जिले में भव्य तरीके से निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • भव्य तरीके से जनपद में निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये इस तिरंगा बाइक रैली में पुलिस विभाग जिला पंचायत, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मलित रहे।

तिरंगा बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर स्वर्ण जयतीं चैक बढ़ौली चैराहा होते हुए रामलीला मैदान पर पहुची इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक के अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है,

Advertisement

झण्डा फहराते समय सदैव केशरियां रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है, तो सूर्याेदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के बाद सम्मान के साथ उतारना चाहिए,

Advertisement

निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जानेवाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेका नहीं जायेगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान रामलीला मैदान में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर पर झण्डा विधिवत् तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा, आइए, हम सभी अपने घरो पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनें। ध्वज को सम्मानपूर्ण तरीके से ऐसी जगह लगाया जाए जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

Advertisement 

ध्वज झुका हुआ न हो। फटा या मैला ध्वज नहीं फहराया जाता। किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जायेगा, न ही बराबर में रखा जायेगा। ध्वज पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए। झंडे को किसी वस्तु को प्राप्त करने, देने, पकड़ने अथवा ले जाने के पात्र के रूप में प्रयोग नहीं किया जायेगा। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहित सम्बन्धित अधिकारिगण व कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई कुल 28 शिकायतें

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में कर्मचारी न बरते हीलाहवालीः रूबी प्रसाद

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सहित नगर पंचायतो में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे आयी कुल 28 शिकायतो का निस्तारण किया गया। वही नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश दिया है जन्म प्रमाण पत्र के आवेदनो के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए। यह मामला बच्चों के भविष्य का सवाल है,

Advertisement
Advertisement 

इसलिए इसमें तेजी और पारदर्शिता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे जन्म प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं और इसमें पारदर्शिता और ईमानदारी का पालन करें।

Advertisement

जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2. नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 5, नगर पंचायत रेनुकूट में 4, नगर पंचायत पिपरी में 3.

Advertisement

नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 4, समस्त निकायों में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। उक्त अवसर पर सदस्यगण एवं नगर पालिका व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में निकला गया तिरंगा यात्रा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर तिरंगा यात्रा निकाल नगरवासियो को तिरंगा के महत्व को बताया गयाः रूबी प्रसाद
  • नगर पालिका प्रशासन ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा
  • गोष्ठी के माध्यम से दिया गया आजादी का संदेश

सोनभद्र । जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अथवा सभासदगण, कर्मचारियों व स्कूली बच्चों के साथ नगर मे तिरंगा रैली निकाली गयी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि भाजपा सरकार में हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ 15 अगस्त तक तिरंगा जनसंपर्क अभियान जुलूस गोष्ठी के माध्यम से हर व्यक्ति हर घर तक तिरंगा पहुंचने का काम कर रहे कार्यकर्ता। आज विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से तिरंगा यात्रा निकाला गया जो शीतला चौक से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से महिला तिराहा होते हुए नगर पालिका कार्यालय तक ले जाया गया।

Advertisement

वही वही बीच-बीच चट्टी चौराहों पर रुक कर जनसभा के माध्यम से आमजन को 15 अगस्त व तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरुक किया गया।

Advertisement 

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, प्रदीप, हीरावती, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार, संत सोनी, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारीयों ने डिप्टी कमिश्नर उद्योग को सौंपा ज्ञापन, व्यापारीयों की समस्याओं से कराया अवगत

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारीयों ने डिप्टी कमिश्नर उद्योग मिलकर

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त विनोद चौधरी से मिलकर ज्ञापन प्रेषित किया एवं जिले में औद्योगिक क्षेत्र की मांग किया।

श्री शर्मा ने उद्योग के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से उपायुक्त उद्योग को अवगत कराया जिसे शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र होने से स्थानीय युवाओं और

Advertisement

श्रमिकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा ग्रामीण क्षेत्र से पलायन कम होगा गांव में समृद्धि एवं खुशहाली होगी उन्होंने कहा कि जिले में प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी स्थानीय बाजार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिससे जनपद के लोगों की आर्थिक विकास की राह आसान होगी।

Advertisement 

  उन्होंने कहा कि किसान की कृषि पर निर्भरता में कमी होगी खेती के साथ-साथ वैकल्पिक आय के स्रोत मिलेंगे एवं किसानों पर मौसम आधारित जोखिम कम होगा। जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह एवं  विधि सलाहकार यशपाल सिंह ने कहा कि जनपद में कोयला, पत्थर, बॉक्साइट ,चूना पत्थर, जैसे खनिज उपलब्ध है जिनका औद्योगिक उत्पादन में उपयोग होगा संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा

Advertisement

और  जिले की आय बढ़ेगी और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि सोनभद्र को पावर और इंडस्ट्री हब के रूप में पहचान मिलेगी जिससे आगे और निवेश बढ़ेगा ।                                 

Advertisement

नगर संयोजक अमित अग्रवाल एवं नगर मंत्री अभिषेक साहू ने कहा कि सड़कों, बिजली, जलापूर्ति, और परिवहन जैसी सुविधाओं में सुधार होगा औद्योगिक क्षेत्र से आसपास के गांव का भी विकास होगा और जब जनपद के बुनियादी ढांचे समृद्ध होंगे तो पूरे देश की आर्थिक विकास की दर बढ़ेगी और लोगों में खुशियाली आएगी उन्होंने आगे कहा कि उद्योगों से टैक्स और शुल्क के रूप में सरकार की आय बढ़ेगी जिला पंचायत और

Advertisement

निकाय नगर निकाय को भी लाभ होगा राज्य व जिले के राजस्व में वृद्धि होगी। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं राजवंश सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने पर नए उद्योगों के साथ प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होंगे एवं स्थानीय युवा आधुनिक तकनीक और प्रबंधन कौशल सीख पाएंगे उन्होंने आगे कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में गाजियाबाद के बाद सबसे ज्यादा निवेश सोनभद्र में हुआ है

Advertisement

एवं सोनभद्र देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल है नीति आयोग ने इस जिले के विकास को गति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही सोनभद्र पहले से ऊर्जा की राजधानी कहलाता है औद्योगिक क्षेत्र से इसकी औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रितपाल सिंह यशपाल सिंह अभिषेक साहू अमित अग्रवाल प्रमोद गुप्ता राजवंश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • ओबरा मण्डल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता और मण्डल प्रभारी सन्तोष शुक्ला के संरक्षण मे आज राम मन्दिर के प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

यह यात्रा राम मन्दिर से शुरू होकर हनुमान मन्दिर होते हुए सुभाष तिराहे से सिनेमा रोड़ होते हुए अंबेडकर तिराहे तक निकाली गई। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी और सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, कार्य समिति और कार्यकारिणी के सदस्यगण व नगर में निवास करने वाले सभी नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

तिरंगा यात्रा में सहभाग करने वाले सभी सहभागियों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जय श्री राम का ऐसा उद्घोष किया जिससे मानो पूरे नगर में देश भक्ति का वातावरण छा गया हो। जिसने नगर वासियों का मनमोह लिया और सभी की जुबान पर केवल एक ही नारा था “भारत माता जय।

Advertisement

इस अवसर पर रंजना सिंह, उमेश सिंह पटेल, रामा शंकर द्विवेदी, सतीश कुमार पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पवन मिश्रा, शिशिर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, उमा शंकर जायसवाल, नित्यानंद दूबे, हेमलता, सरिता सिंह, पुष्पा दूबे, दशरथ शुक्ला, आशीष तिवारी, उमेश शुक्ला, निशांत कुशवाहा,

Advertisement 

संजय वैसवार, दिनेश पाठक, अरविन्द सोनी, समीर माली, विपुल शुक्ला, अभिषेक सोनी, सौरभ सिंह, आदर्श सिंह, राज कुमार यादव, संतोष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, बुद्दी नारायण जायसवाल, विकास सिंह, आनन्द जायसवाल, शिव दत्त, रंग बहादुर पटेल, प्रतीक, टाटा चौधरी, डाक्टर सरोज, संतोष प्रजापति, शशि किरन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिजिटल अपराधियों पर डिजिटल वार: साइबर क्राइम से निपटने के लिए सोनभद्र पुलिस का चल रहा हाई-टेक ट्रेनिंग अभियान

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जनपद पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम – पुलिस लाइन चुर्क में जारी
  • डिजिटल अपराधियों पर डिजिटल वार” – साइबर क्राइम से निपटने के लिए सोनभद्र पुलिस का हाई-टेक ट्रेनिंग अभियान

सोनभद्र। तेजी से बदलते डिजिटल युग में जहां अपराधी तकनीक का इस्तेमाल कर नई-नई ठगी और धोखाधड़ी की वारदातें कर रहे हैं, वहीं सोनभद्र पुलिस भी अपनी तकनीकी क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

बातदें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में थाना साइबर सेल के सुदृढ़ीकरण और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से, पुलिस लाइन चुर्क स्थित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब में Cyber Crime Training (CyTrain) का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

प्रशिक्षण का मुख्य फोकस-

यह प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि फील्ड-ओरिएंटेड, प्रैक्टिकल बेस्ड और केस-स्टडी ड्रिवन है। इसमें प्रतिभागियों को निम्न बिंदुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है –

Advertisement
Advertisement
  1. 1930 साइबर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत पंजीकरण, ट्रैकिंग और पीड़ित को त्वरित सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया।
  2. NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर केस एंट्री, डेटा एनालिसिस, साक्ष्य अपलोड और केस निस्तारण की तकनीक।
  3. JMIS पोर्टल पर जांच, रिपोर्ट तैयार करने और अभियोजन की दिशा में डिजिटल कार्यवाही की चरणबद्ध विधि।
  4. फिशिंग, OTP फ्रॉड, ई-वॉलेट हैक, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन स्कैम, क्रिप्टो फ्रॉड  जैसे अपराधों की पहचान, डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेसिंग और नेटवर्क ब्लॉकिंग की रणनीति।
  5. साइबर जागरूकता अभियान की आधुनिक तकनीकें, ताकि आमजन को “रोकथाम ही सर्वोत्तम सुरक्षा” के सिद्धांत से जोड़ा जा सके।
Advertisement 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश-

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “साइबर अपराध में देरी, अपराधी को बढ़त देती है। हर शिकायत पर हमारी प्रतिक्रिया तेज, सटीक और तकनीकी रूप से मजबूत होनी चाहिए। पीड़ितों को त्वरित राहत देना और अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना ही हमारी प्राथमिकता है।”

Advertisement

प्रशिक्षण का महत्व-

  • थाना साइबर सेल की कार्यक्षमता में कई गुना वृद्धि होगी।
  • जटिल साइबर अपराध मामलों में डिजिटल साक्ष्य जुटाने और रियल-टाइम एक्शन लेने की क्षमता बढ़ेगी।
  • पुलिस बल में टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली सोच विकसित होगी।
  • नागरिकों का पुलिस पर भरोसा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, दोनों में इजाफा होगा।
Advertisement


निष्कर्ष:- यह हाई-टेक प्रशिक्षण अभियान न केवल कानून-व्यवस्था को डिजिटल युग के अनुरूप बनाने का प्रयास है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि –“सोनभद्र पुलिस हर नागरिक के डिजिटल जीवन की सुरक्षा के लिए, तकनीक और संकल्प – दोनों से लैस है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक 

  • Advertisement

HIGHLIGHTS


  • आगामी त्यौहारों एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा की गई समीक्षा बैठक 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आगामी पर्वों एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Advertisement

आगामी त्यौहार-
आगामी त्यौहार जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी वर्ग के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

Advertisement

यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए।

Advertisement 

अपराध समीक्षा गोष्ठी-
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों,

के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण,

Advertisement

भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं

Advertisement

महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ती दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं

Advertisement

जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement

सोशल मीडिया निगरानी
 सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए ।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • “मिशन शक्ति” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद पुलिस का प्रभावी जागरूकता अभियान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Advertisement

प्रमुख गतिविधियां-

▶ महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना

Advertisement



▶ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार एवं पंपलेट वितरण-

महिला शक्ति हेल्पलाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपात सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर हेल्पलाइन – 1930

Advertisement

जन सहभागिता एवं संवाद
महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर युवतियों व महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Advertisement 

जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता:
सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत सतत रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सकारात्मक सामाजिक वातावरण और जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपाइयों ने मनाई वीरांगना फूलन देवी की जयंती

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियो के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक पड़ा फूलन देवी नेःव्यास गोड़
  • सपाइयों ने वीरांगना फूलन देवी की मनाई जयंती
Advertisement 



सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते है मनायी गयी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव व संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

Advertisement



संगोष्ठी को संचोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज एक ऐसी वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती है जो महिलाओं की रक्षा के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।



संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गोड़ ने कहा कि आज हम लोग एक महान महिला का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया। आज केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासियों एवं हर वर्ग की महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है।

Advertisement
Advertisement


संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पाण्डेय, बाबूलाल यादव,

अजीत मौर्य, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, फारूक अली जिलानी, वीरेंद्र यादव, डॉक्टर रतन सिंह पटेल, जगत पटेल, बाबू हाशमी, बचोले प्रसाद पटेल, गुड्डू निषाद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जन अधिकार पार्टी की हुई मासिक बैठक

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • चलो गांव की ओर अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएः अजीत प्रताप कुशवाहा

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक रविवार को सिंचाई डाक बंगला में जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में सम्पत्र हुई। का बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा मण्डल प्रभारी मिर्जापुर मौजूद रहे।

Advertisement 

बैठक में अजीत प्रताप कुशवाहा ने जिला कमेटी एवं विधान सभा इकाई घोरावल, रावर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के संगठन की समीक्षा करते हुए जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्नआवश्यक निर्देश देते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी में मजबूती से लग जाने का निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी चलो गांव की ओर अभियान के तहत पार्टी की विचारधारा को मजबूती से लोगों तक पहुंचाने का काम करे और आने वाले 5 सितंबर को भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव का शहादत दिवस लखनऊ में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें जनपद से भारी से भारी संख्या में पहुंचने का काम करे।

Advertisement

प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य व वाराणसी मंडल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी आंदोलन का नाम है जो सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है। जिससे बहुजनो के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार बंद हो सके और यह तभी सम्भव है देश मे संविधान का राज अस्थापित होगा। मण्डल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी चाहती है

Advertisement

कि देश मे जाती जनगणना कराकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में संख्या के अनुपात में लोगो की हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जाए जिससे हर जाति समाज के लोगो को उनका हिस्सा प्राप्त हो सके। इस बैठक में चंद्रिका मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद, बलीराम मौर्य, जय प्रकाश, अवनीश कुशवाहा, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, रावर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोज मौर्य, चन्द्रशेखर आजाद, राकेश कुमार मौर्य, शिवनारायण मौर्य, अनुरुद्ध सिंह, सहित अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें