गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  अजीत चौबे ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश चौबे को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लगातार 11 वर्षों से गुप्तकाशी दर्शन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने एवं प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे अद्वितीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

Advertisement


इस अवसर पर यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति त्रिपाठी, राकेश देव पांडेय, प्रकाश देव पांडेय, एवं पार्थ सारथी किरीट जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बता दें कि रवि प्रकाश चौबे जी विगत 35 वर्षों से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए उन्होंने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट के माध्यम से हर वर्ष आयोजित होने वाली गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एक सप्तदिवसीय भव्य यात्रा है,

Advertisement

जिसमें न केवल सोनभद्र जनपद बल्कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से भी सैकड़ों साधु-संत व श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह यात्रा माँ विंध्यवासिनी के दर्शन से प्रारंभ होकर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पूर्ण होती है।

Advertisement

श्री चौबे जी ने समाज में पर्यावरण जागरूकता की अनूठी मुहिम भी छेड़ी है। वे पेड़ों को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं तथा पेड़ों पर रक्षा सूत्र बाँधकर उन्हें काटने से रोकने और संरक्षण का संकल्प दिलवाते हैं।

Advertisement 

इसके साथ ही वे प्राकृतिक चिकित्सा एवं धुपन चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि उनके इन समर्पित प्रयासों से प्रेरित होकर पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि “ रवि प्रकाश चौबे जैसे समाजसेवी ही आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका योगदान गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के साथ-साथ पूरे समाज को नई दिशा देने वाला है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अशोक पनिका हत्याकांड मामले में दोषी महेंद्र कुमार हुई 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े 3 वर्ष पूर्व हुए अशोक पनिका हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 3 वर्ष पूर्व हुए अशोक पनिका हत्याकांड  के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर  दोषी महेंद्र कुमार को 10 वर्ष की कैद व 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक  मीना देवी पत्नी स्वर्गीय सुदर्शन निवासी, हरहोरी, थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र ने 23 दिसंबर 2021 को थानाध्यक्ष म्योरपुर को दी तहरीर में  अवगत कराया था कि उसके ससुर अशोक पनिका करीब डेढ़ माह से देवर महेंद्र कुमार के साथ अपनी बड़ी बेटी के घर कांचन रहते थे।

Advertisement

23 दिसंबर 2021 को दोपहर दो बजे ससुर ने देवर महेंद्र कुमार से पुनः कांचन जाने के लिए कहा तो देवर महेंद्र कुमार क्रोधित हो गया और लकड़ी के टुकड़े से ससुर अशोक पनिका के सिर पर मार दिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई। जब सरकारी अस्पताल ससुर को लेकर पट्टीदार लोग गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement 

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी महेंद्र कुमार को 10 वर्ष की कैद व 20 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में अवैध आवास घोटाला

HIGHLIGHTS

  • अधिकारियों की मिलीभगत, गैर-एनटीपीसी लोगों का कब्जा, करोड़ों का राजस्व नुकसान

रंजीत रॉय

शक्तिनगर/सोनभद्र: एनटीपीसी सिंगरौली में अवैध आवास आवंटन का बड़ा घोटाला सामने आया है। कर्मचारियों के लिए बने मकानों में गैर-एनटीपीसी लोग वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हैं, और हैरानी की बात यह है कि बिजली बिल, पैनल रेट और अन्य शुल्क तक वसूले नहीं जा रहे। लाखों रुपये की राजस्व हानि और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप ने कंपनी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संविदा श्रमिकों के साथ भेदभाव, करीबी लोगों को फायदा :
• वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों को आवास नहीं
• अधिकारियों के करीबी नए श्रमिकों को तुरंत आवंटन
• पारदर्शी नीति की माँग ने तूल पकड़ा विवाद

Advertisement



संविदा श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें वर्षों की सेवा के बाद भी आवास का हक नहीं मिला। वहीं, अधिकारियों के प्रभाव में आने वाले नए श्रमिकों को तुरंत मकान मुहैया कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष और समान अवसर आधारित नीति लागू करने की मांग की है।

दस्तावेज़ों में हेरफेर की आशंका, सीबीआई तक पहुँचेगा मामला :

शिकायत में आशंका जताई गई है कि मानव संसाधन विभाग के कुछ अधिकारी जाँच से पहले दस्तावेज़ों में छेड़छाड़ कर सकते हैं।
इसलिए, शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने की अपील की है।

Advertisement

यदि इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो शिकायत केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) तक ले जाई जाएगी।

Advertisement 

मुख्य आरोप :
• अवैध आवास आवंटन → गैर-एनटीपीसी लोगों का कब्जा
• राजस्व हानि → बिजली बिल, पैनल रेट और शुल्क की वसूली नहीं
• संविदा श्रमिकों के साथ भेदभाव → वर्षों की सेवा के बावजूद आवास से वंचित
• दस्तावेज़ी हेरफेर की आशंका → जाँच में बाधा डालने की कोशिश

Advertisement

मुख्य माँगें :
1. उच्च स्तरीय जाँच समिति का गठन
2. अवैध निवासियों को तत्काल बेदखल करना
3. बकाया राशि की वसूली
4. निष्पक्ष आवास आवंटन नीति
5. दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही

Advertisement



एनटीपीसी देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यदि इस घोटाले पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इससे न केवल संगठन की साख पर असर पड़ेगा बल्कि भारत सरकार के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव होगा ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक

HIGHLIGHTS

  • भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक
  • बूथ संरचना और जनसंवाद ही चुनावी जीत का आधार- अनिल सिंह

सोनभद्र। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।

Advertisement 

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बूथ संरचना और जनसंवाद ही चुनावी जीत का आधार बताया।

Advertisement

उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से शक्ति केन्द्रों व बूथों पर नियमित बैठकें कर संगठन को मजबूत और सक्रिय करने को कहा। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ आगामी पंचायत चुनाव पर मंत्रणा की। कहा मजबूत संगठन के बलबूते चुनावों में सरकार बनाने की तैयारी शुरू करनी होगी।

Advertisement

हर मण्डल में संगठन नंबर वन होना चाहिए। संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबो तक पहुंचे। संगठन के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाना है। छुटे तथा युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची अपडेट करने को कहा।

यह भी कहा हमें सजग रहकर विपक्ष द्वारा लगातार फैलाएं जा रहे झूठ व फरेब का पर्दाफाश करना होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि  मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी दो-तीन दिन में संगठन संरचना को बूथ स्तर तक पूर्ण करें हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर जाकर बूथ समिति बनाकर एकात्म मानववाद के लक्ष्य को पूरा करना है।

Advertisement

हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है, तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचना ही लक्ष्य है।

Advertisement

बैठक मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, अशोक कुमार मौर्या, रंजना सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, शंम्भू नारायण सिंह, गुडिया वर्मा, कैलास बैसवार, अनूप तिवारी, सुरेश शुक्ला, दयाशंकर पाण्डेय,

बीएन गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, योगेन्द्र बिन्द, लक्षन खरवार, रामलाल चेरो, विमलेश चौबे, मनीष पटेल, दिलिप चौबे, राकेश मेहता, अंकुर सिंह, विजय चौहान, परशुराम केशरी, शिवनाथ जायसवाल, यादवेन्द्र द्विवेदी, विशाल गुप्ता, नार सिंह पटेल, सुनिल सिंह, संजय केशरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समाज सेवी ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव की मांग का पूर्ण समर्थन -राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • समाज सेवी ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव की मांग का पूर्ण समर्थन -राकेश शरण मिश्र
  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इस हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष समाज सेवी राकेश शरण मिश्र ने सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार रहे समाजसेवी ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव द्वारा कई वर्षों से राबर्ट्सगंज शहर के पुराने चिकित्सालय परिसर मे 24 घंटे चिकित्सालय चलाने की मांग का पूर्ण समर्थन किया है।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा है कि जनहित की अति आवश्यक मांग को लेकर वर्ष  2010 में उनके द्वारा भुखहड़ताल किया गया था जिसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस मांग को जल्द पूरा करने का लिखित आश्वासन भी दिया गया था

Advertisement

परंतु यह मांग आज तक पूरी नहीं हुई जिसको लेकर  गम्भीर रूप से स्वस्थ चल रहे ज्ञानेश्वर श्रीवास्वत द्वारा एक बार फिर 24 अगस्त को नगर स्थित पुराने जिला चिकित्सालय पर भुख हड़ताल किया जाएगा जिसका पूर्ण समर्थन किया जाएगा

Advertisement 
Advertisement

और जन हित के मुद्दे पर उनके हर आंदोलन में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ साथ रहेगा। श्री मिश्र ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से अपील किया है कि सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव द्वारा उठाए गए जन हित के सभी मुद्दों का जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उसका समाधान करते हुए आमजन को राहत दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री कृष्ण की धूमधाम के साथ मनाई गई छठी, सोढ़ के लड्डू का लगा भोग

HIGHLIGHTS

  • लड्डू गोपाल की धूमधाम के साथ मनाई गई छठी, सोढ़ के लड्डू का लगा भोग
  • भगवान श्री कृष्ण की छठी पर सोढ़ के लड्डू का लगा भोग, हुआ भंडारे का आयोजन

सोनभद्र। श्रीकृष्ण भगवान की छठी के अवसर पर गुरुवार की देर शाम नगर के रामलीला मैदान में स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण भगवान को भक्तों द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

Advertisement

इसके पूर्व मंदिर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा राधा कृष्ण की दिव्य आरती की गई इसके पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नगर के दूसरे ओर श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने भगवान लड्डू गोपाल को सोढ़ के लड्डू का भोग लगाया और इसके पश्यात प्रसाद वितरण एवं भक्ति भजन, गीत संगीत का आयोजन हुआ।

Advertisement 

इस अवसर पर छठी की परंपरा की विशेषता बताते हुए पुजारी राज कुमार पांडेय ने बताया सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार, छठी के दिन षष्ठी देवी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। बच्चे की रक्षक के लिए छठी मनाई जाती है।

उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठवें दिन भगवान लड्डू गोपाल को 56 भोग व सोढ़ के लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, शशिकांत चौबे, संतोष चतुर्वेदी, दादे चौबे, शिवपूजन दुबे, शिवा पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वर्ड फ्लू नियंत्रण को लेकर CDO जागृति ने की टास्क फोर्स की बैठक

HIGHLIGHTS

  • वर्ड फ्लू नियंत्रण को लेकर टास्क फोर्स की हुई बैठक

सोनभद्र। वर्ड फ्लू नियन्त्रण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी।

इस दौरान समस्त कार्यदायी विभागों यथा पशुपालन, जिला पंचायत, नगर पंचायत, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, वन एवं पर्यावीरण सिंचाई, परिवहन, लोक निर्माण एवं राजस्व के साथ के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक डा० एके सिंह द्वारा वर्ड फ्लू नियंत्रण हेतु जनपद स्तर पर वर्ड फ्लू बीमारी की प्रवृत्ति एवं प्रभाव तथा बचाव हेतु विस्तार से सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाये।

कुक्कुट एवं उनके उत्पाद के परिवहन पर रोक लगाने, जैव सुरक्षा चक्र अपनाने एवं वेक्टर कन्ट्रोल जैसे उपयों को अपनाने हेतु सभी सहयोगी विभागों से अपील की गयी।

Advertisement

इसके साथ ही सभी स्थानों पर साफ-सफाई हेतु जन सहयोग की अपील की गयी। पक्षियों की मत्यु एवं बीमारी के लक्षणों पर सतत् निगरानी हेतु पशु चिकित्सक को निर्देशित किया गया।

Advertisement 

सीरम सैम्बल, नैजल, क्लोकल एवं ट्रैकियल स्वेब/नमनमूने समयान्तराल पर एत्र कर निदान प्रयोगशाला आई०वी०आर०आई० इजलतनगर बरेली, भेजने हेतु पशु पालक को निर्देशित किया गया।

Advertisement

इस बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण एवं पशु चिकित्साधिकारी सहित पशु पालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुण्यतिथि पर किया गया याद, विशेष कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुण्यतिथि पर किया गया याद

सोनभद्र। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण परमभक्त श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबू कि चतुर्थ पुण्यतिथि एवं तृतीय हिन्दू गौरव दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भूपेश चौबे,भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने श्रद्धेय कल्याण सिंह के स्मृतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए शिक्षकों के लिए विशेष कार्यों के बारे में भी चर्चा किया गया।

मुख्यमंत्री रहते हुए कार्य सेवकों के द्वारा किए गए कार्यों का उनके शासन प्रशासन से संबंधित योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विशेष कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य  हिंदुस्तान समाचार के संपादक राकेश तिवारी ,वरुण कुमार त्रिपाठी, आनन्द प्रकाश,कमलेश सिंह, संदीप पांडेय,सिम्मी ,वंदना अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी  (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम रोकथाम जागरुकता / चेकिंग अभियान
  • बाल श्रम रोकथाम अभियान के तहत दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

सोनभद्र। बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन जागरुकता अभियान के क्रम में गुरुवार को श्रम विभाग,

Advertisement

थाना मानव तस्करी रोधी सोनभद्र (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहगंज व घोरावल कस्बा में मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया व चेकिंग की गयी ।

अभियान के अंतर्गत दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक एएचटी हरेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरुकता व चेकिंग अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।

Advertisement

रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी से प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें