण अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा एवं सम्बंधित कार्मिक उपस्थित रहें।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की मांग अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो
Sponsor
Sponsor
Advertisement
सोनभद्र। को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा डी बी ए अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य के संचालन में डी बी ए सभागार में सचिव प्रशासन अविनाश यादव एड का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया ! तथा अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श किया गया।
अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि वकीलों की स्वतंत्रता, विधि शासन के लिए एक अनिवार्य शर्त है यहां वकील कानून के शासन को बनाए रखने और न्याय सुनिश्चित करने में भूमिका निभाते हैं, वे आज हिंसा, उत्पीड़न और डराने-धमकाने का निशाना बन गए हैं।
Advertisement
वकील न्याय के प्रशासन, मानवाधिकारों की रक्षा, लोकतंत्र और कानून के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बहरहाल, यह स्पष्ट है कि वकीलों पर व्यक्तिगत और संस्थागत रूप से हमले लगातार हो रहे हैं,जिससे स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से कानून का अभ्यास करने की उनकी क्षमता खतरे में पड़ गई है। इसलिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम अभिलंब लागू किया जाना आवश्यक है !
Advertisement
इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड ने कहा कि मौलिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए कानूनी पेशे की स्वतंत्रता आवश्यक है। यदि अधिवक्ता स्वतंत्र, निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और अखंडता, स्वायत्तता और तटस्थता के साथ कार्य करने में असमर्थ होता है तो न तो विधि शासन कायम रह सकता और न ही न्याय ठीक से प्रशासित हो सकता है।
Advertisement
इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य, रामजियावन यादव, पंकज यादव, टीटू गुप्ता, शाहनवाज खान, कामता प्रसाद यादव, सुनीता मौर्या,गौरव श्रीवास्तव, दसरथ यादव, अभिषेक सिंह,इंदुपाल, नवीन पांडेय, प्रदीप कुमार, याकूब,आदि उपस्थित रहे
जिला अस्पताल में बम होने की सूचना 5 से भाग खड़े हुए लोग
सोनभद्र। सोमवार की रात सोनभद्र जिला अस्पताल में बम रखे होने की झूठी सूचना से अफरा-तफरी मच गई। किसी अराजक तत्व ने डायल 112 पर कॉल कर जिला अस्पताल में बम होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल अस्पताल परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी।
Advertisment
पुलिस के पहुंचते ही अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी, मरीज और तीमारदार घबरा गए और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल भवन से बाहर निकल आए। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम भी बुला ली गई।
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी गोपाल जी गुप्ता और लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह के साथ पुलिस बल ने करीब एक घंटे तक अस्पताल के हर कोने की तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Advertisement
बाद में एएसपी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि यह सूचना पूरी तरह से झूठी थी और किसी शरारती तत्व द्वारा माहौल खराब करने के उदेश्य से दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब पुलिस उस व्यक्ति की ता जुट गई है, जिसने गलत सूचना देकर सार्वजनिक शांति में विघ्न डालने का प्रयास किया।
पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में हुआ सावन महोत्सव का आयोजन
सोनभद्र। सोमवार को पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में “सावन महोत्सव” अत्यंत धूमधाम से मनाया गया ।भोलेनाथ शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना के उपरांत छोटी-छोटी बच्चियों के द्वारा अद्भुत झाकी प्रस्तुत की गई ।
Advertisement
छात्रों ने ‘रिमझिम- रिमझिम बरसे बदरिया’ मौसमी गीत कजरी गाकर हरे -भरे पर्यावरण के साथ साथ सभी छात्र-छात्राओं एवं श्रोताओं के मन को हरा-भरा कर दिया।
Advertisement
छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया सभी कार्यक्रम सराहनी रहा प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी जी ने सावन के संबंध में अपनी संस्कृति से जुड़ी प्रत्येक बातों के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/
Advertisement
अध्यापिकाओं में संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी ,सगीर खान ,राजू प्रसाद ,कृष्ण देव, चंद्रभान ,अमिताभ बच्चन, संदीप, पूजा पांडे, इंद्रावती मौर्या, पूजा सिंह ,आरती, पूजा, श्वेता, निधि सिंह, पायल सोनी,आदि लोग उपस्थित रहे।
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन फोटो:
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 25वें दिन सोमवार को 5157 रुद्राक्ष दाने से रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के 25वें दिन चौथे सोमवार को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, उर्मिला देवी, आंचल देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, कृष्णवती, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, प्रियंका गुप्ता, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,
Advertisement
रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने 5157 रुद्राक्ष के दाने व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया। भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में हीरा सिंह, डॉक्टर विजय, बलिराम,
Advertisment
परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, भईया लाल, राममूरत गुप्ता, मनोज केसरी, दीपक केसरी, रूपेश केसरी, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, बलिराम महाराज, सागर महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
13 सितम्बर को आयोजित होगा लोक अदालत, 30 सितम्बर तक चलेगा “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” थानेदारों को अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने दी हिदायत
सोनभद्र। 04 अगस्त सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों संग बैठक कर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु कार्य योजना की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Advertisement
थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनहित में विभागीय व अन्य मामले यथाशीघ्र उचित प्लेटफार्म से समापन करायें। बताया कि जनपद सोनभद्र में 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने बैठक में प्रकाश डाला कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय, अपराधिक शमनीय वाद,
Advertisement
धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंसेस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण तथा विद्युत एवं जल बिल वाद हो या सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधितवाद, विशिष्ट व्ययादेश अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी समझौते के आधार पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किया जाएगा।
Advertisement
हिदायत दी कि अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामिला सुनिश्चित करने और समझौते के आधार पर केस निस्तारित कराया जाये। अलावा इसके जनपद सोनभद्र में 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाये जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान पर भी प्रगति की जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र यादव ने ली और मनोयोग से जनहित में प्रचार प्रसार सहित आमजन को लाभान्वित करने पर बल दिया। जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।
Advertisement
मध्यस्थता के लिए कौन से मामले संदर्भित होंगे?
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने थाना प्रभारियों से बताया कि मध्यस्थता अभियान में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं,
Advertisment
पारिवारिक वाद, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण तथा विद्युत एवं जल बिल वाद हो या सर्विस में वेतन से संबंधित वाद, विशिष्ट व्ययादेश अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। श्री यादव ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु सम्मिलित प्रयास किया जाये ताकि अधिकाधिक जनों को इसका लाभ मिल सके।