हर घर नल योजना से गांवो में नही हो रही जलापूर्ति

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर घर नल योजना से गांवो में नही हो रही जलापूर्ति, बोले जिम्मेदार बिजली सबसे बड़ी समस्या
  • कोन में जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना की खुली पोल
  • आम जन ने किया जलापूर्ति कराने की मांग

सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड कोन क्षेत्र में नमामि गंगे के जल जीवन मिशन की योजना हर घर नल योजना इन दिनों धरातल पर धाराशायी होती प्रतीत हो रही है।

Advertisement

बतातें चलें कि कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं सका किन्तु कागजों पर पूर्ण दिखा दिया है जो विचारणीय है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों से आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए लेकिन महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।

Advertisement

विकास खण्ड के कोन, कचनरवा, नरोईयादाम, मधुरी, बड़ाप, कुड़वा, बागेसोती, सिंगा, डुबवा, पीपरखाड़ रामगढ़ महिउददीनपुर, बांचौकला, मिश्री, खेतकटवा, खरौंधी और नेरुड्याडाभर समेत कई गांवों में योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Advertisement 

वरिष्ट समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि बड़ा दुर्भाग्य है कि कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी महीनो से पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आकोश व्याप्त है।

Advertisement

वहीं जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र नाथ चेरो ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हुआ और न ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है जिससे लोग आये दिन विकलांगता के शिकार हो रहे है। उन्होंने संबंधित विभाग के ऊपर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया और वही ग्राम पंचायतों में कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए है। वहीं हैंडपंप मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए का धनराशि आहरण किया जाता है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि स्वतः ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत हर घर नल योजना के परियोजना के अधिकारियों द्वारा जनहित को देखते हुए

Advertisement

बड़ी तेजी से कार्य किया गया। किन्तु संबंधित कार्यदायी संस्था के उदासीनता के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है बल्कि उन्हें लॉली पॉप दिया जा रहा है और केवल कागजों में सिमट कर रह गया है।



संबंधित संस्था के कर्मचारियों ने नाम नही उजागर करने पर बताया कि मई माह से अभी तक वेतन नहीं मिला है, जिससे हम लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।

Advertisement



वरिष्ठ समाज सेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव सहित प्रदीप, रमेश, सुदामा, शिव पूजन, रविंदर, नरेश रोहन और सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल शुरू कराने की मांग की है। इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन बिंद को काल किया गया किन्तु रीसिव नहीं हुआ।

Advertisement



जिसके क्रम में स्वच्छ जल मिशन के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं व विद्युत आपूर्ति बाधित सहित जगह जगह पाइप लाइन डैमेज होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है जिसके क्रम में संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है और उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में समस्या है उसे हल करा दिया जायेगा।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

HIGHLIGHTS

  • RSS ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

सोनभद्र। जिले के प्रताप शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 6 महत्वपूर्ण उत्सव में से एक रक्षाबंधन उत्सव को एक दूसरे के हाथ में रक्षा बांधकर एवं मिठाई खिला कर मनाया, बौद्धिक उद्बोधन जिलासंघ चालक हर्ष अग्रवाल द्वारा दिया गया।

संघ चालक एवं जिला प्रचारक राहुल द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हर्ष जी द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा गया कि रक्षाबंधन का उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा धर्म के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। समाज में यह विषय उठता है कि रक्षाबंधन को क्यों करना चाहिए जिसमें यह निकल कर आता है कि स्वयं को याद दिलाना कि हम बंधे हैं रास्ट्र और समाज के उत्थान के संकल्प से।

Advertisement

कदम कदम पर आगे बढ़ने की भावना मन मे सदैव रहे, हम समाज की चिंता करते हैं , अपने देश को आगे बढ़ाने के बंधन रूपी इस धागे में अपने आप को बांधते हैं और यह प्रण करते हैं कि सामाजिक उत्थान भी हमारे संगठन की चिंता है। केवल भाई-बहन के पास का त्यौहार या

Advertisement

कालांतर में यजमान के द्वारा बांधे जाने वाला त्यौहार या फिर यूं कहे कि गुरुजनों के पास जाकर मनाया जाने वाला त्यौहार हम सभी स्वयंसेवक बंधु समाज में निकलकर एक स्थान पर इकट्ठे हो कर मनाते हैं। संस्कृति सुरक्षा होनी चाहिए ऐसा जिन जिन को लगता है,

Advertisement 

ऐसे सारे लोग को एक साथ ला कर उन्हे स्मरण कराना संघ का कर्तव्य है, हमें यह भी विचार करना चाहिए कि जब हम यह रक्षा सूत्र किसी के कलाई में बांधते हैं तो हमारे मन में यह भाव होता है कि यह हमारा रक्षा करेंगे और हमें समृद्ध रखने का प्रयास करेंगे,

Advertisement

हम सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधु यही भावना समाज हित के साथ राष्ट्रीय कार्य करते हैं, क्योंकि जब संस्कृति और धर्म सुरक्षित रहेगा तभी देश समृद्ध होगा और सुरक्षित होगा ।

Advertisement

के इस कार्यक्रम मे जिला प्रचारक राहुल जी, विभाग के अधिकारी अवध नारायण जी एवं नीरज जी , नगर के माननीय संचालक संगम लाल जी , जिला बौद्धिक प्रमुख आनंद प्रकाश गुप्ता जी ,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन जी,बच्चन प्रसाद,

मनोज जलान ,महेश शुक्ला जी, सुरेश केसरी, अंकित जी,जय जी, विजय जैन, ब्रिजानंद,राम प्रसाद, धन्जय, के साथ प्रताप शाखा के अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मायुमं सोन महिला शाखा द्वारा पुलिस भाईयों को बांधी गई राखी

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा पुलिस भाईयों को राखी बांधी गई

सोनभद्र। रक्षा बंधन पर्व पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा  मंच की बहनों ने मिल कर शीतला मन्दिर चौराहा पर सभी पुलिस भाइयों को राखी बांधी गईं।
                   

शाखा की अध्यक्ष रितु जालान जी ने बताया कि पुलिस कर्मियों नेअपने परिवार से दूर रहकर हमें सुरक्षित रखा — यही सच्चा रक्षक धर्म है। इसलिए हमारे पुलिस भाई इनके हाथ की कलाई सुनी नहीं रहनी चाहिए। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हम त्याग, समर्पण और सेवा को नमन करते हैं।
  

Advertisement 

    कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष रितु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, भूतपूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड एवं सीमा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

काकोरी ट्रेन एक्शन डे शताब्दी समारोह पर बौद्धिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • काकोरी ट्रेन एक्शन डे शताब्दी समारोह पर बौद्धिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ओबरा, सोनभद्र। शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में काकोरी ट्रेन एक्शन डे शताब्दी समारोह के अवसर पर बौद्धिक संगोष्ठी का सुंदर आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन डे भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।

यह अंग्रेजो शासन के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था। मुख्य शास्ता प्रोफेसर  राधाकांत पांडेय ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन डे क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष करने हेतु धन एकत्रित करने की दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

Advertisement 

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने काकोरी ट्रेन एक्शन डे के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन डे  आपरेशन, अंग्रेजी शासन को भारत से उखाड़ फेंकने हेतु, सशस्त्र संघर्ष करने के निमित्त सरकारी खजाने को लूटकर,

Advertisement

धन एकत्रित करने के लिए रामप्रसाद बिस्मिल ने अपने नौ क्राँतिकारी साथियों राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह, सचींद्र बख्शी, अशफ़ाक़उल्ला ख़ां, मुकुंदी लाल, मन्मथनाथ गुप्त, मुरारी शर्मा, बनवारी लाल और चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर 9 अगस्त 1925 को चलाया था। 

Advertisement

इसमें रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने लखनऊ से 8 किमी की दूरी पर काकोरी के पास ट्रेन रोककर  ब्रिटिश हुकूमत के सरकारी खजाने के 4679 रुपये, 01 आना और 06 पाई लूट लिए थे। एक छोटी सी जगह पर हुई इस घटना ने ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए उसे हिला कर रख दिया था। इस घटना को अंजाम देने में सिर्फ़ 10 लोग शामिल थे लेकिन 40 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

Advertisement

अशफ़ाक़, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, बनारसी लाल और कई अन्य व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया गया. सिर्फ़ चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस गिरप़्तार नहीं कर पाई। सबसे बाद में राम प्रसाद बिस्मिल गिरफ़्तार हुए। इन सब पर न सिर्फ़ डकैती बल्कि हत्या का भी मुक़दमा चला.

Advertisement

अप्रैल, 1927 में मुक़दमे का फ़ैसला सुनाया गया. अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह और राम प्रसाद बिस्मिल को फाँसी की सज़ा सुनाई गई. पूरे भारत में इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए।

Advertisement

उक्त बौद्धिक संगोष्ठी में डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. बीना यादव इत्यादि प्राध्यापक गण, कार्यालय अधीक्षक श्री राजेश्वर रंजन प्रसाद, महेश पांडेय, अरुण कुमार, कुंदन ,मनीष, सरफुद्दीन, के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सातो शीतला माता मन्दिर के पास एक बार फिर मिला मांस का टुकड़ा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • सातो शीतला माता मन्दिर के पास मिला मांस का टुकड़ा, पुलिस ने एक फिर दिया कार्रवाई का आश्वासन
  • मन्दिर के पास मांस का अवशेष मिलने का कारण पुलिस कुत्तों को मान रही
  • आखिर खुले में क्यो फेंका जा रहा है जानवरो का अवशेष
  • डीएम एसपी के द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के पूरब मोहाल में स्थित सातो शीतला मंदिर के परिसर में मांस का मिलने का सिलसिला रुक नही रहा है, कुछ माह पूर्व में जानवर के मांस का टुकड़ा मन्दिर परिसर में पाया गया था।

Advertisement 

शुक्रवार को फिर मंदिर परिसर में मांस के टुकड़ा मिलने पर मन्दिर कि अध्यक्ष डॉ. रुबी गुप्ता ने कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज व सदर कोतवाली पुलिस को दिया, जिसके बावजूद पुलिस के द्वारा किसी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

Advertisement

इस सम्बंध में डॉ. रुबी गुप्ता ने बताया कि पुलिस के आश्वासन का इंतजार करते-करते किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस मामले की शिकायत हमनें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया परंतु उनके द्वारा भी आश्वसन ही दिया गया। आज सुबह में फिर उसी मंदिर में जानवर के मांस का टुकड़ा गिरा हुआ पाया गया है।

Advertisement

रुबी गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में जानकारी के बावजूद भी संबंधितों पर किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी जो सूबे की योगी सरकार में निंदनीय है।

Advertisement

यह बात समझ नहीं आती कि मैं भी भारतीय जनता पार्टी की सेवा में इतने साल बिता दी लेकिन इस मामले से प्रशासन की कार्रवाई के बजाय शिथिलता क्यों। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कृत्य करने वाले धर्म विरोधी लोगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत BJP ने 21 मण्डलो में बांटे 50 हजारे तिरंगा ध्वज

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने जनपद के 21 मण्डलो में बांटे 50 हजारे तिरंगा ध्वज


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर आगामी 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के निमित्त जिलाध्यक्ष नंदलाल ने शुक्रवार को जनपद के 21 मण्डलो में 50 हजार तिरंगा ध्वज का वितरण किया।

Advertisement

जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन 12 अगस्त को होना है, इसके बाद हर घर तिरंगा ध्वज लगाया जाना है, जिसमें भारतीय पार्टी के सभी कार्यकर्ता आमजन को साथ लेकर उत्साह पूर्वक अपने आन बान शान के प्रतीक तिरंगा ध्वज को वितरित करेंगे।

Advertisement
Advertisement



इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रसत्र पटेल, कमलेश चौबे रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, अतुल पाण्डेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कागजो पर सिंचाई कूप निर्माण का किसानो ने लगाया आरोप, विभाग कर रहा अधूरे निर्माण का भुगतान

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • कागजो पर सिंचाई कूप निर्माण का किसानो ने लगाया आरोप, विभाग कर रहा अधूरे निर्माण का भुगतान



बभनी, सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री किसान और मछुआरों के हित को लेकर अमेरिका द्वारा कोई 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भी कोई समझौता नहीं कर रहे तो वही सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ के शासन में अधिकारी किसानो के हित के लिए बनाए जा रहे सिंचाई कूप के निर्माण में धांधली करने से बाज नहीं आ रहे है।

Advertisement 



ताजा मामला स्थानीय विकास खण्ड के इकदीरी गांव में लघु सिंचाई विभाग का अधूरा कूप निर्माण छोड़ कर ठेकेदार के रफ्फू चक्कर होने का है। जिसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि कुआं का पूरा पैसा विभाग के सह पर ठेकेदार द्वारा निकाल कर बन्दरबाट कर लिया गया है इसलिए कोई भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।



विकास खण्ड बभनी के इकदीरी ग्राम पंचायत के छिपिया गांव में बंशरूप खरवार और सोना बच्चा के खेत में सिंचाई कूप लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाया जा रहा था लेकिन ठेकेदार महिनों से काम अधुरा छोड़ कर रफ्फूचक्कर हो गया और लाखों रूपए मजदुरी और सामान का पैसा भी नहीं दिया।

Advertisement



सूत्रों की मानें तो विभाग के अवर अभियंता के सह पर ठेकेदार ने बगैर काम पूरा किए ही पूरा पैसा निकाल लिया। और काम अधुरा छोड़ रफ्फूचक्कर हो गया। ग्रामीण अधुरा कूप के कारण दुर्घटना को लेकर आशंकित है।

Advertisement

बगैर काम पूरा हुए ठेकेदार को भुगतान कैसे हुआ पूरे कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। जब कूप पूरा नहीं हुआ तो कूप का पैसा कैसे आहरित कर लिया गया। किसानों ने इस बावत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराने का मन बना रहे हैं।

Advertisement



वही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि विभाग के ठेकेदार और सम्बन्धित लोगों पर कार्यवाही हो। वही किसान कूप पूरा करने के साथ साथ मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन  पर नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने चलाया स्वच्छता अभियान

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों को किया नमन, नपा अध्यक्षया ने चलाया स्वच्छता अभियान


सोनभद्र। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन एवं वीरों को नमन करते हुए चाचा नेहरू पार्क में स्थित स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया

Advertisement

कि काकोरी ट्रेन एक्शन घटना में शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते हुए चाचा नेहरू पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका कर्मचारी व सभासद के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया है।

Advertisement 



वही चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा सहित विभित्र आयोजन के तहत स्वच्छता को लेकर संदेश दिया जा रहा है, जिसमें हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि घर के आसपास सहित सार्वजनिक स्थलों तीर्थ स्थलों व शहीद स्थलों को साफ व सुंदर रखें।

Advertisement



इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद मनोज चौबे, प्रदीप पटेल, हीरावती, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, संत सोनी, विमलेश, राम विलास, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, अमित दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार 29 वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • लगातार 29वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 29वें दिन शुक्रवार को भी रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement


सावन माह के 29वें दिन शुक्रवार को डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, खुशबू देवी, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, अभय कुमार, मनोज केसरी, दीपक केसरी,

Advertisement

परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती पूजन में राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज,सागर महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रक्षा का संकल्प ही भाइयों का बहनों के प्रति है सच्चा उपहार- बीके सुमन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • रक्षा का संकल्प ही भाइयों का बहनों के प्रति है सच्चा उपहार: बीके सुमन
  • ब्रह्माकुमारी बहनों ने घोरावल उपसेवा केंद्र पर बांधा रक्षासूत्र
  • रक्षाबंधन के बदले मानसिक विकार से छुटकारा का संकल्प पत्र दान में लिया

सोनभद्र। रक्षाबंधन का पावन पर्व  इस संसार में पवित्रता और मर्यादाओं के बंधन में बंधने के लिए ईश्वरीय उपहार है, जिससे मानवीय संबंधों की गरिमा स्थापित होती है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेना ही भाइयों का बहनों के प्रति सच्चा उपहार है।

उक्त बातें ब्रह्माकुमारी के दुर्गा मंदिर स्थित उपसेवाकेंद्र पर शुक्रवार को बी•के• सुमन दीदी ने उपस्थित लोगों को रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा।

Advertisement

सुमन दीदी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर भौतिक वस्तुओं का उपहार देना प्रतीकात्मक है। आत्मा और परमात्मा के बीच पवित्रता का बंधन ही सच्चा रक्षाबंधन है। जिससे आत्मा  जन्म-जन्मान्तर के लिए विकारों के बन्धन से मुक्त हो जाती है।

Advertisement

घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य  नीरज कुमार श्रीवास्तव, गणमान्य नागरिको को एवं पी•एम•श्री• कम्पोजिट स्कूल के शिक्षक रोहित कुमार, विजय शंकर,अखिलेश कुमार मौर्य, रंजू कुशवाहा, अलका साहू,

Advertisement 

श्वेता ठाकुर, पत्रकार अभिधेक कुमार  व अन्य शिक्षक जन को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारी बहनो ने मंगलमय जीवन की शुभकामना किया। इसके साथ ही राखी बांधने के बदले मानसिक विकार छोड़ने का संकल्प पत्र दान में लिया। इस अवसर पर बी•के• सीता, बी•के• सरोज, राजेश कुमार सिंह,श्रवण कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता ने सक्रिय  योगदान दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें