जिले में शान से लहराया तिरंगा: धूमधाम से मना 79 वां स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • तियरा में राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सोनभद्र। जिले में देश की आजादी का 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती का पूजन 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया।

Advertisment

यूपी के राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड ने कहा 15 अगस्त वीर सपूतों को याद करने का दिन है। देश की आजादी की लड़ाई में तमाम लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कहा कि हर साल 15 अगस्त को हम भारत की आजादी का पर्व गर्व के साथ मनाते है।

Advertisment

15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन की करीब दो शताब्दी लंबी हुकूमत से देशवासियों को आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम महान स्वतंत्रता के नायकों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य बलिदानियों को याद करते हैं, उन्हें नमन करते हैं।

Advertisment

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अधिकारियों से सोनभद्र के जिस गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है या रहें है उस गांव में समुचित विकास कार्य कराने के लिए रूपरेखा तैयार कर कार्य करवाने की बात कही।

Advertisment

सासंद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जब देश गुलाम था तो भारत माता जंजीरों में जकड़ी हुई थी, लेकिन तमाम क्रांतिकारियों ने मिलकर देश को आजाद कराया था। सोनभद्र के कई आदिवासी ने देश को आजाद कराने में प्राण न्योछावरो की है।

Advertisment

वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, ई. रमेश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ एसपी सिंह, डॉ प्रमोद प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन प्रोफेसर ऋचा ओझा ने किया।

Advertisment

बतादें कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह प्रभातफेरी निकालने जाने के साथ ही क्रास कंट्री रेस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उधर कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया।

Advertisment

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने रहा है। इस दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से 1947 में आजादी मिली थी, यह सिर्फ एक राष्ट्रीय छुट्टी का दिन नहीं है, यह दिन हमें¹1 याद दिलाता है कि हमें आजादी दिलवाने के लिए न जाने कितने लोगों ने बलिदान दिए हैं, यह दिन उनके त्याग, एकता और संघर्षों का प्रतीक है, जिनकी वजह से भारत ने अपनी आजादी का सपना साकार किया था।

Advertisment

एडीएम वागीश शुक्ला, एडीएम रोहित यादव, एडीएम रमेश चंद्र यादव, निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, सूचना अधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे। वही पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि लगातार देश उन्नति की ओर अग्रसर है।

Advertisment

हर साल 15 अगस्त को हम भारत की आजादी का पर्व गर्व के साथ मनाते हैं। कहा कि देश 15 अगस्त पर अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (इंडिपेंडेंस डे) मना रहा है। एएसपी अनिल कुमार, एएसपी टीएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Advertisment

उधर विकास भवन में सीडीओ ने ध्वजारोहण किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी को ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देना चाहिए।

Advertisment

राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. बृजेश सिंह, विमला इंटर कालेज में प्रबंधक जितेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय छपका में प्राचार्य डा. वंदना, विंध्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अंजनी विक्रम सिंह, प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, युग शांति इंटर कालेज में प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या संगीता ने ध्वजारोहण किया।

Advertisement

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने जिला पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे। नगर पालिका राबर्ट्सगंज कार्यालय पर चेयरमैन रूबी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जिले में चहुंओर विकास कार्य हो रहा है।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सास को बहुओं के अवैध संबंधों की जानकारी बेटों को देना पड़ा महंगा; चली गई जान, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • कोन. बहुओं का गैर पुरुषों से संबंध होने की जानकारी बेटों को देना पड़ा महंगा, चली गई जान
  • बीते 14 अगस्त की सुबह खेत में मिला था जहुरन खातून का शव

    – पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या का किया खुलासा



सोनभद्र। गुरुवार 14 अगस्त को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गिधिया में जहुरन खातून पत्नी स्व० सदीक निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र 65 वर्ष का शव घर से कुछ दूर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था, जिसके सम्बन्ध में मृतका की बड़ी बहू रोजा खातुन पत्नी वाहिद अली निवासी ग्राम गिधिया,

Advertisment
Advertisment

थाना कोन सोनभद्र के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०-185/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।


Advertisment

उक्त अभियोग के अनावरण के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका के चार पुत्र हैं जो अलग अलग रहकर अपना अपना जीविकोपार्जन करते हैं, मृतका की तीसरी व चौथी बहू शायरा खातून, व शबीना खातून जिनके पति बाहर रहते थे जिनकी गैर मौजूदगी में बहुओं के घर अन्य मर्दों का आना जाना रहता था, जिसके कारण मृतका जो उनके घर के बगल में बने मकान में रहती थी, आपत्ति करती रहती थी।

Advertisment
Advertisment

अपने पुत्रों से इस सम्बन्ध में शिकायत भी किया गया था जिससे शायरा खातून व शबीना खातून द्वारा नाराज होकर मृतका जहुरन को लाठी डण्डा से मारकर हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया था। जिसमें थाना कोन पुलिस द्वारा तत्परता पूवर्क कार्य करते हुए प्रकाश में आयी अभियुक्ता उपरोक्त के साथ उनके निशान देही पर आला कत्ल बरामद कर घटना का अनावरण किया गया।

Advertisment

अभियुक्तागण शायरा खातून पत्नी फहमुद्रीन व शबीना खातून पत्नी जफरुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम गिधिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय भेज दिया गया. अभियुक्तों के निशानदेहीं पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी,

Advertisment

एक अदद बांस का टुकड़ा, एक अदद बड़ी खुर्ची मय लाठी में पेंच युक्त व हत्या कारित करने के समय अभियुक्तागण का पहना हुआ सूट सलवार भी बरामद कर मा. न्यायालय भेज दिया गया।

Advertisment

खुलासा करने में संजीव कुमार सिंह, उ0नि0 शिव प्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया, हे0का0 सुरेन्द्र चौहान, हे0का0 शान्तनु कुमार, हे०का० शिव कुमार, महिला का० शिखा कुमारी शामिल रही

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्भव सेवा समिति ने निकाली 151 मीटर लम्बा तिरंगा ध्वज पदयात्रा

HIGHLIGHTS

  • उद्भव सेवा समिति ने निकाली 151 मीटर लम्बा तिरंगा ध्वज यात्रा

सोनभद्र। उद्भव सेवा समिति द्वारा आजादी के 79 वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लगातार पांचवा वर्ष 15 अगस्त 2025 को 151 मीटर लम्बा तिरंगा ध्वज लेकर संस्था के सभी सदस्य एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों के सहयोग से पद यात्रा सोनभद्र नगर में देश भक्ति गानों के बीच राष्ट्र प्रेम में सराबोर पूरा नगर साथ में नगर के हर क्षेत्र से संबंधित नागरिक गण द्वारा निकाला गया।

Advertisment

संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि  देश के हर नागरिक के दिल में देश प्रेम की भावना होनी चाहिए। संस्था के महामंत्री गोविंद केसरी कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य अनिल सोनी ने कहा कि स्कूल के बच्चों के सहयोग की हम सराहना करते हैं।

Advertisment

संगठन मंत्री एवं सचिव कमल पाल सिंह एवं अरविंद पांडे जी ने पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग का सराहना की। संस्था के श्याम बाबू ,प्रतीक केसरी, गणेश केसरी, डॉक्टर रमन त्रिपाठी, मुकेश मौर्य, मुकेश जायसवाल, अमित वर्मा ,

Advertisment
Advertisment

अमित अग्रवाल ,शिवम केसरी, प्रशांत जैन, आनंद गुप्ता , रवि सिंह रिशु तिवारी एवं दिनेश मौर्य पदयात्रा में शामिल रहे। अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संस्था के सभी सदस्य, पत्रकार बंधु,पुलिस प्रशासन, नगर वासियों का, स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तिरंगे के रंग में रंगे सोनभद्र के मंदिरों में स्थापित भगवान की प्रतिमा

HIGHLIGHTS

  • तिरंगे के रंग में रंगे सोनभद्र के मंदिरों में स्थापित भगवान की प्रतिमा

सोनभद्र। 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्र जनपद के घोरावल में अवस्थित शिवद्वार धाम में स्थापित उम्महेश्वर का दरबार में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्म के अनूठे संगम के साथ मनाया गया.

Advertisment

आज तड़के सुबह मंगला आरती के दौरान उम्महेश्वर का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। राष्ट्र ध्वज के तीनों रंगों- केसरिया, सफेद और हरे रंग में सजाया गया था।

Advertisment
Advertisment
Advertisment


इसी क्रम जिला मुख्यालय में अवस्थित वीरेश्वर मंदिर, श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को तिरंगे के तीनों रंग से सजाया गया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोची केरला मे आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने जीते पदक

HIGHLIGHTS

  • कोची केरला मे आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने जीते पदक

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। दिनांक 13 – 14 अगस्त 2025 को  चले योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने पदक हासिल किया| राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन सोनभद्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा किया गया था |

Advertisment

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन डबब्लू अफ़ अफ़ योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम कोची केरला में कराया गया था | राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कमिश्नर आफ पुलिस कोची केरला का आगमन हुआ |

Advertisment

इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 16 स्टेट के बच्चों ने प्रतिभाग किया |जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली,पांडिचेरी, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल,तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि प्रदेश के बच्चों ने प्रतिभाग कर पदक हासिल किया |

Advertisment

जिसमें उत्तर प्रदेश से लगभग 40 बच्चों का चयन राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया था | उत्तर प्रदेश स्टेट से सोनभद्र,गाजियाबाद, नोएडा मुजफ्फरनगर, आगरा, वाराणसी, बलिया आदि के बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था |

Advertisment


सोनभद्र के डी ए वी स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र से आस्था,सृष्टि, प्रियाल, कार्तिक देव पांडे, का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता कोची केरला के लिए किया गया था | जिसमें उन्होंने प्रतिभाग कर आस्था दो ब्रॉस मेडल, सृष्टि दो ब्रॉन्ज मेडल, प्रियाल दो ब्रॉन्ज मेडल, कार्तिक देव पांडे दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया |

Advertisment

बच्चों के माता-पिता और डी ए वी स्कूल के कोच मनोरंजन सर द्वारा फोन करके सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया | सभी बच्चे कोची केरला से सोनभद्र 17 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ट्रेन द्वारा पहुंचेंगे |

Advertisment

इस अवसर पर अंशु सरकार, शिवम भदोरिया, रितु शर्मा, राजेश आचार्य, उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार श्रीवास्तव और कोच जागृति प्रजापति उपस्थित रहे |

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विभाजन विभीषिका दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस- DM

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • विभाजन विभीषिका दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस- DM

सोनभद्र। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ और विभाजन विभीषिका पर आधारित घटनाओं की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म भी दिखायी गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका एक ऐसी त्रासदी आयी थी, जिसमें पंजाब,

Advertisement

जम्मू कश्मीर सहित बार्डर प्रांत के राज्यों के लोगो को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, इस दौरान महिलाओं को भी बहुत सी परेशानियों व समस्याओं से जुझना पड़ा था, विभाजन विभीषिका दिवस पूर्वजों की आजादी की कीमत को याद दिलाती है।

उन्होंने कहा कि हम सब यहाँ इतिहास के उस करुण अध्याय को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, वह अध्याय जिसने हमें स्वतंत्रता का अमृत तो दिया पर साथ ही असंख्य जख्मों की पीड़ा भी दे गया। यह है ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, जो हमें उन लाखों निर्दोषों की याद दिलाता है, जिन्होंने नफरत और हिंसा के तूफान में अपने घर, अपनी जमीन, यहाँ तक कि अपना जीवन तक गंवा दिया।

Advertisement

यह दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस है, कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को हर हाल में सुरक्षित रखेंगे। आज का यह आयोजन उन सभी के प्रति श्रद्धांजलि है, जिनके संघर्ष और बलिदान ने हमें यह आजादी दी, जो सभी विस्थापित परिवारों की स्मृति को प्रणाम है, जिनका दर्द शब्दों से परे है।

Advertisement 

इस स्मृति दिवस पर हम सब मिलकर उन शहीदों, उन विस्थापित परिवारों और उस अपार पीड़ा को याद करें, जिसे देश ने सहा और यह प्रतिज्ञा लें कि स्वतंत्र भारत में वैमनस्य और विभाजन की कोई गुंजाइश कभी नहीं रहेगी।

Advertisement

इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, प्रवक्ता डायट नीरज शर्मा, पीएम श्री जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ आरती सिंह, अमर सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य जीएचएस बेलहथी आदि ने विभाजन विभिषिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुत्र की दीर्घ आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलछठ का व्रत

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • पुत्र की दीर्घ आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलछठ का व्रत

सोनभद्र। हलछठ का पर्व गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए हलछठ का व्रत रखा। महिलाओं ने हलषष्ठी माता की कथा सुनाकर और पूजा अर्चना करके पुत्र की लंबी आयु व घर में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मनाते हुए उनकी पूजा अर्चना भी विधि विधान के साथ की गई।

सनातन धर्म में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलछठ के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है। इस लिए उन्हें हलधर के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement 

बलराम जी का जन्मदिन होने के कारण इस दिन हलछठ पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महिलाओं द्वारा हलछठ का व्रत रखने और पूजा अर्चना करने से पुत्र दीर्घायु होते हैं और घर में खुशहाली आती है। इसी मान्यता के अनुरुप शनिवार को महिलाओं ने भोर पहर ही स्नान कर हलछठ व्रत का शुभारंभ किया।

Advertisement

हलषष्ठी माता की कथा सुनाकर और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा।  इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीति केसरी, मंजू केसरी, किरन केसरी, मंजू केसरी, शिला केसरी, जूही केसरी,  उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, दीपिका गुप्ता, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सिमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपाइयों ने मनाया विभाजन विभिषिका दिवस, निकाला गया पैदल मौन जुलूस

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • 14 अगस्त का वो दिन जब मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया-संजय गोंड 

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए 14 अगस्त विभाजन विभिषिका दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें भाजपा द्वारा चाचा नेहरु शहीद उद्यान से पैदल मौन जूलूस विवेकानन्द प्रेक्षागृह तक निकाला गया जिसमें मुख्यअतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूजित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पाण्डेय ने किया। तत्पश्चात् विभाजन से विभिषिका स्मृति दिवस पर विवेकानन्द प्रेक्षागृह के प्रांगण में प्रदर्शनी का अवलोकन किया व संगोष्ठी की गयी।

विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि संजय गोंड ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है. आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!, इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Advertisement


विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने कहा कि देश के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख का अहम स्थान है, भारत के इतिहास मे आज का दिन विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रुप मे मनाया जा रहा है, अखण्ड भारत के आजादी के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख आंसूओं से लिखी गयी है, यह वही तारीख है जब देश का विभाजन हुआ विभाजन ने न केवल भारतीय उपमहाद्धीप के दो टुकडे किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया कहने को तो यह देश का बंटवारा कहा गया लेकिन यह दिलों का परिवारों का रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।

Advertisement 

विभाजन विभिषिका को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारत का विभाजन हुए एक लंबा अरसा गुजर गया है, पर अब भी हमारे आसपास ऐसे तमाम लोग मौजूद हैं, जिन्होंने उस दौर में हुए दंगों में अपनों को खोया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

विभाजन विभिषिका संगोष्ठि की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि विभाजन से होने वाली विभिषिका को कभी न भूलने वाला मंजर बताया कहा कि नफरत और हिंसा के बीच लाखों लोगो को जहां अपनी जन्मभूमि से विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा वहीं तमाम लोगो की भी जाने चली गयी थी। कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, चांदप्रकाश जैन, श्रवण जी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, संतोस शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, नार सिंह पटेल, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र आर्य, सुनिल सिंह, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, गुडिया वर्मा, मंजू गिरी, रुबी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनुपम तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एक दिवसीय ‘तिरंगा सांस्कृतिक यात्रा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • एक दिवसीय ‘तिरंगा सांस्कृतिक यात्रा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ‘‘तिरंगा सांस्कृतिक यात्रा’’ का आयोजन जनपद सोनभद्र के नगवा विकास खण्ड में आयोजित किया गया।

यात्रा का सुभारम्भ दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि श्री रामपुकार-वन दरोगा, वन विभाग, मांची रेज, सोनभद्र ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा सांस्कृृतिक यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण देश स्वतंत्रता दिवस तक मना रहा है।

Advertisement

आदिवासी क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से सर्वप्रथम मैं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, (संस्कृति विभाग) लखनऊ एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान को व उनके पदाधिकारियों को बधाई देता हॅू। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने आज याद करने में कोई देर न करते हुए बताता हूॅ कि आजादी के लड़ाई में यह क्षेत्र बड़-चड़कर मुकाबला किया और

Advertisement 

पूर्वाचल क्षेत्र का यह क्षेत्र अग्रेंजो को भगाने में सबसे पहले कामयाब होकर स्वतंत्रता प्राप्त कर लिया था। जो इस क्षेत्र के लिए गर्व कीबात है। यह आजादी आगे चलकर राष्ट्रीय एकता को प्रर्दशित करते हुए सम्पूर्ण स्वतंत्रता आन्दोलन लकीर बना। आज की यह तिरंगा यात्रा से जनजाति सामुहिकता का प्रमाण है।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रभारी पवन कुमार खरवार द्वारा रैली में उपस्थित आदिवासीजन व अन्य ग्रामीण जन के साथ नारा लगाकर उत्साह बढ़ाया जिसमें उन्होने नारा में कहा कि हम आदिवासी ने ठाना है, घर-घर तिरंगा लहराना है, जनजातियों की आन-बान-सन तिरंगा मेरी जान, तिरंगा है-तो मेरी शान आदि के साथ पुरा कैमुर क्षेत्र गुज उठा।

Advertisement

तिरंगा सांस्कृतिक रैली-आदिवासी बाहुल्य ग्रामसभा-कजियारी सामुदायिक भवन से होते हुए सुअरसोत, तेनुदाड़ी, विशुनपुर, नगवा बाध, गोंगा, उत्तर प्रदेश-बिहार बार्डर, खलीयारी बाजार में बस अड्डा पर समापन हुआ।

Advertisement

इस अवसर बलबीर सिंह खरवार-आदिवासी समाजसेवी, चंद्रमा सिंह खरवार-प्रधान प्रत्याशी, सरोज खरवार, संजय खरवार, गीता देवी, सुमन खरवार, रामाश्रय, संदीप कुमार, अजय, रामलाल, सुनील कुमार, प्रकाश कुमार, सीता कुमारी, विजवंती, देवंती, सोनमती, राधीका, सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य, वालंेटियर आदि ने रैली को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई साथ ही गांव के सैकड़ों महिला-पुरूषों एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें