5 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
करीब सवा सात वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला
सोनभद्र। करीब सवा सात वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी सुरेश को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisment
Advertisement
अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 16 मई 2018 को दुद्धी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 12 मई 2018 को रात 9 बजे उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी,
Advertisment
लेकिन वह वापस नहीं आई। जब उसका पता लगाया तो पता चला कि दुद्धी थाना क्षेत्र के सरडिहा गांव निवासी सुरेश पुत्र भगवान दास बहला फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया है। जब सुरेश के घर जाकर पता किया तो उसकी पत्नी ने बताया कि घर पर नही है।सुरेश को कई बार घर के आसपास मंडराते हुए देखा गया है, लेकिन उसकी घटिया हरकत से वाकिफ नहीं था। आवश्यक कर्रवाई करें।
AdvertisementAdvertisement
इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में सुरेश के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी सुरेश को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित
गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेला सकुशल सम्पन्न कराने पर की गई प्रशंसा
सोनभद्र। श्रावण मास में आयोजित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेले को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया।
Advertisment
सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश देव पांडे, यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति त्रिपाठी, प्रकाश देव पाण्डेय तथा पार्थ सारथी किरीट ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
Advertisement
Advertisment
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुप्तकाशी दर्शन यात्रा और सावन मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है। श्रद्धालुओं की भीड़,
Advertisement
कांवरियों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती थी, किंतु पुलिस उपाधीक्षकों के कुशल नेतृत्व में पूरी यात्रा और मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। यह पुलिस प्रशासन की तत्परता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Advertisement
सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने ट्रस्ट और स्थानीय जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनसहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को पूर्ण सुरक्षा व शांति के साथ सम्पन्न कराया जा सके।
यूरिया खाद लेने पहुंची दो महिलाओं ने किया झगड़ा, जमकर चले लात- घुसे व चप्पल
यूरिया खाद लेने पहुँचे सैकड़ों किसान, कुछ को मिली खाद तो कुछ लौटे निराश
यूरिया खाद को बाजारों मे दो से तीन गुना रेट में बेचने का लोगों ने लगाया आरोप
Advertisment
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खण्ड परिसर में स्थित लैम्पस पर यूरिया खाद लेने हजारों की संख्या मे महिला पुरुष पहुंच गए, भीड़ अधिक देखते हुए सचिव द्वारा म्योरपुर थाने को सुचना दिया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस के मौजूदगी मे यूरिया खाद का वितरण किया गया।
Advertisement
वहीं दो महिलाओ मे किसी बात को लेकर अन बन हो गयी, यूरिया खाद के लिए दो महिलाओ मे खूब चले लात घुसे देखते देखते एक दूसरे से मारपीट पर अमादा हो गयी, झगड़ा बढ़ता देख मौजूद अन्य लोगों ने झगड़ा शांत कराया।
Advertisment
किसान शाबिर हुसैन, संजीवन, महेंद्र, शोभनाथ, अभय, ने कहा की हम लोग सुबह से ही यूरिया खाद के लिए लाइन लगाये हैं, 3 बज गया अभी तक हमें यूरिया नहीं मिला, आरोप लगाया लेम्पस में यूरिया खाद 270 रूपये प्रति बोरी मिल रही हैं ज़बकी बाजारो मे प्राइवेट दुकानदार यूरिया को तीन गुने से भी ज्यादा दाम पर बेच हम किसानो का शोषण कर रहे हैं।
Advertisement
लेम्पस सचिव नरायण पटेल ने बताया की यूरिया खाद 250 बोरी आयी हैं, अभी म्योरपुर न्याय पंचायत के किसानो को यूरिया वितरण किया जा रहा हैं, लेकिन म्योरपुर सहित किरविल,
Advertisement
आरंगपानी न्याय पंचायत के किसान के आ जाने से खाद वितरण करने में दिक्क़त हो रही हैं उन्होंने बताया की खाद पुनः आज रात तक या कल आने की उम्मीद हैं, उच्चाधिकारियों का इस यूरिया वितरण पर पूरा घ्यान हैं, जल्द से जल्द म्योरपुर सहित सभी न्याय पंचायतो पर यूरिया उपलब्ध कराया जायेगा
जनता की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, अस्तुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के खिलाफ होगी कार्यवाही- ADM
सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतो का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बुधवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी ने बैठक करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये अगर सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
Advertisement
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी।
Advertisement
बैठक के इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें,
Advertisment
निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement
इस दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अन्सारी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
एसडीएम की छापेमारी में दुकान छोड़ भागा दुकानदार, लाइसेंस निलम्बित और दुकान सील
कोन में छापेमारी के दौरान मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलम्बित करते हुए एफआईआर हुआ दर्ज
सदर एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मधुपुर बाजार में की छापेमारी
सोनभद्र। जनपद में उर्वरक की कमी को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन करने को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के खाद एवं बीज भण्डारों पर अचौक निरीक्षण किया गया। बुद्धवार को सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व विभाग, कृषि विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण किया गया।
Advertisement
इस दौरान मौर्या स्वाद भण्डार मधुपुर प्रतिष्ठान बन्द करके भागने के कृत्य किये जाने पर प्रतिष्ठान को सील, उर्वरक प्राधिकार पत्र DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
Advertisment
जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर बुद्धवार को संयुक्त टीम उत्कर्ष द्विवेदी ज्वांइट मजिस्ट्रेट सदर, कमलेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी एवं देवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धन सहकारिता द्वारा विकास खण्ड करमा के कस्बा मधुपुर में फुटकर उर्वरक विकेताओं के दुकान का निरीक्षण किया गया।
Advertisement
जिसमे मेसर्स मौर्या स्वाद भण्डार मधुपुर नहर, प्रो० विजय नारायण के प्रतिष्ठान का निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान व गोदाम में उर्वरक यूरिया शून्य, डीएपी 30 बोरी, एसएसपी 45 बोरी, मेसर्स राधारमन अग्रवाल मधुपुर प्रो० राधारमन अग्रवाल प्रतिष्ठान में यूरिया शून्य, आईपीएल ब्रांड की डीएपी 198, पीपीएल पारादीप ब्राण्ड एनपीके 25 बोरी, एसएसपी 17 बोरी पाया गया।
Advertisement
मेसर्स सोनाचल सब्जी बीज भण्डार के प्रतिष्ठान में उर्वरको का स्टाक शून्य पाया गया तथा मेसर्स न्यू प्रकाश बीज एवं मौर्या खाद भण्डार मधुपुर प्रो० शिव प्रकाश द्वारा प्रतिष्ठान बन्द करके भाग जाने का कृत्य किया गया, जिसके कारण मेसर्स मौर्या खाद भण्डार मधुपुर को उक्त टीम के द्वारा प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया तथा उर्वरक प्राधिकार पत्र DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
AdvertisementAdvertisement
वही 19 अगस्त को मे० मॉ विन्ध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज प्रो० हरिहर प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद कस्बा मोहद्दीनपुर, बस स्टैण्ड कोन तहसील ओबरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोट एफआईआर दर्ज कराया गया है।
Advertisement
इनके यहां गोदाम में 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डम्प पायी गयी, जिसके लिए इनके विरुद्ध कार्यवाही की गयी
ऑपरेशन कॉन्विक्शन के तहत चिन्हित वादों की समीक्षा को लेकर आयोजित की गई मीटिंग
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश
सोनभद्र। बुद्धारवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के विभिन्न थानों से सम्बन्धित कोर्ट मोहर्रिर, पैरोकार एवं नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन कॉन्विक्शन के तहत चिन्हित महत्वपूर्ण वादों की गहन समीक्षा करना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
Advertisment
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
चिन्हित वादों में समयबद्ध रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
न्यायालय में समय से साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत किए जाएं, जिससे दोषियों को शीघ्र दंडित कराया जा सके।
अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों की पैरवी प्रभावशाली ढंग से की जाए।
प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने-अपने थानों में लंबित वादों की सतत निगरानी करें तथा अद्यतन स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
सम्मन/वारण्ट भेजने और तामीलशुदा सम्मन/वारण्ट को न्यायालय में समय से प्रस्तुत किए जायें
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के माध्यम से अपराधियों को सख्त सजा दिलवाना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे समाज में कानून का भय बना रहे और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
Advertisement
मीटिंग के अंत में सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें ताकि न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिले एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
कोन में बिना कागजात संचालित दो अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई की
कोन, सोनभद्र। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। कागजातों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कोन कस्बे के दो अस्पतालों को सील कर दिया।
Advertisement
मामला तब गंभीर हुआ जब कोन स्थित भारत हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में लापरवाह इलाज के चलते एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई।
Advertisement
उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर गठित टीम में उपजिलाधिकारी ओबरा, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. कीर्ति आजाद और थाना कोन प्रभारी निरीक्षक शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले भारत हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर का निरीक्षण किया।
Advertisement
इसके बाद अभियान के तहत कोन क्षेत्र में संचालित तीन अस्पतालों की जांच की गई। इस दौरान महिला होमियो हाल हॉस्पिटल (संचालिका मीरा सिंह पत्नी लाल बहादुर सिंह, निवासी पिंपरी थाना रॉबर्ट्सगंज, हाल पता कोन) और आयुष्यमान चिकित्सालय को आवश्यक कागजात न मिलने के कारण तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।आयुष्मान के लिए सिर्फ एक अस्पताल मिला सही
जांच में सत्यम फार्मा हॉस्पिटल के कागजात सही पाए गए। टीम ने प्रबंधन को आवश्यक हिदायतें और दिशा-निर्देश दिए।
Advertisment
Advertisement
जांच में सत्यम फार्मा हॉस्पिटल के कागजात सही पाए गए। टीम ने प्रबंधन को आवश्यक हिदायतें और दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सील किए गए अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सख्ती का स्वागत किया है और कहा कि अब ऐसे फर्जी अस्पतालों पर अंकुश लगेगा, जो मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे।
-10,11 व 12 सितम्बर को आयोजित होगा विशेष लोक अदालत जिसमें तुच्छ प्रकीर्णन के वाद निस्तारित होंगे - शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र
HIGHLIGHTS
राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान” हेतु जजों ने की फिर मंत्रणा
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में लागू राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान और 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायपालिका के कर्णधारों ने एक बार फिर से मीटिंग कर कार्य योजना तैयार की।
Advertisement
मंगलवार 19 अगस्त को अभियान की सफलता हेतु अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने कहा कि 10,11 व 12 सितम्बर 2025 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगा जिसमें तुच्छ प्रकीर्णन के वाद निस्तारित होंगे।
Advertisement
न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने बताया कि मध्यस्थता अभियान और राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंसेस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद,
Advertisement
श्रम एवं भूमि अधिग्रहण तथा विद्युत एवं जल बिल वाद हो या सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधित वाद, विशिष्ट व्ययादेश अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
Advertisment
श्री यादव ने जजों और मजिस्ट्रेटों से आह्वान किया कि उपरोक्त सम्बन्धित वादों/मामले को अधिक से अधिक चिन्हित कर, पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता हेतु मध्यस्थता केन्द्र में संदर्भित करें तथा पक्षकारों को उचित परामर्श प्रदान करें।
Advertisement
इस अवसर पर आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अमित कुमार (तृतीय) सिविल जज सीनियर डिवीजन, राहुल, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी, यादवेंद्र सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, श्रीमती इंदु वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट,
AdvertisementAdvertisement
नित्यानंद त्यागी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल, शिवेश राज जायसवाल अपर सीनियर जज जूनियर डिवीजन (कोर्ट संख्या 3) मुरलीधर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम इत्यादि मौजूद रहे।
Advertisement
उक्त बैठक की जानकारी देते हुए शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एवं कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश सोनभद्र/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार यह बैठक आयोजित की गई।
गौ माता की सेवा करना ही भगवान कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति है- वंदना वर्मा
सोनभद्र। इनरव्हील क्लब रॉबर्ट्सगंज की सदस्यों ने नगर स्थित गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा की और उन्हें खाद्य सामग्री अर्पित की।
Advertisment
इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा ने कहा “गौ माता की सेवा करना ही भगवान कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति है। जन्माष्टमी पर गायों की सेवा करना स्वयं श्रीकृष्ण की सेवा करने के समान है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि गोसेवा ही ईश्वरीय सेवा है।”
Advertisement
क्लब की सदस्याओं ने आसपास की महिलाओं और रहवासियों को भी गौ सेवा के महत्व के प्रति जागरूक किया और कहा कि यह परंपरा केवल धर्म का हिस्सा नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है।
Advertisement
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, मोनाली अग्रवाल, शिल्पी केशरी, शालिनी चौरसिया, निधि गुप्ता, प्रकाश कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर गौमाता की सेवा कर जन्माष्टमी पर्व को भक्तिमय बना दिया।
मृतक नक्सली को पुलिस ने 18 वर्ष बाद जिन्दा दिखा शान्ति भंग में किया निरुद्ध, परेशान पत्नी लगा रही उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का चक्कर
पुलिस की रिपोर्ट पर उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से भी नोटिस जारी कर दी गई
सोनभद्र। कहने को तो सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस को डिजिटल बनाने के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर रही है तो लेकिन योगी की पुलिस है कि सुधरने का नाम ही नही लेती और अपने अनोखे कारनामे से सभी को अचंभित कर देती है।
Advertisment
सोनभद्र की सदर कोतवाली पुलिस ने वह कर दिखाया जिसे ईश्वरीय शक्ति के अलावा कोई नही कर सकता जी हाँ वर्ष 2007 में चन्दौली पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली संजय उर्फ सुनील कोल पुत्र दशरथ कोल को जुलाई 2025 में शान्ति भंग करने के आरोप में पाबंद करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से समन जारी किया गया है।
Advertisement
इतना ही नही पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि मौके पर सुनील पुत्र दशरथ और अन्य से संज्ञेय व असंज्ञेय अपराध होने की संभावना है। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी समन मिलने के बाद मृतक नक्सली की पत्नी सुषमा हैरान परेशान होकर न्यायालय का चक्कर लगाने लगी।
Advertisement
सुषमा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पति का पुलिस ने वर्ष 2007 में एनकाउंटर कर दिया था और उसे भी फर्जी मामलो में फंसा कर जेल भेज दिया था, जिसमे उसे कोर्ट ने निर्दोष साबित कर चुकी है। अब माइक्रो फाइनेंस कम्पनी की मिली भगत से उसे और उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
Advertisement
इतना ही नहीं पुलिस ने उसके मृतक पति को भी शान्ति भंग के मामले में पाबंद किया है, पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। वह अधिकारियों से न्याय की मांग करती है।
यूपी की सोनभद्र पुलिस ने मृतक हार्डकोर नक्सली को भी जिंदा कर देती है, हां चौकिए मत अप्रैल 2007 को पुलिस एनकाउंटर में मृतक व्यक्ति को जिंदा कर पुलिस ने जुलाई 2025 में धारा 126/135 BNSS में चलानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी है। वही सबसे बड़ी बात यह है कि उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने भी नोटिस जारी कर दी। नोटिस से स्पष्ट है कि प्रदेश की पुलिस संवैधानिक नियंत्रण में नहीं है।
Advertisement
इस मामले को लेकर पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज के राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य विकास शाक्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया है कि सुनील उर्फ संजय कोल 30 वर्ष को हार्डकोर इनामी नक्सली बताकर चंदौली पुलिस ने अप्रैल 2007 में एनकाउंटर कर दिया था,
Advertisement
उसके पश्चात सुनील उर्फ संजय कोल की पत्नी सुषमा कोल को भी कई संदिग्ध मामले में नक्सली बताते हुए विभित्र मुकदमे में जेल में बंद कर रखा गया। मुकदमे के ट्रायल और न्यायिक कार्रवाई के लंबे प्रक्रिया के वर्षों बाद छूट कर वापस घर आयी और अपनी गृहस्थी बसाया।
Advertisement
माइक्रोफाइनेंस वालों के जबरन वसूली पर हुए विवाद में सुषमा द्वारा प्रोटेस्ट करने पर माइक्रोफाइनेंस वालों के पक्ष में सुकृत पुलिस चौकी कोतवाली रॉबर्ट्सगंज सक्रिय हुई, पुलिस की सक्रियता के पीछे माइक्रो फाइनेंस कंपनी था, परंतु सामने जमीनी विवाद था। पुलिस ने यह जमीनी विवाद रवि, राधा देवी, शंकर सोनी तथा मृतक सुनील तथा सुभाष के बीच रास्ता नाली बनाने के विवाद में संज्ञेय अथवा
Advertisement
असंज्ञेय अपराध होने की संभावना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत चौकी पुलिस ने धारा 126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में कार्रवाई करके रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में 6 फरवरी 2025 को भेज दिया। न्यायालय ने पुलिस के रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर मृतक सुनील को भी उपस्थित होने का नोटिस भेज दिया।
Advertisement
पुलिस ने मृतक की उपस्थिति के लिए मृतक सुनील की पत्नी को सम्मन प्राप्त कराया। मृतक की पत्नी सुषमा परेशान न्यायालय में आई और संपूर्ण दस्तावेज के साथ न्याय की गुहार लगाई है।
विकास शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश की पुलिस के सामने संवैधानिक मूल्य नहीं बचा है। वह एक तानाशाह की भूमिका में बड़े पूंजीपतियों और सामंतो की लठैत बनकर रह गई है। मृतक व्यक्ति के नाम से चलानी कोई भूल या पुलिस की गलती मात्र नहीं है वस्तुतः यह उत्तर प्रदेश पुलिस की स्वच्छंदता और माइक्रोफाइनेंस कम्पनी का प्रोटेक्शन है।
Advertisement
इसी तरह हाल ही के दिनों में जमीनी विवाद में 8 जुलाई की रात में कस्बा रावर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 6 के देवकी राम दलित को सामंती लोगों ने गोली मार दी। विवेचना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है और घायल दलित देवकी राम का दवा इलाज कराने मे पुलिस द्वारा कोई भूमिका नही निभाई और न ही आर्थिक सहायता ही जिला प्रशासन द्वारा दिया गया।
Advertisement
तब न्यायालय के समक्ष प्रकरण लाया गया विशेष न्यायाधीश ने पीडित दलित के आवेदन पर आदेशिका जारी किया है। लगातार उत्तर प्रदेश में दलित और आदिवासियों पर सामंती और सरकारी हमले बढ़ रहे हैं जिस पर सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।