पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज में हुआ मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी , तरावां, में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Advertisement
प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राएँ प्रतिभाग की छात्राओं की मेंहदी लगाने की कला बहुत ही सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में रागिनी मौर्या कक्षा 12 प्रथम स्थान, वनदेवी कक्षा 10 द्वितीय स्थान व आंचल कक्षा 9 तृतीय स्थान प्राप्त की।
Advertisement
सभी छात्राओं को विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी आशीर्वचन के साथ अपनी शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग तिवारी, मनीष दूबे, चंद्रभान पांडेय, कृष्ण देव, अमिताभ, संदीप सिंह, पूजा पांडेय, पूजा सिंह, आरती, पूजा, श्वेता, निधि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, आज से तीन दिनों तक रोडवेज बस में बहने एक सहयात्री के साथ करेंगी मुफ्त यात्रा।
रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं का सफर तीन दिन तक फ्री रहेगा। खास बात यह है कि इसमें एक सहयात्री को भी टिकट नहीं पड़ेगा।
सोनभद्र। रक्षाबंधन त्योहार पर भाई के घर जाने वाली बहनों को रोडवेज डिपो मुफ्त सफर का तोहफा देगी। उन्हें डिपो की बसें निःशुल्क सफर कराएगी। बसों के संचालन को लेकर डिपो ने तैयारी बना ली है साथ ही परिवहन निगम 13 अतरिक्त बसों का संचालन करेगा। आठ की सुबह से लेकर 10 अगस्त तक महिलाओं को मुफ्त सेवा दी जाएगी।
आदिवासी बाहुल्य जनपद की महिलाओं को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए तीन दिन डिपो की बसों से निःशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी। यह व्यवस्था 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी साथ ही कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। तीन दिन तक डिपो के कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है। लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को रात में भी चलाया जाएगा। तीन दिन तक डिपो की सभी 72 बसें सड़कों पर फर्राटा भरेंगी।
Advertisement
बताते चलें कि बहनों के रक्षाबंधन को यादगार बनाते हुए उन्हें भाई के घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए योगी सरकार पिछले कई वर्षों से मुफ्त सफर का तोहफा दे रही है। पहले सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही मुफ्त यात्रा की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 36 और पिछले वर्ष 48 घंटे का कर दिया गया था।
Advertisement
अब इस वर्ष सरकार ने महिलाओं को 66 घंटे तक बिना किराया दिए बसों में सफर करने की सौगात दी है। यह व्यवस्था आठ अगस्त की सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई है।
Advertisement
तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा बहनों को दी जाएगी, ताकि वे समय से भाइयों के पास पहुंच सकें और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना सकें। इसके साथ ही रोडवेज की लंबी दूरी की बसों को कम करके लोकल रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि बहनों को रक्षा बंधन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।”
हर घर तिरंगा महोत्सव को स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने धूमधाम से मनाया
CDO ने अपने बीच पाकर समूह की महिलाओ जताया आभार
सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गुरुवार को विवेकानंद प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
Advertisement
इस दौरान समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर सीडीओ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समूह की महिलाओं ने गीत, अपनी कहानी अपनी जुबानी व्यक्त किया, जिसे सुनकर के सीडीओ ने महिलाओं से कई तरह के सवाल भी पूछे और किस तरीके से वह गांव से निकाल करके आज इस बड़े मंच तक पहुंची हैं इस संबंध में भी जाना।
Advertisement
वही महिलाओं के हौसले को देखकर के सीडीओ ने कहा कि यदि महिला चाह ले तो दुनिया का कोई भी कार्य मुश्किल नही है। सारे कार्यों को बहुत ही आसानी और सुगमता से कर सकती है विशेष रूप से आज आयोजित तिरंगा राखी बनाने के कार्य को भी बारीकियां से देखा एवं सराहना किया। महिलाओं के द्वारा 10 मिनट के अंदर तैयार की गई
Advertisement
तिरंगा राखी की प्रशंसा किया तो महिलाओं ने जब पूछा कि मैडम सबसे अच्छी राखी किसकी है तो सीडीओ ने कहा कि आप सब ने इतनी सुंदर राखी बनाई है कि यह कह पाना की किसकी राखी अच्छी है और किसकी राखी खराब है अतिशयोक्ति होगी इसलिए आप सभी लोगों ने बहुत ही बेहतर राखी बनाई बनाई है।
Advertisement
महिलाओं ने सुंदर रंगोली भी बनाई थी जिसकी सराहना महोदय के द्वारा किया गया। महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस भी किया। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को आपके द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरीके से आपके साथ है आप आजीविका एवं अपने विकास के लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखती हैं, जिला प्रशासन सहयोग करेगा।
Advertisement
वही जिले के विकास विभाग की मुखिया को अपने मध्य पाकर के महिलाएं फूले नहीं समा रही थी उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस दौरान सावित्री देवी समूह की बहनों ने कहा कि हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने बड़े अधिकारी के साथ उन्हें बात करने का मौका मिलेगा एवं साथ में डांस करने का भी मौका मिलेगा।
Advertisement
इस दौरान सभी महिलाओं ने सीडीओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और आग्रह किया कि आप हमेशा हम लोगों के कार्यक्रम में आते रहिए आपके आने से हम लोगों का उत्साह बढ़ेगऔर मनोबल बढ़ेगा और हम लोग आगे बढ़ सकेंगे।
40 वर्षों से सरकारी ज़मीन पर चल रहा क्रशर प्लांट सीज, ₹1.10 करोड़ का जुर्माना भी लगा
डाला, सोनभद्र। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के चलते संचालित हो रहे एक क्रशर प्लांट पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बिल्लीमारकुंडी स्थित आराजी संख्या 7429 व 7430 पर करीब 40 वर्षों से क्रशर प्लांट चल रहा था, जिसे उपजिलाधिकारी ओबरा ने शिकायत मिलने पर संज्ञान लेते हुए सीज कर दिया। सूत्रों के अनुसार,
Advertisement
क्रशर संचालक ने दूसरे आराजी नंबर का फर्जी एनओसी दिखाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लांट चला रखा था। इस संबंध में स्थानीय शिकायतकर्ताओं द्वारा कई बार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिसके बाद वर्तमान क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा स्थल निरीक्षण में अवैध कब्जा प्रमाणित किया गया।
प्रशासन ने जांच के बाद क्रशर स्वामी पर ₹1,10,40,000/- का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि क्रशर स्वामी ने उक्त भूमि पर स्वामित्व का दावा करते हुए राजस्व परिषद में वाद दाखिल किया था, जिसे दिनांक 24 जुलाई 2023 को खारिज कर दिया गया।
Advertisement
इसके बावजूद जबरन क्रशर संचालन जारी था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ओबरा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज क्रशर प्लांट को सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा
स्कार्पियो से 193 किलो डोडा बरामद, चार अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद डोडा की अनुमानित कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताया
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को गुरुवार को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के चार तस्करो को 193.633 किलोग्राम डोडा जिसकी अनुमानित कीमत 4,50,000 रुपये व स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार किया।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस लाइन चुर्क तिराहा से लगभग 200 मीटर सोनभद्र नगर की ओर
Advertisement
वाहन चेकिंग के दौरान कुल 18 बोरी में कुल 193.633 किलोग्राम अवैध डोडा PB 06 T0091 स्कार्पियो से बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने 4,50,000 रुपये बताया है। वही इसकी तस्करी करने वाले अंतर प्रांतीय चार तस्करो को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 8/18/25/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार तस्करः- टिक्का सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 38 वर्ष), सुखविन्दर सिंह पुत्र बोहर सिंह, निवासी दौलेबाड़ा, थाना कोटि से खान, जिला मोगा, पंजाब (उम्र 29 वर्ष), जसविन्दर सिंह पुत्र परमात्मा सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष) और भगवान सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी मलूवालिये वाला, थाना मल्लावाला, जनपद फिरोजपुर, पंजाब (उम्र 27 वर्ष)।
Advertisement
बरामदगी का विवरण- कुल 193.633 किलोग्राम डोडा (18 बोरी) और एक स्कार्पियो वाहन संख्या PB06 T0091
इन तस्करो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता सदर कोतवाली, निरीक्षक अपराध माधव सिंह, संजय यादव, गौरव यादव, नन्दलाल, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, एसओजी टीम, उप निरीक्षक बृजेश कुमार दुबे, सतीश कुमार सिंह, रितेश सिंह पटेल, प्रेमप्रकाश चौरसिया, अजीत कुमार, सत्यम पाण्डेय, जय प्रकाश सरोज, अजीत यादव एसओजी टीम, उप निरीक्षक दिन शामिल रहे।
नपा अध्यक्ष ने वार्ड 19 में CC रोड व नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में विकास के लिए सरकार ने दिया है विशेष पैकेज, जल्द होगा निर्माण कार्यः रुबी प्रसाद
Advertisement
सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड 19 ब्रह्मनगर गली नंबर तीन में सीसी सड़क व नाली मरमत निर्माण कार्य का गुरुवार को चेयरमैन रूबी प्रसाद द्वारा लोकार्पण किया गया।
Advertisement
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी से गति दी जा रही है, जिसके क्रम में वार्ड 19 ब्रह्म नगर के तीसरी गली में सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार के निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाय।
Advertisement
वही अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 19 तीसरी गली में बद्री सिंह पटेल के घर से राकेश जायसवाल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्र में भी विकास कार्यों के लिए जितना बजट मिल रहा है,
Advertisement
उसके अनुसार विकास कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है। इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र के आम जनमानस को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए सरकार से विशेष पैकेज मांग करके विकास कार्यों को कराया जा रहा है।
Advertisement
इस मौके पर जेई, जेई राज कुमार, सभासद मनोज चौबे, प्रदीप पटेल, हीरावती, आशीष कुमार, अमित दुबे सुजीत कुमार, संत सोनी, बिमलेश, राम विलास, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।
भारत हास्पिटल के संचालक दो सगे भाई गिरफ्तार, 13 वर्षीय बालक की मौत का मामला
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा
भारत हास्पिटल की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा और एसीएमओ की तीन सदस्यीय टीम किया है गठित
कोन,सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा कोन में संचालित एक निजी हास्पिटल में इंजेक्शन लगाने से 13 वर्षीय बालक की मौत पर आज पुलिस ने भारत हास्पिटल के संचालक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कोन संजीव सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजीव रंजन पाठक पुत्र स्व० जंयत पाठक निवासी डोमा ने लिखित तहरीर दी कि उनके पुत्र वेदान्त की 05 अगस्त की सुबह तबियत खराब होने पर भारत सर्जिकल हास्पिटल कोन में इलाज के लिए ले जाया गया था। जिसमें कार्य कर रहे डाक्टर शफायत अली व सलामत अली द्वारा सूई लगाकर दवा इलाज करने पर वेदान्त उपरोक्त की तबियत बिगड़ गयी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
Advertisement
इस घटना को लेकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।
Advertisement
इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता की तहरीर पर धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया था। इस घटना के सम्बन्ध में भारत हास्पिटल सर्जिकल सेन्टर के रजिस्ट्रेशन व
Advertisement
उसमें काम करने वाले डाक्टरों की डिग्री व मेडिकल सर्टिफिकेट की जानकारी के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भारत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेन्टर को सीज किया गया।
Advertisement
वही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर धारा 105 बीएनस से सम्बंधित आरोपी शफायत अली पुत्र मु० यासीन और सलामत अली पुत्र मु० यासीन निवासीगण नौडिहा थाना पत्रूगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
Advertisement
इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवप्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया, शिवकुमार यादव चौकी चकरिया, विनय यादव शामिल रहे।
दी आर्यन्स एकेडमी में बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी सन्तनगर में गुरूवार को रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्राकृतिक दृष्टि से लौंग, इलाइची, राजमा, बादाम व पिस्ता से राखी को स्वयं ही बनाया सर्वप्रथम पेड़ को राखी बाँधकर समाज को यह संदेश दिया कि लोग जंक फुड से बचे और अपने त्योहारों को प्राकृतिक तरीके से ही मनाए।
जिससे लोग बढ़ते कैंसर जैसे रोगों से बच सके व भाइयों ने रक्षा सूत्र बहनो से बँधवाकर रक्षा बंधन के त्योहार का महत्व बताया उनके लम्बे उम्र की दुआ की व भाइयों ने उपहार के तौर पर चाकलेट उपहार दिया वही दूसरी ओर लड़कियों ने मेंहदी हाथों पर सजाया। जो हरियाली सावन का प्रतीक है।
Advertisement
मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितिय व तृतिय स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियो को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया व प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान जी ने बताया कि मेंहदी हाथों पर सजाना हमारी प्राचीन परम्परा है जो विगत वर्षो से चली आ रही है।
Advertisement
और यह त्योहारों व शादी व्याह के अवसर पर शुभ मानी जाती है ।इस अवसर पर, अंशिका, वैष्णवी पाण्डेय, अनुष्का, आराध्या पाण्डेय, शुभांगी, आकृति, अनिका, सोनाली, सुहानी व अनन्या आदि बच्चों नें भाग लिया व राखि बनाओं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें,
AdvertisementAdvertisement
श्रीमती सुसमा पांडे, प्रतिमा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्य, निशा चौबे, याशमीन, सुल्ताना खान, अर्पणा, सुमन, श्री नवीन कुमार पांडे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, अश्वनी मिश्रा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित
सोनभद्र। धार्मिक व पौराणिक महत्व के बरैला महादेव मन्दिर पर भगवान भोलेनाथ का विगत 65 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बरैला बाबा भोले नाथ श्रृंगार समिति द्वारा बरैला का सावन माह के आखिरी बुधवार और वृहस्पतिवार को दो दिवसीय श्रृंगार महोत्सव समारोह सम्पन हुआ। जिसमें प्रथम दिवस बुधवार को बरेला महादेव का भव्य मनमोहक फूलों की कसीदाकारी के साथ अर्द्धनारीश्वर रूप में किया गया।
Advertisement
भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार श्रृद्धालू को आध्यात्मिक आसक्ति से अभिसिंचित कर रहा था। सायं 4 बजे श्रृंगारित बरैला महोदय का पट खुलने के पश्चात भव्य आरती से श्रृंगार महोत्सव का शुभारम्भ होते ही श्रृद्धालु भक्तों का दर्शन पूजन हेतु तांता लग गया। भव्य दिव्य स्वरूप में विराजमान श्रृंगारित बरैला महादेव भक्तों को मंत्र मुग्ध कर रहे थे। इस दौरान बुदियां प्रसाद का कार्यक्रम चलता रहा।
Advertisement
भजन कीर्तन गायन मण्डलीय द्वारा सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ करने के पश्चात प्रस्तुत संगीतमय भजनों जैसे “जय शंकर चन्द्र भाल गंगाधर कण्थ व्याल, उमानाथ महादेव काटो भव बन्ध जाल” तथा “भगवन सब कमाल हे प्यारे तेरी मेरी ढाल है प्यारे, ये बात पर याद रखियों महाकाल महाकाल है प्यारे,
Advertisement
शंकरा करता करम जगदीश्वरा परमेश्वरा” एवं “भोले-भोले हो शिवराजा भोले-भोले हो, शम्भू शंकरा मन में तू बसा, शम्भू शंकरा दिल में तू सदा; तनमन में तेरा वास दिल की तू आस” तथा “लीन हो रहा हूँ मैं शिव में भोले नाथ में; महादेव में महाकाल में” जैसे अनेक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रृंगार महोत्सव में समां बाँध दिया।
Advertisement
तत्पश्चात सायं 7 बजे से भण्डारा का प्रसाद पूड़ी, सब्जी, हलवा ग्रहण कर श्रृद्धालु भक्त तृप्त हो रहे थे। देर रात तक भक्तों का दर्शन पूजन प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम चलता रहा है।
Advertisement
द्वितीय दिन दोपहर बाद भव्य हवन हुआ तत्पश्चात पूर्णाहूति स्वरुप महाप्रसाद बाटर्टी चोखा, चावल, दाल, खीर, सलाद का महादेव का भोग लगाकर महादेव की आरती की गयी, तथा समिति के लोगों और अनेक श्रृद्धालु भक्तों स्नेहीजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
बरैलाबाबा भोलेनाथ श्रृगांर समिति के संयोजक, अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों ने महोदव को नमन करते हुये श्रृद्धालु भक्तों सहयोगी समाजसेवियों तथा मीडियाजगत के मित्रों का आभार व्यक्त कर धन्यावाद देते हुये बरैला महादेव का श्रृंगार महोत्सव अगले वर्ष सावन माह के अंतिम बुधवार तक स्थगन की घोषणा की।
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न।
वन स्टाफ सेन्टर के निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराते हुए 02 अक्टूबर,2025 तक पूर्ण कर लिया जाये- DM
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वन स्टाफ सेन्टर के निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराते हुए 02 अक्टूबर,2025 तक पूर्ण कर लिया जाये।
दुद्धी व बभनी में वन स्टाफ सेन्टर के निर्माण कार्य हेतु भूमि चिन्हित करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाये, रानी लक्ष्मीबाई योजना के माध्यम से जो भी धनराशि का भुगतान होता है, उसे तत्काल लाभार्थी के खाते में भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये,
रानी लक्ष्मी बाई योजना से सम्बन्धित कोई भी पत्रावली लम्बित न रहें, पत्रावली लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाये, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत जो भी प्रकरण प्राप्त होते हैं, उनका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये और प्रकरण से जुड़ें लाभार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत धनराशि स्थानान्तरित की जायें,
उन्होंने कहा कि वन स्टाफ निर्माण से सम्बन्धित जो भी कार्य शेष है, उसे शीघ्र पूर्ण किया जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के खाते में धनराशि ससमय स्थानान्तरित हो,
इसके लिए सभी प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ली जाये। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन, डिप्टी सी0एम0ओ0 डाॅ0 सुमन कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।