लगातार 28वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक ने धर्मपत्नी के साथ किया रुद्राभिषेक पूजन
  • लगातार 28वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 28वें दिन वृहस्पतिवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जेबी सिंह राय साहब ने अपनी धर्मपत्नी रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement 

सावन माह के 28वें दिन वृहस्पतिवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जेबी सिंह राय साहब, रत्ना सिंह, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी,गुड़िया मानस कुमार, किशोरी लाल,

Advertisement
Advertisement

खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती पूजन में राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन बना जनजीवन के लिए संकट, समाधान की मांग तेज़

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • आंबेडकर नगर युवा टीम ने एनसीएल प्रबंधन को पत्रक सौंप समाधान का माँग किया।


शक्तिनगर, सोनभद्र। एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना से जुड़े कोयला डिस्पैच के चलते ट्रकों की भारी आवाजाही ने शक्तिनगर-अम्बेडकर नगर मुख्य मार्ग पर आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है।

Advertisement

इस संबंध में  आंबेडकर नगर युवा टीम मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक, एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र को एक औपचारिक पत्र लिखकर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है और त्वरित समाधान की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि कोयला लदे ट्रकों की लंबी कतारें इस मार्ग पर घंटों ट्रैफिक जाम का कारण बन रही हैं। इससे न केवल आमजन को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है, बल्कि सड़क हादसों की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। कोयला से उड़ती धूल के कारण आँखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी तेजी से सामने आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

पत्र में एनसीएल प्रबंधन से निम्नलिखित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है—
1. जयंत से शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण कराया जाए।
2. हर दो घंटे के अंतराल पर पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल कम हो।
3. पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था हो।
4. मुख्य मार्ग पर कोयला लदे ट्रकों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
5. सड़क के बीचोबीच वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए।
6. कोयला ट्रकों की गति सीमा तय की जाए ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे।

Advertisement 

जनहित में उठाई गई इस मांग पर एनसीएल प्रबंधन की ओर से मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मानव संसाधन स्टाफ अधिकारी प्रवीण मिश्रा वी व परियोजना अधिकारी पीके त्रिपाठी को निर्देशित किया कि निरीक्षण कर आवश्यक समाज कल्याण हेतु ठोस समाधान निकालें।

Advertisement

क्षेत्रीय जनता भी शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रही है ताकि रोज़मर्रा की समस्याओं से उन्हें राहत मिल सके और एनसीएल प्रबंधन व जनता के बीच टकराव की स्थिति से बचा जा सके। युवा टीम मंडल में संजय गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शशांक अग्रहरि, राधे कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला कांवड़ यात्रियों ने दूग्धेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, लगे बोल-बम के जयकारे

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जमकर लगे बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे
  • डीजे की धुन पर थिरकी महिला कावड़ यात्री
  • मंदिर में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि प्रदोष को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केसरवानी वंश द्वारा निर्मित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी के नेतृत्व में महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) से हुआ। इस कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं- युवतियों ने भगवा वस्त्र धारण कर, कंधे पर कावड़ लेकर बोल बम का जयकारा लगाते, डीजे के धुन पर थिरकती हुई शामिल हुई।

Advertisement

यह कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां शीतला धाम के समीप स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर महिला कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

बता दें कि यह कांवड़ यात्रा संस्कृति, साहित्य, कला, धर्म, अध्यात्म की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले सुप्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक मध्य प्रदेश सीहोर के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा के आवाहन पर निकाली गई थीं। इसके बाद मंदिर परिसर में दोपहर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Advertisement 
Advertisement

कांवड़ यात्रा मे मुख्य रूप से दूधेश्वर महादेव मंदिर के सचिव गोविंद केसरी, प्रतिभा देवी, उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, दीपिका गुप्ता, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सिमा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश केसरी, मंगल केसरी, पिंटू गुप्ता, गोपाल, राजेश, संगम, मंगल केसरी, हरिहर, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खबर का असर: डीएम ने किशोर के मौत की घटना का लिया संज्ञान, हॉस्पिटल के जांच का दिया आदेश

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • संस्कृति लाइव” की खबर का हुआ असर, प्रमुखता से उठाई थी खबर
  • भारत हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर का है मामला
  • एसडीएम, सीओ व एसीएमओ की संयुक्त कमेटी करेगी जांच
  • कमेटी हॉस्पिटल के पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था, सुविधाएं, कार्यरत चिकित्सकों की योग्यताओं की करेगी जांच


सोनभद्र। दुरूह क्षेत्र कोन में स्थित एक निजी अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से तेरह वर्षीय किशोर की मौत हो गई, पेट में दर्द की शिकायत पर परिजनो ने बालक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, घटना के बाद बेसुध परिवार समेत भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हंगामे के बाद भारी पुलिस बल ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण किया, घटना को संस्कृति लाइव ने प्रमुखता से उठाया।

जिले के कोन थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित निजी अस्पताल भारत हास्पिटल एवं सर्जिकल सेन्टर स्थित बैंक मोड पंचमुहान सोनभद्र में चिकित्सा के दौरान लगभग 12 वर्षीय एक बालक की मृत्यु की खबर व स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है, का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यी कमेटी का गठन किया हैं, उप जिलाधिकारी ओबरा (अध्यक्ष), पुलिस उपाधीक्षक ओबरा (सदस्य), तथा डॉ० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र को (सदस्य) नामित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी ने कमेटी के सदस्यों को निर्देशित किया है कि भारत हास्पिटल एवं सर्जिकल सेन्टर के पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाएं, अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की योग्यताएं एवं पैरा मेडिकल स्टाफ तथा मानक के अनुरूप अस्पताल के संचालन के सम्बन्ध में जॉच कर आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, यह समिति सम्बन्धित चिकित्सालय में हुई घटना के सम्बन्ध में अपनी आख्या एक पक्ष में प्रस्तुत करेगी।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DM ने की अधिकारियों के साथ बैठक, तीन चरणों में किया जाएगा आयोजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता सेनानियो और राष्ट्र प्रतीको के प्रति लोगो को करे जागरूक, हर घर तिरंगा अभियान को बनाये सफलः जिलाधिकारी


सोनभद्र। जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रत्येक चरणो को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने व स्वतंत्रता के प्रतीको एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर जागरूक करें।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नागरिको व स्कूल के बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना, स्वतंत्रता के प्रतीको एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम शासन के द्वारा तीन चरणो में आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुए है।

Advertisement 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में 8 अगस्त तक, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक एवं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक विविधि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रथम चरण में विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी छात्र-छात्राओं में वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं सम्पादित कर पुरस्कृत भी करें।

Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक तिरंगा पैदल रैली, मोटरसाइकिल रैली, जन सहभागीदारी, सैनिको, पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बलो, राखी व आभार भेजना पत्र भेजना आदि कार्यक्रम सम्पादित कराए जायेंगें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस दौरान 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाईक रैली भी निकाली जायेगी एवं तिरंगा महोत्सव मेले का आयोजन भी स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया जायेगा। इस दौरान तिरंगा रंग से रंगे हुए प्रदर्शनी लगायी जायेंगी, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लाइट भी लगायी जाये।

Advertisement

जिलाधिकारी कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति, छात्र व आने वाली युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के प्रति सम्मान व राष्ट्र भावना को जागृत करना हैं। उन्होंने सभी स्वंय सहायता संगठनों व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने स्तर से भी प्रतिष्ठानों पर झण्डा लगाने तथा आस पास के लोगो को प्रोत्साहित कर प्रत्येक घरो पर झण्डा लगाने हेतु जागरूक करें।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जनपद में भव्य पूर्व क मनाए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जनपद में भव्य, दिव्य व गरिमामयपूर्ण तरीके से मनाया जाये।

Advertisement

इस पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतकीनाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर फहराएगा तिरंगा- अनिल सिंह

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर तिरंगा अभियान को कार्यकर्ता बनाये सफलः अनिल सिंह
  • 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर फहराएगा तिरंगा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पत्र हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भपं० दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल और संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

Advertisement



बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर प्रत्येक वर्ष भाजपा कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखण्डता के प्रति संकल्प लेते है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से आपरेशन सिन्दूर पूर्णतः सफल रहा।

Advertisement
Advertisement

यह मोदी के नेतृत्व में नया समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है, हम सभी को इस पर गर्व है। पूरे देश भर में आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देशवासियों ने हाथ मे तिरंगा लेकर देशभक्ति के कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए। हम सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण होगा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है गरीब हो अमीर हो छोटा घर हो बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। जो कालोनी व सोसाइटी के हर घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि 10 व 12 अगस्त को प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए।

Advertisement 

आम जनता की भी अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कि जाय यात्रा का आयोजन एक से दो किलोमीटर तक करना है। जो शहीद स्मारक से शुरु होकर शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरे यात्रा हमारे सुरक्षाबलों एवं बलिदानियों के साथ साथ रक्षा उपकरणों की प्रशंसा करते हुए प्लेकार्ड्स ले जाना है। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदो देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियो के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

12 से 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व महत्वपूर्ण स्थानों के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा व सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाये। बैठक मे आये हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा नागेश्वर गोंड, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद,

Advertisement

जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कैलास बैसवार, विशाल गुप्ता, राकेश मेहता, कुसुम शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम सह संयोजक रजनीश रघुवंशी, मीनू चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, अंकुर सिंह, रामबली मौर्या सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार 27वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

Advertisement
  • Advertisement
  • लगातार 27वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

रामगढ़, सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 27वें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।


सावन माह के 27वें दिन बुधवार को दीपक केसरी, रूपेश केसरी, सोनू, जयराम प्रधान, उर्मिला देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी,

Advertisement

पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व  आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement


भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement 

आरती पूजन में भईया लाल, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला कारागार गुरमा में 196 लोगों को बांधा रक्षासूत्र

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला कारागार गुरमा में 196 लोगों को बांधा रक्षासूत्र:बीके सुमन
  • मानसिक विकार को छोड़ने का संकल्प उपहार में लिया
  • लगातार पांचवें दिन बांधा गया रक्षासूत्र

सोनभद्र। मानवता की सेवा के लिए समर्पित आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रॉबर्ट्सगंज सेवाकेंद्र द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सेवा संकल्प के पांचवें दिन गुरमा स्थित जिला कारागार में 196 लोगों को रक्षासूत्र बांधा गया। जिसमें 150 पुरुष और 42 महिला व 4 बच्चे कैदियों को रक्षासूत्र बांधा गया। बदले में मानसिक विकार छोड़ने का संकल्प उपहार में लिया।
.

ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य सेवाकेंद्र प्रभारी बी•के• सुमन दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की रक्षाबंधन का पर्व हमें मर्यादाओं के बंधन में बंधकर स्वयं को विकारों और नकारात्मक विचारों से मुक्त होने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है।  हमारा यह जीवन ही कर्म करने का साधन है।

Advertisement 

अच्छे कर्म करके आप अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं। हम सभी अपने जीवन में  किए हुए कर्मों के अनुसार ही उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी बंदीजनों को राखी बांधने के बदले उनसे सबसे अधिक तंग करने वाले मानसिक विकार को छोड़ने का संकल्प पत्र दान में लिया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था की बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने बन्दीजनों को मोटिवेट करते हुए कहा कि यदि मनुष्य संकल्प ले तो जीवन में मनोवांछित परिवर्तन बहुत सहज हो जाता है।

Advertisement

इस अवसर पर अरविंद कुमार सिन्हा जेलर,अखिलेश कुमार पाण्डेय डिप्टी जेलर,  गंगा प्रसाद डिप्टी जेलर, गौरव कुमार डिप्टी जेलर, गरिमा डिप्टी जेलर, चीफ हेड वार्डन,वीरेंद्र कुमार तिवारी, चीफ हेड सहायक वार्डन काशी प्रसाद और समस्त स्टाफ ने रक्षाबंधन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में बी•के•प्रतिभा,बी•के•सीता, बी•के•सरोज, बी•के•कविता, बी•के•दीपशिखा, बी•के•डॉ •हरिन्द्र, डॉ अनुपमा सिंह, जूही बहन, पवन भाई, रेखा बहन, ममता बहन ने सक्रिय योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्रामवासी दादा की 30वी पुण्यतिथि पर उनके अनुयायियों ने किया याद

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • ग्रामवासी दादा का जीवन देश भक्ति, समाज सेवा और पत्रकारिता को समर्पित-राकेश शरण मिश्र
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्रामवासी दादा की 30वी पुण्यतिथि पर दादा के अनुयायियों ने दादा को किया याद

सोनभद्र।  प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी,गांधी वादी विचार धारा को अपने जीवन मे आत्मसात करने वाले,भारतीय संस्कृति एवम लोकचेतना के संवाहक,शोषित पीड़ित मजलुमो के लिए आजीवन संघर्ष रत, लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित, सच्चे राष्ट्रभक्त, कर्मयोगी,युग पुरुष,युगद्रष्टा , धर्मपरायण तथा दया,करुणा, सहिष्णुता के सच्चे पोषक पत्रकारिता के स्तम्भ,

उच्च विचार व सादगी की प्रतिमूर्ति, जिनका जीवन हम सभी के लिए सदा 9 हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा देनेज़ के लिए जीवन भर लड़ाई लड़ने वाले वनवासी सेवा आश्रम की सन 1954 में स्थापना करने वाले,ग्रामवासी पत्रिका का सन 1923 प्रकाशन आरम्भ करने वाले संस्थापक संपादक , सन 1952 से 1957 तक ज़सेजनपद 1 पुण्यतिथि1पर ना केवल अपने तरफ से बल्कि उनके महान विचारों के समर्थक राष्ट्रभक्त सोनभद्र जनपद सहित सभी देशवासियों की तरफ से उनको कोटि कोटि नमन करता हूँ और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ

Advertisement 

उक्त बाते ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को चोपन सोन नदी के तट पर स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम के प्रशांत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवम सोन साहित्य सोनभद्र संगम के संयोजक पत्रकार राकेश शरण मिश्र ने कही।

Advertisement

  कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवम आमंत्रित अतिथियों द्वारा ग्रामवासी दादा जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर के गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी एवं नशा मुक्त समाज का संकल्प लेकर नशा मुक्ति अभियान में दिन रात कार्य करने वाले अखिलेश कुमार पांडेय ने किया और कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन के संयोजक राजेश अग्रहरी ने किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित सोनभद्र के जाने माने

कवि साहित्यकार दिवाकर दिवेदी मेघ विजयगढ़ी ने ग्रामवासी दादा को याद करते हुए उनके साथ बिताए स्मृतियों को साझा करते हुए दादा के ऊपर लिखी एक कविता सुनाई और कहा कि ग्रामवासी जी का जीवन अनुकरणीय एवम वंदनीय है। वही कार्यक्रम में पत्रकार एवं अधिवक्ता संजीव कुमार श्रीवास्तव  ने कहा कि दादा जी के बारे में जितना कहा जाए कम है क्योंकि दादा जी का जीवन देश और समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित था।

समाज सेवी जनार्दन बैसवार ने कहा कि दादा जी ने इस क्षेत्र के लिए जो काम किया है वो कोई दूसरा कभी नहीं कर सकता है और मैं उनको आज उनकी पुण्य तिथि पर नमन करते हुए अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Advertisement

इसी प्रकार कार्यक्रम में आए अतिथियों में मुख्य रूप से पत्रकार संतोष मिश्र, संदीप जायसवाल,राजीव कुमार पांडेय,सदाफल निषाद,रमेश शर्मा,निशु यादव,महेंद्र केशरी,विभा पटेल,मनमोहन निषाद,विनीत शर्मा,जितेंद्र पासवान सहित तमाम लोगों ने  अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत और महान सपूत बताया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षता कर रहे अखिलेश कुमार पांडेय जी ने कहा कि मैं कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूं और अपील करता हूं कि दादा जी के पांचों सूत्रों को अपने जीवन में धारण करते हुए देश और समाज के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उनकी पुत्री शुभाषा मिश्रा जी को भी नमन करता हूँ जो उनके जीवन यात्रा के प्रत्येक कालखंड की उपलब्धियों को संग्रहित कर सजोने और संवारने का ना केवल काम कर रही हैं परंतु आज की युवा पीढ़ी को उनके उच्च आदर्शों को अपना कर अपने जीवन को अवलोकित करने के लिए सामग्री भी उपलब्ध करा रही है।कार्यकम के अंत में राष्टगान गाकर कार्यकम का समापन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें