श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम रोकथाम जागरुकता / चेकिंग अभियान
बाल श्रम रोकथाम अभियान के तहत दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त
सोनभद्र। बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन जागरुकता अभियान के क्रम में गुरुवार को श्रम विभाग,
Advertisement
थाना मानव तस्करी रोधी सोनभद्र (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहगंज व घोरावल कस्बा में मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया व चेकिंग की गयी ।
Advertisment
अभियान के अंतर्गत दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक एएचटी हरेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरुकता व चेकिंग अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।
Advertisement
रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी से प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य उपस्थित रहे।
साइबर थाना सोनभद्र द्वारा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में चलाया गया विशेष साइबर जागरूकता अभियान
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। गुरुवार को साइबर थाना सोनभद्र द्वारा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। बतादें कि पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के आदेश के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाये जा रहे
Advertisment
विशेष अभियान के तहत को साइबर क्राइम थाना सोनभद्र द्वारा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम का नेतृत्व साइबर थाना सोनभद्र के प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय द्वारा किया गया। उनके साथ हेड कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर विकास मौर्या तथा महिला कांस्टेबल शारदा की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Advertisement
दी गई प्रमुख विषय एवं जानकारी:
प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय ने उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फेक लोन एप्स, नकली ऑफर्स, गेम खेलकर पैसे कमाने वाले जाल, फर्जी निवेश और शेयर मार्केटिंग स्कीम्स जैसी घटनाओं की वास्तविकता बताई और उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय सुझाए।
Advertisment
AdvertisementAdvertisement
हेड कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह एवं कांस्टेबल विकास मौर्या द्वारा सोशल मीडिया फ्रॉड (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि), फर्जी UPI ID, QR कोड स्कैम, और अज्ञात लिंक्स के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई।
Advertisement
महिला कांस्टेबल शारदा ने सैक्सटॉर्शन जैसे गंभीर साइबर अपराधों पर प्रकाश डाला तथा इससे बचने और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in के प्रयोग की सलाह दी।
Advertisement
कार्यक्रम का उद्देश्य: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों से अवगत कराना एवं उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की दिशा में मार्गदर्शन देना था। विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।
Advertisement
निष्कर्ष: इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान से समाज के युवा वर्ग को साइबर अपराध के प्रति सजग कर उन्हें डिजिटल नागरिकता के लिए तैयार किया जा रहा है। साइबर थाना सोनभद्र की यह पहल निश्चित ही भविष्य में साइबर अपराधों की रोकथाम में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
अनपरा,सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस की त्वरित तत्परता से एक गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया गया। बातदें कि थाना अनपरा पर रामसागर पुत्र छोटेलाल निवासी बजरंग नगर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गयी कि उनका पुत्र ऋतुराज उम्र 12 वर्ष, कक्षा आठवीं का छात्र, पारिवारिक नाराज़गी के कारण घर से कहीं चला गया है।
Advertisment
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अनपरा पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त बालक औड़ी तिराहे से होते हुए रेलवे स्टेशन अनपरा की ओर गया है।
Advertisement
तत्पश्चात् रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) से तत्काल संपर्क स्थापित कर जाने वाली ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस के सभी सम्बंधित आरपीएफ थानों को सूचित किया गया।
AdvertisementAdvertisement
संयुक्त प्रयासों से यह ज्ञात हुआ कि बालक टनकपुर में मौजूद है। वहां से समन्वय स्थापित कर बालक को सुरक्षित वाया ट्रेन बुलवाकर थाना अनपरा लाया गया तथा उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से अखंड ज्योति कलश यात्रा का सोनभद्र आगमन 22 को: राजकुमार तरुण
सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन मे अखंड दीप एवं माता भगवती देवी के जन्म के 100 वर्ष 1926 मे पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे विदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रो मे ज्योति कलश यात्रा निकल रही है। उसी क्रम मे जनपद सोनभद्र मे 22 अगस्त को यात्रा का आगमन हो रहा है।
Advertisment
यह यात्रा मिर्ज़ापुर जनपद के राजगढ़ ( शाहगंज) मोड़ से घोरावल तहसील मे प्रवेश करेंगी।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण ने बताया कि ज्योति कलश यात्रा भ्रमण का उद्देश्य युग निर्माण योजना विचार क्रांति गायत्री यज्ञ संस्कार परम्परा का प्रचार प्रसार करना है!
Advertisement
इस क्रम मे जन जन मे परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा जी द्वारा रचित युग निर्माण योजना सतसंकल्प, युग साहित्य का वितरण और ज्योति कलश यात्रा विश्राम स्थान पर दीप यज्ञ गोष्ठी का कार्यक्रम होगा।
AdvertisementAdvertisement
ज्योति कलश जनपद सोनभद्र के समस्त विकास खण्डो के प्रमुख बाजार देवालय होते हुए 01 सितम्बर को सुकृत( मधुपुर) से चंदौली जनपद को प्रस्थान करेंगी। बतादें कि जिले के विभिन्न प्रज्ञा मंडलों सहित अन्य स्थानों पर गायत्री परिजनों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है और जोरो शोरों से तैयारी की जा रही है।
5 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
करीब सवा सात वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला
सोनभद्र। करीब सवा सात वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी सुरेश को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisment
Advertisement
अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 16 मई 2018 को दुद्धी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 12 मई 2018 को रात 9 बजे उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी,
Advertisment
लेकिन वह वापस नहीं आई। जब उसका पता लगाया तो पता चला कि दुद्धी थाना क्षेत्र के सरडिहा गांव निवासी सुरेश पुत्र भगवान दास बहला फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया है। जब सुरेश के घर जाकर पता किया तो उसकी पत्नी ने बताया कि घर पर नही है।सुरेश को कई बार घर के आसपास मंडराते हुए देखा गया है, लेकिन उसकी घटिया हरकत से वाकिफ नहीं था। आवश्यक कर्रवाई करें।
AdvertisementAdvertisement
इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में सुरेश के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी सुरेश को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित
गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेला सकुशल सम्पन्न कराने पर की गई प्रशंसा
सोनभद्र। श्रावण मास में आयोजित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेले को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया।
Advertisment
सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश देव पांडे, यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति त्रिपाठी, प्रकाश देव पाण्डेय तथा पार्थ सारथी किरीट ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
Advertisement
Advertisment
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुप्तकाशी दर्शन यात्रा और सावन मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है। श्रद्धालुओं की भीड़,
Advertisement
कांवरियों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती थी, किंतु पुलिस उपाधीक्षकों के कुशल नेतृत्व में पूरी यात्रा और मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। यह पुलिस प्रशासन की तत्परता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Advertisement
सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने ट्रस्ट और स्थानीय जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनसहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को पूर्ण सुरक्षा व शांति के साथ सम्पन्न कराया जा सके।
यूरिया खाद लेने पहुंची दो महिलाओं ने किया झगड़ा, जमकर चले लात- घुसे व चप्पल
यूरिया खाद लेने पहुँचे सैकड़ों किसान, कुछ को मिली खाद तो कुछ लौटे निराश
यूरिया खाद को बाजारों मे दो से तीन गुना रेट में बेचने का लोगों ने लगाया आरोप
Advertisment
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खण्ड परिसर में स्थित लैम्पस पर यूरिया खाद लेने हजारों की संख्या मे महिला पुरुष पहुंच गए, भीड़ अधिक देखते हुए सचिव द्वारा म्योरपुर थाने को सुचना दिया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस के मौजूदगी मे यूरिया खाद का वितरण किया गया।
Advertisement
वहीं दो महिलाओ मे किसी बात को लेकर अन बन हो गयी, यूरिया खाद के लिए दो महिलाओ मे खूब चले लात घुसे देखते देखते एक दूसरे से मारपीट पर अमादा हो गयी, झगड़ा बढ़ता देख मौजूद अन्य लोगों ने झगड़ा शांत कराया।
Advertisment
किसान शाबिर हुसैन, संजीवन, महेंद्र, शोभनाथ, अभय, ने कहा की हम लोग सुबह से ही यूरिया खाद के लिए लाइन लगाये हैं, 3 बज गया अभी तक हमें यूरिया नहीं मिला, आरोप लगाया लेम्पस में यूरिया खाद 270 रूपये प्रति बोरी मिल रही हैं ज़बकी बाजारो मे प्राइवेट दुकानदार यूरिया को तीन गुने से भी ज्यादा दाम पर बेच हम किसानो का शोषण कर रहे हैं।
Advertisement
लेम्पस सचिव नरायण पटेल ने बताया की यूरिया खाद 250 बोरी आयी हैं, अभी म्योरपुर न्याय पंचायत के किसानो को यूरिया वितरण किया जा रहा हैं, लेकिन म्योरपुर सहित किरविल,
Advertisement
आरंगपानी न्याय पंचायत के किसान के आ जाने से खाद वितरण करने में दिक्क़त हो रही हैं उन्होंने बताया की खाद पुनः आज रात तक या कल आने की उम्मीद हैं, उच्चाधिकारियों का इस यूरिया वितरण पर पूरा घ्यान हैं, जल्द से जल्द म्योरपुर सहित सभी न्याय पंचायतो पर यूरिया उपलब्ध कराया जायेगा
जनता की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, अस्तुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के खिलाफ होगी कार्यवाही- ADM
सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतो का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बुधवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी ने बैठक करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये अगर सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
Advertisement
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी।
Advertisement
बैठक के इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें,
Advertisment
निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement
इस दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अन्सारी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
एसडीएम की छापेमारी में दुकान छोड़ भागा दुकानदार, लाइसेंस निलम्बित और दुकान सील
कोन में छापेमारी के दौरान मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलम्बित करते हुए एफआईआर हुआ दर्ज
सदर एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मधुपुर बाजार में की छापेमारी
सोनभद्र। जनपद में उर्वरक की कमी को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन करने को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के खाद एवं बीज भण्डारों पर अचौक निरीक्षण किया गया। बुद्धवार को सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व विभाग, कृषि विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण किया गया।
Advertisement
इस दौरान मौर्या स्वाद भण्डार मधुपुर प्रतिष्ठान बन्द करके भागने के कृत्य किये जाने पर प्रतिष्ठान को सील, उर्वरक प्राधिकार पत्र DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
Advertisment
जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर बुद्धवार को संयुक्त टीम उत्कर्ष द्विवेदी ज्वांइट मजिस्ट्रेट सदर, कमलेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी एवं देवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धन सहकारिता द्वारा विकास खण्ड करमा के कस्बा मधुपुर में फुटकर उर्वरक विकेताओं के दुकान का निरीक्षण किया गया।
Advertisement
जिसमे मेसर्स मौर्या स्वाद भण्डार मधुपुर नहर, प्रो० विजय नारायण के प्रतिष्ठान का निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान व गोदाम में उर्वरक यूरिया शून्य, डीएपी 30 बोरी, एसएसपी 45 बोरी, मेसर्स राधारमन अग्रवाल मधुपुर प्रो० राधारमन अग्रवाल प्रतिष्ठान में यूरिया शून्य, आईपीएल ब्रांड की डीएपी 198, पीपीएल पारादीप ब्राण्ड एनपीके 25 बोरी, एसएसपी 17 बोरी पाया गया।
Advertisement
मेसर्स सोनाचल सब्जी बीज भण्डार के प्रतिष्ठान में उर्वरको का स्टाक शून्य पाया गया तथा मेसर्स न्यू प्रकाश बीज एवं मौर्या खाद भण्डार मधुपुर प्रो० शिव प्रकाश द्वारा प्रतिष्ठान बन्द करके भाग जाने का कृत्य किया गया, जिसके कारण मेसर्स मौर्या खाद भण्डार मधुपुर को उक्त टीम के द्वारा प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया तथा उर्वरक प्राधिकार पत्र DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
AdvertisementAdvertisement
वही 19 अगस्त को मे० मॉ विन्ध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज प्रो० हरिहर प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद कस्बा मोहद्दीनपुर, बस स्टैण्ड कोन तहसील ओबरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोट एफआईआर दर्ज कराया गया है।
Advertisement
इनके यहां गोदाम में 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डम्प पायी गयी, जिसके लिए इनके विरुद्ध कार्यवाही की गयी
ऑपरेशन कॉन्विक्शन के तहत चिन्हित वादों की समीक्षा को लेकर आयोजित की गई मीटिंग
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश
सोनभद्र। बुद्धारवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के विभिन्न थानों से सम्बन्धित कोर्ट मोहर्रिर, पैरोकार एवं नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन कॉन्विक्शन के तहत चिन्हित महत्वपूर्ण वादों की गहन समीक्षा करना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
Advertisment
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
चिन्हित वादों में समयबद्ध रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
न्यायालय में समय से साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत किए जाएं, जिससे दोषियों को शीघ्र दंडित कराया जा सके।
अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों की पैरवी प्रभावशाली ढंग से की जाए।
प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने-अपने थानों में लंबित वादों की सतत निगरानी करें तथा अद्यतन स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
सम्मन/वारण्ट भेजने और तामीलशुदा सम्मन/वारण्ट को न्यायालय में समय से प्रस्तुत किए जायें
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के माध्यम से अपराधियों को सख्त सजा दिलवाना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे समाज में कानून का भय बना रहे और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
Advertisement
मीटिंग के अंत में सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें ताकि न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिले एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।